पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर आया उछाल
पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों ने आम आदमी को जेब पर बोझ बढ़ा दिया है। इसी बीच एक बार फिर महंगाई का झटका लगा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बात पर से वृद्धि दर्ज की गई है।
जो जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक पेट्रोल की कीमत में 0.87 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 0.91 रुपए प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। कीमतों के बढ़ने का असर सीधा आम लोगों पर पड़ने वाला है क्योंकि अपने आवागमन में वो पेट्रोल डीजल वाले वाहनों का ही सबसे ज्यादा उपयोग करते हैं।
कहां कितनी है कीमत
पेट्रोल डीजल की कीमतों में हुई वृद्धि के बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 99.51 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया है। वहीं डीजल 92.49 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। मुंबई में पेट्रोल 108.49 रुपए और डीजल 95.02 रुपए प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल 110.64 रुपए और डीजल 97.02 रुपए प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल 105.31 और डीजल 96.98 रुपए प्रति लीटर बना हुआ है।
एक महीने में तीसरी बढ़ोत्तरी
पेट्रोल डीजल की कीमतों में हो रही यह वृद्धि हैरान करने वाली भी इसलिए है क्योंकि एक महीने में लगातार तीसरी बार ईंधन की कीमत बढ़ गई है। इस सप्ताह की शुरुआत में 90 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि दर्ज की गई थी और कुछ दिनों पहले ही 3 रुपए प्रति लीटर भाव बड़ा है। अब एक बार फिर में वृद्धि की वजह से माल ढुलाई महंगी हो जाएगी। इससे रोजमर्रा की जरूरी चीजों के दाम में वृद्धि देखने को मिल सकती है।
15 मई से महंगाई की मार
ईंधन की कीमतों में पहली वृद्धि 15 मई की सुबह 6 बजे सरकारी तेल कंपनियों की ओर से की गई थी। इस दिन पेट्रोल 3 रूपए और डीजल भी 3 रूपए प्रति लीटर महंगा कर दिया गया था। इसके बाद 19 में को एक बात पर कीमतों में वृद्धि हुई और अब एक बात फिर भाव बढ़ गए हैं।
कच्चे तेल की कीमतों में बदलाव
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। तेल कंपनियों की लागत बढ़ रही है जिसकी वजह से कीमत बढ़ने का फैसला लिया गया है। यह नई दर आज सुबह 6 बजे लागू कर दी गई है। अलग-अलग राज्यों में लगने वाले स्थानीय वैट और माल ढुलाई शुल्क के कारण ये कीमतें भिन्न हो सकती है।












