अयोध्या राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का निधन

अयोध्या राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का निधन
अयोध्या में रामलला मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का निधन हो गया है। उन्होंने 80 साल की उम्र में लखनऊ के पीजीआई में बुधवार सुबह 7 बजे अंतिम सांस ली। 3 फरवरी को ब्रेन हैमरेज हो गया था। उसके बाद तुरंत ही अयोध्या से लखनऊ ले जाया गया था।
87 साल के सत्येंद्र दास बीते 34 साल से रामलला की सेवा कर रहे थे। वह अस्थायी टेंट से लेकर भव्य मंदिर में विराजमान होने तक रामलला के सेवक के तौर पर कार्य करते रहे। कुछ दिनों पहले ब्रेन स्ट्रोक के कारण तबीयत बिगड़ने के बाद लखनऊ के SGPGI के न्यूरोलॉजी विभाग में भर्ती कराया गया था। वह हाई ब्लड प्रेशर और डायबीटिज से भी ग्रस्त थे।

Previous articleमाघी-पूर्णिमा पर महाकुंभ में 1 करोड़ 9 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने संगम में लगाई डुबकी
Next articleइंदौर-देवास के बीच फ्लाईओवर निर्माण के लिए मेन रोड बंद