CM डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल होंगे शामिल
भोपाल। राजधानी भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यात्रा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सहित बड़ी संख्या में नागरिक शामिल होंगे। यात्रा हुजूर विधानसभा क्षेत्र के मुखर्जी नगर, कोलार से शुरू होकर संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) तक जाएगी।
यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने विधायक रामेश्वर शर्मा ने मंगलवार को कलेक्टर भोपाल प्रियंक मिश्रा और पुलिस कमिश्नर संजय कुमार के साथ प्रारंभ स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान मदर टेरेसा स्कूल के सामने बनने वाले मंच और यात्रा में शामिल होने वाले नागरिकों के लिए की जाने वाली व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
बारिश को देखते हुए विधायक ने अधिकारियों को यात्रा के दौरान नागरिकों की सुविधा, सुरक्षा और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। यात्रा मार्ग पर भी व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों के साथ चर्चा की गई।
हर साल होता है आयोजन

























