जंग और महंगाई के बीच नई आफत: दुनिया के 23 देशों में पहुंचा ‘सिकाडा’ कोरोना

जंग और महंगाई के बीच नई आफत: दुनिया के 23 देशों में पहुंचा ‘सिकाडा’ कोरोना
भर में कोरोना वायरस का एक नया चेहरा सामने आया है, जिसने स्वास्थ्य विशेषज्ञों की चिंता बढ़ा दी है। ओमिक्रॉन के इस नए सब-वेरिएंट BA.3.2 को वैज्ञानिकों ने ‘सिकाडा’ (Cicada) नाम दिया है। यह वेरिएंट अब तक दुनिया के 23 देशों में अपनी दस्तक दे चुका है और इसकी सबसे बड़ी चुनौती इसका “अदृश्य” व्यवहार और भारी म्यूटेशन है।

क्यों खास है ‘सिकाडा’ वेरिएंट?
इस नए स्ट्रेन को ‘सिकाडा’ नाम एक खास वजह से दिया गया है। सिकाडा एक ऐसा कीड़ा है जो सालों तक जमीन के नीचे चुपचाप रहता है और अचानक भारी संख्या में बाहर निकलकर शोर मचाता है। ठीक इसी तरह, BA.3.2 वेरिएंट भी लंबे समय तक वैज्ञानिकों की नजरों से बचकर अब अचानक तेजी से फैल रहा है।

Previous articleबिहार में बनेगा भाजपा का मुख्यमंत्री, JDU से बनेंगे दो डिप्टी CM, 15 अप्रैल तक नई सरकार के गठन की संभावना
Next article‘हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई यात्रा कर सके’ प्रधानमंत्री का यह सपना छत्तीसगढ़ में भी हो रहा है साकार : मुख्यमंत्री साय