MP admission News: आयुष्मान योजना में अनियमितता पर भोपाल के तीन अस्पताल निलंबित, पुराने क्लेम्स का होगा ऑडिट
भोपाल, 23 अगस्त 2026। आयुष्मान भारत योजना के तहत निर्धारित प्रावधानों और दिशा-निर्देशों के उल्लंघन पर भोपाल के तीन निजी अस्पतालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। आयुष्मान भारत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अरविंद शाह और विभागीय टीम ने शनिवार को तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान अनियमितताएं सामने आने के बाद तीनों अस्पतालों को योजना के अंतर्गत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
कार्रवाई की जद में यशवी मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, सूर्यांश मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल और मारुति मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल शामिल हैं।
अधिकारियों ने संबंधित अस्पतालों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए 10 दिवस के भीतर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही तीनों अस्पतालों के पूर्व में किए गए संपूर्ण आयुष्मान क्लेम्स का ऑडिट कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।
विभाग के अनुसार अस्पतालों की ओर से प्रस्तुत स्पष्टीकरण और जांच के निष्कर्षों के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हितग्राहियों को गुणवत्तापूर्ण इलाज सुनिश्चित करने पर जोर
आयुष्मान भारत कार्यालय द्वारा योजना के पारदर्शी और प्रभावी संचालन के लिए अस्पतालों की लगातार निगरानी और जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि योजना के प्रावधानों का उल्लंघन या किसी भी प्रकार की अनियमितता सामने आने पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
सीहोर। ग्राम पंचायत सोनकच्छ में मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के प्रायोजन में आयोजित तीन दिवसीय जैविक अपशिष्ट प्रबंधन एवं जैविक खेती प्रशिक्षण कार्यक्रम...