राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने भगवान बिरसा मुंडा के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन राजभवन के वैंक्वेट हॉल में किया गया।

राज्यपाल पटेल ने धरती आबा बिरसा मुंडा के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। भगवान बिरसा मुंडा को राजभवन के अधिकारी-कर्मचारियों ने भी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में राज्यपाल के अपर सचिव उमाशंकर भार्गव सहित राजभवन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Previous articleमध्य प्रदेश कांग्रेस में 45 से कम उम्र के होंगे जिलाध्यक्ष, 5 साल का अनुभव जरूरी
Next articleमुख्यमंत्री डॉ. यादव हनुमत धाम के भूमि-पूजन कार्यक्रम में हुए वर्चुअली शामिल