
भोपाल। कोलार थाना क्षेत्र के ललिता नगर कटियार मार्केट में मंगलवार रात तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार पिता-पुत्र को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार सुधांशु की मौत हो गई, जबकि उनके बेटे माधव को गंभीर चोटें आई हैं। घायल माधव को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की रफ्तार करीब 90 किलोमीटर प्रति घंटा थी। बताया जा रहा है कि चालक नशे में था। तेज रफ्तार के कारण कार चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और रास्ते में कई लोगों को चपेट में लेने के बाद स्कूटी से जा भिड़ा।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और लोगों ने कार चालक को पकड़ लिया।

























