Social welfare: सतरंगी सावन सीजन-5 का आयोजन आज से, महिलाओं के हुनर को मिलेगा मंच

भोपाल। संस्कार सुधा फाउंडेशन द्वारा सतरंगी सावन सीजन-5 का दो दिवसीय आयोजन 15 और 16 अगस्त को श्यामला हिल्स स्थित तुलसी मानस प्रतिष्ठान (मानस भवन) में किया जाएगा। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं और समाजसेवियों का सम्मान किया जाएगा।

फाउंडेशन की अध्यक्ष डॉ. रश्मि अग्रवाल (सोनू दीदी) ने बताया कि आयोजन में स्व-सहायता समूहों और गृह उद्योग से जुड़ी महिलाओं द्वारा तैयार घरेलू उत्पादों की प्रदर्शनी एवं बिक्री के लिए स्टॉल लगाए जाएंगे। मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों से महिलाएं अपने उत्पाद लेकर कार्यक्रम में शामिल होंगी।

पहले दिन 15 अगस्त को देशभक्ति पर आधारित नृत्य प्रतियोगिता आयोजित होगी। साथ ही बीएसएफ जवानों के लिए तिरंगा राखी बॉक्स रखा जाएगा, जिसमें शहर की महिलाएं राखियां जमा करेंगी। इन राखियों को बाद में फाउंडेशन की बहनों द्वारा बीएसएफ जवानों तक पहुंचाया जाएगा।

16 अगस्त को गृहणी महिलाओं के लिए पारंपरिक वेशभूषा में तीज क्वीन और फैशन शो का आयोजन होगा। इसी दिन विभिन्न सामाजिक संस्थाओं एवं समाजसेवियों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महापौर मालती राय सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहेंगे।

Previous articleKolar News: तिरंगामय हुआ भोपाल: कर्मश्री की विराट तिरंगा यात्रा में उमड़ा राष्ट्रभक्ति का सैलाब
Next articleरक्षाबंधन के दिन खंडग्रास चंद्र ग्रहण, भारत में नहीं आएगा नजर; सूतक को लेकर जानें नियम