सिन्धी गरबा महोत्सव 15 से 18 अक्टूबर तक, 20वें वर्ष में प्रवेश करेगा आयोजन

भोपाल। राजधानी भोपाल में सिन्धी गरबा महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस वर्ष यह आयोजन अपने 20वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। चार दिवसीय मुख्य समारोह का आयोजन 15 से 18 अक्टूबर 2026 तक लालघाटी स्थित सुंदरवन गार्डन में किया जाएगा।

महोत्सव की तैयारियों को लेकर रविवार को सिंधी कम्युनिटी हॉल में सिंधी मेला समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में आयोजन को और बेहतर एवं आकर्षक बनाने को लेकर सदस्यों ने अपने सुझाव रखे।

समिति के अध्यक्ष मनीष दरयानी और महासचिव नरेश तलरेजा ने बताया कि इस वर्ष भोपाल के विभिन्न केंद्रों पर 13 सितंबर से 13 अक्टूबर तक गरबा एवं डांडिया प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद 14 अक्टूबर को ग्राउंड प्रैक्टिस होगी, जबकि 15 से 18 अक्टूबर तक सुंदरवन गार्डन में मुख्य गरबा महोत्सव आयोजित किया जाएगा।

आयोजन को लेकर सिंधी समाज के युवा वर्ग में खासा उत्साह है। महिलाएं, बालिकाएं और दंपती भी महोत्सव में भाग लेने के लिए उत्साहित हैं। समिति द्वारा प्रशिक्षण और मुख्य आयोजन की व्यवस्थाओं को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

बैठक में समिति के मुख्य संरक्षक भगवानदास सबनानी सहित राजकुमार वाधवानी, सुंदर पंजवानी, सुनील मंगवानी, हरीश चांदवानी, नानक दासवानी, तोलीराम, राम आसुदानी, कपिल भाटिया, हरीश विधानी, जीतेश दिनानी, राजेश पेसवानी और रितेश भोजवानी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

मातृशक्ति की ओर से सीमा सबनानी, माया पंजवानी, मीना भागचंदानी, भारती ठक्कुर, वर्षा कोटवानी, चेतना वाधवानी, दीपांशी सबनानी, भावना जगवानी, सिया आसुदानी और पूजा भाटिया सहित अन्य महिलाओं ने सहभागिता की।

Previous articleMP admission News: आयुष्मान योजना में अनियमितता पर भोपाल के तीन अस्पताल निलंबित, पुराने क्लेम्स का होगा ऑडिट