देहरादून, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार को उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से दिल्ली के लिए पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।श्री मोदी कल सुबह 11 बजे वीडियो लिंक के माध्यम से देहरादून स्टेशन से दिल्ली के आनंद विहार स्टेशन के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर शुभारंभ करेंगे। इस मौके पर उत्तराखंड के राज्यपाल (लेफ्टिनेंट जनरल) गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी मौजूद होंगे। स्थानीय सांसद और विधायक भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।यह उत्तराखंड की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन होगी।जो पौने पांच घंटे में यह दूरी तय करेगी। मार्ग में यह गाड़ी हरिद्वार, रुड़की, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और मेरठ ठहरेगी। यह आठ कोच वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन विश्व स्तरीय सुविधाओं से लैस है। यह ट्रेन यात्रियों, विशेष रूप से राज्य की यात्रा करने वाले पर्यटकों के लिए आरामदायक यात्रा अनुभव के एक नए युग की शुरुआत करेगी। ट्रेन पूरी तरह स्वदेश में निर्मित है और कवच तकनीक समेत सभी उन्नत सुरक्षा सुविधाओं से लैस है।सार्वजनिक परिवहन के स्वच्छ साधन उपलब्ध कराने के दृष्टिकोण से प्रेरणा लेकर भारतीय रेल देश में रेल मार्गों को पूरी तरह से विद्युतीकृत करने की ओर बढ़ रही है। इसी कड़ी में श्री मोदी उत्तराखंड में नव विद्युतीकृत रेल लाइन खंडों —पीलीभीत-टनकपुर (62.17 रूट किलोमीटर),लालकुँआ- भोजीपुरा (65.07 रूट किलोमीटर),रामपुर-लालकुँआ (66.01 रूट किलोमीटर),लालकुँआ-काठगोदाम (21.48 रूट किलोमीटर),लालकुँआ-काशीपुर (57.35 रूट किलोमीटर) तथामुरादाबाद-काशीपुर-रामनगर (72.701 रूट किलोमीटर) का लोकार्पण करेंगे। इससे राज्य का पूरा रेल मार्ग 100 शत प्रतिशत विद्युतीकृत हो जाएगा। विद्युतीकृत खंडों पर इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन द्वारा चलाई जाने वाली ट्रेनों से न सिर्फ ट्रेनों की गति में वृद्धि होगी, बल्कि ढुलाई क्षमता भी बढेगी।
रक्षाबंधन से पहले महिलाओं को तोहफा, आज जारी होगी महतारी वंदन की 31वीं किस्त
News Update - 0
छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज, 25 अगस्त को महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त की राशि जारी करेंगे। मुख्यमंत्री बालोद...
सीएम योगी का रायबरेली को बड़ा तोहफा, 879 करोड़ की 346 विकास परियोजनाओं की...
News Update - 0
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को रायबरेली दौरे के दौरान जिले को 879 करोड़ रुपये से अधिक की 346 विकास परियोजनाओं...
अनुसूचित जाति (SC) समुदाय के लिए गुजरात में PM-AJAY के लिए विशेष मॉनिटरिंग यूनिट
गांधीनगर, 18 अगस्त 2026: गुजरात सरकार ने अनुसूचित जाति (SC) समुदाय के सामाजिक-आर्थिक सशक्तीकरण के लिए केंद्र की प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (PM-AJAY)...
महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता पर CM साय का जोर, स्व-सहायता समूहों को मिल रहे...
News Update - 0
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने पर सरकार के विशेष फोकस को दोहराया है।...
सफाई कर्मचारियों के लिए Missed Call Facility अब आसानी से दर्ज होगी Complaint
नई दिल्ली। सफाई कर्मचारियों की गरिमा, सुरक्षा और सामाजिक अधिकारों को केंद्र में रखते हुए राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग (NCSK) रविवार, 23 अगस्त 2026...
























