राजधानी में शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्र में 15 स्पा सेंटरों की कार्रवाई से थाना पुलिस की मिलीभगत उजागर हुई है। अब बीट प्रभारियों की सीडीआर निकाली जाएगी, जिससे पता चल सके कि इन स्पा सेंटरों को चलाने वालों से कौन-कौन से पुलिसकर्मी मिले हुए थे। क्योंकि कार्रवाई के बाद से ही स्पा सेंटर संचालक और पुलिस गठजोड़ को लेकर सवाल उठाने लगे थे। इसलिए अब इस मामले में क्राइम ब्रांच पुलिस की सख्ती शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि बागसेवानियां सहित कुछ स्थानों पर पुलिस कर्मचारियों की शह पर ये स्पा सेंटर चल रहे थे। ऐसे में अब क्राइम ब्रांच संदिग्ध पुलिस कर्मचारियों की करतूतों को उजागर करने के लिए उनकी कॉल डिटेल की जांच-पड़ताल कर रही है। स्पा सेंटरों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। वहीं, दूसरी तरफ जिन-जिन थाना इलाकों में जिस्मफरोशी का यह गोरखधंधा चल रहा था और पुलिस का इसकी भनक तक नहीं थी। इनके खिलाफ भी पुलिस आयुक्त एक्शन ले सकते हैं। बताया जा रहा है कि भोपाल पुलिस को लंबे समय से स्पा सेंटरों में अनैतिक गतिविधियों के संचालन की शिकायत मिल रही थी। इस पर क्राइम ब्रांच के नेतृत्व में 150 पुलिसकर्मियों की 10 टीमों ने अलग-अलग क्षेत्र में संचालित 15 स्पा सेंटरों पर दबिश दी थी। इस दौरान चार स्पा सेंटर में अनैतिक गतिविधियों में लिप्त 68 युवक-युवती पकड़े गए। छापे में पुलिस को आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद की हैं। इस मामले में पकड़े गए आरोपियों के विरुद्ध महिला थाना, बागसेवनियां थाना, कमलानगर और एमपी नगर थाने में प्रकरण दर्ज किया गया है।
रक्षाबंधन से पहले महिलाओं को तोहफा, आज जारी होगी महतारी वंदन की 31वीं किस्त
News Update - 0
छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज, 25 अगस्त को महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त की राशि जारी करेंगे। मुख्यमंत्री बालोद...
सीएम योगी का रायबरेली को बड़ा तोहफा, 879 करोड़ की 346 विकास परियोजनाओं की...
News Update - 0
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को रायबरेली दौरे के दौरान जिले को 879 करोड़ रुपये से अधिक की 346 विकास परियोजनाओं...
अनुसूचित जाति (SC) समुदाय के लिए गुजरात में PM-AJAY के लिए विशेष मॉनिटरिंग यूनिट
गांधीनगर, 18 अगस्त 2026: गुजरात सरकार ने अनुसूचित जाति (SC) समुदाय के सामाजिक-आर्थिक सशक्तीकरण के लिए केंद्र की प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (PM-AJAY)...
महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता पर CM साय का जोर, स्व-सहायता समूहों को मिल रहे...
News Update - 0
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने पर सरकार के विशेष फोकस को दोहराया है।...
सफाई कर्मचारियों के लिए Missed Call Facility अब आसानी से दर्ज होगी Complaint
नई दिल्ली। सफाई कर्मचारियों की गरिमा, सुरक्षा और सामाजिक अधिकारों को केंद्र में रखते हुए राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग (NCSK) रविवार, 23 अगस्त 2026...
























