मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले फिल्म निर्देशक गोवारीकर

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले फिल्म निर्देशक गोवारीकर
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से फिल्म निर्माता एवं निर्देशक आशुतोष गोवारीकर ने शुक्रवार को ग्वालियर विमानतल पर सौजन्य भेंट की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गोवारीकर का आत्मीय स्वागत किया और प्रदेश में फिल्म निर्माण की संभावनाओं पर उनसे चर्चा की। आशुतोष गोवारीकर ने भी मध्य प्रदेश में मिल रहे सहयोग की सराहना की तथा ग्वालियर की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्ता की प्रशंसा की। मुलाकात के दौरान फिल्म और पर्यटन क्षेत्र में संभावित सहयोग पर बातचीत हुई।

Previous articleमुख्यमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय चीता दिवस पर कूनो नेशनल पार्क में छोड़े 3 चीते
Next articleअनुशासन, नवाचार और अपनी संस्कृति से जुड़ाव – यही है सफल भविष्य की कुंजी: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय