मध्यप्रदेश में 11 से 18 नवंबर तक मनेगा जनजातीय गौरव सप्ताह, जबलपुर, धार और खंडवा में होंगे बड़े आयोजन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले– जनजातीय समाज को सम्मान और नेतृत्व देकर भाजपा ने अपनी प्रतिबद्धता निभाई

भोपाल, 10 नवंबर 2026। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर मध्यप्रदेश में 11 से 18 नवंबर तक ‘जनजातीय गौरव सप्ताह’ मनाया जाएगा। इसके तहत प्रदेशभर में विभिन्न सांस्कृतिक, सामाजिक और शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित पत्रकार-वार्ता में बताया कि 14 नवंबर को जबलपुर, 15 नवंबर को धार और 16 नवंबर को खंडवा में बड़े आयोजन होंगे।

पत्रकार-वार्ता में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल तथा कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके भी उपस्थित रहीं।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भाजपा ने जनजातीय समाज को सम्मान देने के साथ प्रदेश में राजनीतिक नेतृत्व विकसित करने का कार्य किया है। जनजातीय समाज के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता उसकी योजनाओं और विकास कार्यों में स्पष्ट दिखाई देती है। उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा, टंट्या मामा, रानी दुर्गावती, राजा शंकर शाह और रघुनाथ शाह जैसे जनजातीय नायकों के योगदान को याद करते हुए कहा कि इन महापुरुषों का संघर्ष देश के गौरवशाली इतिहास का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

जनजातीय नायकों के योगदान को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने मात्र 25 वर्ष की आयु में जनजातीय समाज के अधिकारों, स्वाभिमान और स्वतंत्रता के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनका संघर्ष जल, जंगल और जमीन के अधिकारों की रक्षा से जुड़ा था। उनके संदेश ‘अबुआ दिशुम, अबुआ राज’ ने जनजातीय समाज में स्वशासन और आत्मसम्मान की भावना को मजबूत किया।

उन्होंने बताया कि जनजातीय गौरव सप्ताह के दौरान भाजपा संगठन, सरकार और समाज मिलकर जनजातीय नायकों के संघर्ष, बलिदान, लोककला, परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को आमजन तक पहुंचाएंगे।

प्रदेश के सभी जिलों में निकलेंगी सांस्कृतिक रैलियां

जनजातीय गौरव सप्ताह के अंतर्गत प्रदेश के प्रत्येक जिले में दो से तीन किलोमीटर लंबी सांस्कृतिक रैलियां निकाली जाएंगी। इनमें जनजातीय समाज की पारंपरिक वेशभूषा, लोकनृत्य, संगीत और सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को मिलेगी। इसके साथ ही जनजातीय महापुरुषों और जननायकों के नाम पर सार्वजनिक स्थलों, भवनों, सड़कों, चौराहों और पार्कों का नामकरण करने की पहल भी की जाएगी।

विद्यालयों और छात्रावासों में होंगे विशेष कार्यक्रम

मुख्यमंत्री ने बताया कि जनजातीय विकासखंडों के विद्यालयों और छात्रावासों में भगवान बिरसा मुंडा सहित अन्य जनजातीय नायकों के जीवन, संघर्ष और बलिदान से संबंधित कार्यक्रम आयोजित होंगे। इनमें सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, नृत्य, नाटक, संगीत, रंगोली, चित्रकला, निबंध और भाषण प्रतियोगिताएं शामिल हैं। 15 नवंबर को प्रदेश के सभी विद्यालयों और छात्रावासों में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनाई जाएगी।

18 से 20 नवंबर तक जनजातीय गौरव चौपाल

कार्यक्रमों की अगली कड़ी में 18 से 20 नवंबर तक प्रदेश के चयनित जनजातीय गांवों और विकासखंडों में जनजातीय गौरव चौपाल आयोजित की जाएंगी। इनमें जनजातीय समाज के जनप्रतिनिधि, पूर्व जनप्रतिनिधि और समाजसेवी शामिल होकर समाज के विकास एवं विरासत से जुड़े विषयों पर संवाद करेंगे। वहीं 16 और 17 नवंबर को जनजातीय छात्रावासों में युवाओं से सीधा संवाद और संपर्क अभियान चलाया जाएगा।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत वर्ष 2021 में हुई थी। मध्यप्रदेश सरकार भी जनजातीय नायकों के सम्मान, उनके ऐतिहासिक योगदान और जनजातीय समाज के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है।

पत्रकार-वार्ता में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज टेकाम एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी बृजगोपाल लोया सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

EPFO की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई, 51 लाख से अधिक कर्मचारियों...

0
नई दिल्ली | Social Welfare News  कर्मचारियों की सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। कर्मचारी भविष्य...

इंदौर में श्रम संहिताओं और श्रमिक कल्याण पर बड़ा आयोजन, रोजगार और सामाजिक सुरक्षा...

0
इंदौर। श्रमिकों के अधिकारों, सामाजिक सुरक्षा और रोजगार व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में इंदौर में 3 नवंबर 2026 को श्रम संहिताओं...

असंगठित और गिग वर्कर्स के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 40 और 22...

0
नई दिल्ली | 4 नवंबर 2026 देश के करोड़ों असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, डिलीवरी पार्टनर्स, ऐप आधारित टैक्सी चालकों और प्लेटफॉर्म वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा...
nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...