Kolar Saliya : आम्रवैली में मौत का गड्ढा! रिटेनिंग वॉल ढही, 12 फीट नीचे समाईं 3 कारें; 80 परिवारों में दहशत

भोपाल। लगातार बारिश के बीच कलियासोत नदी के किनारे बनी आम्रवैली कॉलोनी में रिटेनिंग वॉल ढहने से बड़ा हादसा टल गया। दीवार गिरने के साथ सड़क का हिस्सा धंस गया और करीब 12 फीट गहरे गड्ढे में तीन कारें जा गिरीं। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
घटना के बाद करीब 80 परिवारों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का निरीक्षण किया। रहवासियों ने निर्माण की तकनीकी जांच और संपूर्ण सेफ्टी ऑडिट कराने की मांग की है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, नदी किनारे से करीब 21 मीटर दूर कॉलोनी का निर्माण किया जा रहा है, जबकि नदी के 50 मीटर दायरे में निर्माण को लेकर सवाल उठ रहे हैं। प्रशासन ने प्रभावित परिवारों को सतर्क रहने की सलाह दी है और निर्माण की स्थिति की जांच की जा रही है।

Previous articleसिम पोर्ट कराना पड़ा महंगा, कोलार की महिला के बैंक खाते से 2.10 लाख रुपये गायब
Next articleशिक्षक दिवस पर देशभर में शिक्षकों का सम्मान, राष्ट्रपति मुर्मु करेंगी राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्रदान