अजय देवगन का बॉक्स ऑफिस पर ‘धमाल’

cinema-इंदर कुमार की कॉमिक फ्रेंचाइजी ‘धमाल 4’ बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कलेक्शन कर रही है. फिल्म ने दुनियाभर में अपना जादू चलाया. फिल्म का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 217.22 करोड़ हो गया है. 20 दिनों में ही फिल्म ने धमाका कर दिया है.

इन 4 फिल्मों को ‘धमाल 4’ ने पछाड़ा
कोईमोई के मुताबिक, फिल्म ने 20 दिनों में ओवरसीज मार्केट में 25 करोड़ की कमाई कर ली है. इसी के साथ फिल्म ने 4 बड़ी फिल्मों को पछाड़ दिया है. ‘धमाल 4’ ने अजय देवगन की ‘शैतान’, वरुण धवन की ‘जुड़वा 2’, सलमान खान की ‘दबंग 3’ और सुशांत सिंह राजपूत की ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड’ स्टोरी जैसी फिल्मों को पछाड़ दिया है. ‘शैतान’ ने 216.88 करोड़, ‘जुड़वा 2’ ने 216.61 करोड़, ‘दबंग 3’ ने 217 करोड़ और ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड’ ने 217 करोड़ कमाए थे.

Previous articleराज्यसभा से भी पास एंटी पेपर लीक बिल
Next articleयूपी की 11 हजार से ज्यादा ग्राम पंचायतों को मिलेगी डिजिटल लाइब्रेरी