झालमुड़ी मैंने खाई और मिर्ची TMC को लगी -पीएम मोदी
पश्चिम बंगाल में आज 23 अप्रैल को पहले चरण का मतदान हो रहा है, पहले चरण में 152 सीटों पर मतदान हो रहा है, दो तीन जगहों पर हंगामे और मारपीट की घटनाओं को छोड़कर प्रदेश में मतदान शांतिपूर्ण बताया जा रहा है, लोगों में वोटिंग के लिए भारी उत्साह देखा जा रहा है, लोग घरों से निकल रहे हैं मतदान केंद्रों पर लम्बी लम्बी लाइन लगी है उधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दूसरे चरण के चुनाव के लिए आज बंगाल में दौरे पर है उन्होंने ममता बनर्जी और टीएमसी सरकार पर बड़ा हमला बोला है और उत्साहपूर्ण मतदान के लिए मतदाताओं का अभिनन्दन किया है।
पश्चिम बंगाल की 294 सीटों में से पहले चरण में 152 सीटों पर आज मतदान हो रहा है दूसरे चरण में शेष 142 सीटों पर 29 अप्रैल को मतदान होगा, भाजपा ने दूसरे चरण की तैयारियां भी तेज कर दी है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज इसी क्रम में बंगाल में मौजूद हैं वे उन सीटों पर प्रचार कर रहे हैं जहाँ दूसरे चरण में वोट डाले जायेंगे, पीएम ने कृष्णानगर में चुनावी सभा को संबोधित किया, उन्होंने कहा कृष्णानगर में आज भय पर भरोसे की विजय का विश्वास दिख रहा है। ये उत्साह, ये उमंग, ये जोश भरोसे का है। भय जा रहा है, भरोसा आगे बढ़ रहा है। बरसों से जिनकी आवाज को दबाकर रखा गया था, वो अब एक सुर में बोल रहे हैं।
इस बार मतदान के नए रिकॉर्ड बनने चाहिए
पीएम मोदी ने कहा आज पश्चिम बंगाल में पहले चरण की वोटिंग चल रही है। मैं सभी मतदाता साथियों का अभिनंदन करता हूं। मेरा सभी मतदाताओं से आग्रह है कि इस बार मतदान के नए रिकॉर्ड बनने चाहिए। लोकतंत्र का ये उत्सव हमें पूरे जोश से मनाना है। मैं देख रहा हूं, मैं जबसे राजनीति में आया हूं, मैं कह सकता हूं कि पिछले 50 साल में ये पहला चुनाव ऐसा है, जिसमें हिंसा कम से कम हुई है।
चुनाव आयोग और सरकारी कर्मचारियों का जताया आभार
वरना हर हफ्ते किसी न किसी को फांसी पर लटका देते थे और बोल देते थे कि आत्महत्या कर ली। एक प्रकार से गुंडाराज चलता था। मैं चुनाव आयोग का हृदय से अभिनंदन करता हूं कि उन्होंने फिर से एक बार बंगाल की धरती पर लोकतंत्र की प्रतिष्ठा की है। शांतिपूर्ण मतदान कराने में चुनाव आयोग की ये सफलता बहुत बड़ी सिद्धि है। मैं यहां के सरकारी कर्मचारियों का भी अभिनंदन करता हूं कि वे भी इस बार शांतिपूर्ण मतदान में बहुत जिम्मेदारी पूर्वक अपनी भूमिका अदा कर रहे हैं।


















