इंदौर: तीन इमली चौराहे पर बसों में लगी अचानक आग, 5 फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने पाया काबू

इंदौर: तीन इमली चौराहे पर बसों में लगी अचानक आग, 5 फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने पाया काबू
इंदौर के तीन इमली चौराहे पर निजी कंपनी की तीन बसों में अचानक आग लग गई, जिससे देखते ही देखते भीषण लपटों ने बसों को घेर लिया और तीनों बसें जलकर पूरी तरह खाक हो गईं. सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 5 फायर ब्रिगेड गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. मौके पर पहुंची टीम आग बुझाने के साथ कूलिंग का काम भी करती रही. फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है और जांच जारी है.

Previous articleएम्सटर्डम के यहूदी स्कूल में ब्लास्ट के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात, हाई अलर्ट जारी
Next articleकेंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ‘समृद्धि केंद्र’ का किया लोकार्पण