प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के बीच नई दिल्ली में वार्ता 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के बीच नई दिल्ली में वार्ता

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी नई दिल्ली में न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के साथ बातचीत कर रहे हैं। इस बातचीत में भारत-न्यूजीलैंड संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा होगी। बातचीत के बाद कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री के सम्मान में दोपहर में भोज भी आयोजित करेंगे। प्रधानमंत्री लक्सन आज शाम राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात करेंगे।

इससे पहले आज न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री ने राजघाट में महात्मा गांधी की समाधि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्रीलक्सन की यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना है। न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री कल भारत की पांच दिवसीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे। उनके साथ एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी है, जिसमें मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी, उद्योग‍पतियों, मीडिया और भारतीय प्रवासी समुदाय के सदस्य शामिल हैं। वे बुधवार को मुंबई का दौरा भी करेंगे।

Previous article500 करोड़ की लागत से राजगढ़ अंचल में स्थापित होंगे नए उद्योग: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
Next articleकबड्डी विश्व कप 2025 आज से इंग्लैंड में होगा शुरू