Medical Camp: कोलार में 23 अगस्त को मेडिकल कैंप, घुटने-कमर दर्द का उपचार, बीपी-शुगर जांच नि:शुल्क
भोपाल। कोलार रोड के ललिता नगर में 23 अगस्त, रविवार को स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक बीपी और शुगर की नि:शुल्क जांच की जाएगी।
शिविर में घुटनों, कमर और गर्दन के दर्द, डायबिटीज, हाई बीपी और मौसमी बुखार सहित सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध रहेगी। चिकित्सकीय परामर्श शुल्क 200 रुपये निर्धारित किया गया है।
शिविर में डॉ. सुनील कुमार गुप्ता द्वारा स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच के प्रति जागरूक करना और बीपी व शुगर जैसी समस्याओं की समय रहते पहचान में मदद करना है।
शिविर का आयोजन डीके पैथोलॉजी, सरकारी राशन दुकान के पास, फाइन एवेन्यू फेस-2, ललिता नगर, कोलार रोड, भोपाल में होगा। आयोजकों ने लोगों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।
सीहोर। ग्राम पंचायत सोनकच्छ में मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के प्रायोजन में आयोजित तीन दिवसीय जैविक अपशिष्ट प्रबंधन एवं जैविक खेती प्रशिक्षण कार्यक्रम...