कोलार इलाके में एक निजी काम करने वाले सेल्स अधिकारी ने कारोबारी को व्यापार में निवेश करने का झांसा देकर करीब 7.60 लाख रुपए की चपत लगा दी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक के खिलाफ अमानत में ख्यानत का केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक सर्वधर्म कॉलोनी निवासी अमित राय पुत्र फिरतू राय कारोबार करते हैं। कुछ समय पहले उनकी मुलाकात एक निजी कंपनी में काम करने वाले सेल्स अधिकारी राम मिश्रा से हुई थी। आरोपी राम मिश्रा ने उन्हें कुछ कंपनी की डिलरशिप भी दिलवाई थी। इतना ही नहीं बाद में उन्हें झांसे देते हुए कहा कि वह उनके साथ काम करेगा तो उन्हें बड़ा फायदा भी होगा। आरोपी युवक की बातों में आकर फरियादी ने उन्हें 7.60 लाख रुपए अलग-अलग किस्तों में दे दिए थे। रकम लेने के बाद आरोपी युवक ने फोन उठाना ही बंद कर दिया था। उसकी करतूतों से परेशान होकर फरियादी ने एसीपी चूनाभट्टी को लिखित में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई थी। आवेदन की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
रक्षाबंधन से पहले महिलाओं को तोहफा, आज जारी होगी महतारी वंदन की 31वीं किस्त
News Update - 0
छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज, 25 अगस्त को महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त की राशि जारी करेंगे। मुख्यमंत्री बालोद...
सीएम योगी का रायबरेली को बड़ा तोहफा, 879 करोड़ की 346 विकास परियोजनाओं की...
News Update - 0
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को रायबरेली दौरे के दौरान जिले को 879 करोड़ रुपये से अधिक की 346 विकास परियोजनाओं...
अनुसूचित जाति (SC) समुदाय के लिए गुजरात में PM-AJAY के लिए विशेष मॉनिटरिंग यूनिट
गांधीनगर, 18 अगस्त 2026: गुजरात सरकार ने अनुसूचित जाति (SC) समुदाय के सामाजिक-आर्थिक सशक्तीकरण के लिए केंद्र की प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (PM-AJAY)...
महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता पर CM साय का जोर, स्व-सहायता समूहों को मिल रहे...
News Update - 0
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने पर सरकार के विशेष फोकस को दोहराया है।...
सफाई कर्मचारियों के लिए Missed Call Facility अब आसानी से दर्ज होगी Complaint
नई दिल्ली। सफाई कर्मचारियों की गरिमा, सुरक्षा और सामाजिक अधिकारों को केंद्र में रखते हुए राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग (NCSK) रविवार, 23 अगस्त 2026...
























