DHARM: कोलार रोड में ‘एक शाम मेरे राम के नाम’ का 32वां संगीतमय सुंदरकांड पाठ

Oplus_16908288

भोपाल। कोलार रोड स्थित सोमेश्वर महादेव एवं मनोकामेश्वर पंचमुखी हनुमान मंदिर, ललिता नगर में रविवार 9 अगस्त को ‘एक शाम मेरे राम के नाम’ श्रृंखला के तहत 32वां संगीतमय सुंदरकांड पाठ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सनातन धर्म प्रेमियों ने सहभागिता की।

आयोजन के दौरान ‘राम का आधार—रामायण वितरण योजना’ के तहत 10 श्री शिव महापुराण अर्थ सहित वितरित किए गए। इसके साथ ही 51 सुंदरकांड की प्रतियां और 65 अभिमंत्रित रुद्राक्ष श्रद्धालुओं को वितरित किए गए।

कार्यक्रम में 17 सनातन धर्म प्रेमियों के जन्मदिन के अवसर पर उन्हें दादाजी का चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों में सहभागिता करने वाले श्रद्धालुओं ने सुंदरकांड पाठ में हिस्सा लिया।

आयोजक पंडित मिथलेश गौतम ने बताया कि ‘एक शाम मेरे राम के नाम’ श्रृंखला के अंतर्गत प्रत्येक माह के दूसरे रविवार को यह आयोजन किया जाता है। कार्यक्रम में जन्मदिन के साथ-साथ वैवाहिक वर्षगांठ मनाने वाले श्रद्धालुओं का भी सम्मान किया जाता है। आयोजन का उद्देश्य धार्मिक ग्रंथों के प्रचार-प्रसार और सनातन संस्कृति से लोगों को जोड़ना है।

Previous articleसीएम योगी ने जनता दर्शन में सुनीं 200 लोगों की समस्याएं, अफसरों को दिए कड़े निर्देश
Next articleTiranga Yatra Bhopal: 14 अगस्त को कोलार से बैरागढ़ तक लहराएगा तिरंगा, विशाल यात्रा की तैयारियां तेज