17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजन महोत्सव और भव्य चल समारोह, तैयारियों को लेकर बैठक

भोपाल। माँ कंकालीधाम प्रांगण, गुदावल स्थित भगवान श्री विश्वकर्मा मंदिर समिति की बैठक रविवार को आयोजित की गई। बैठक में आगामी 17 सितंबर को होने वाले विश्वकर्मा पूजन महोत्सव एवं भव्य चल समारोह की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई और आयोजन से जुड़े विभिन्न निर्णय लिए गए।

बैठक में सर्वसम्मति से श्री देवकरण विश्वकर्मा को भव्य चल समारोह का सह संयोजक नियुक्त किया गया। समिति पदाधिकारियों और समाजबंधुओं ने आयोजन को लेकर जिम्मेदारियों और व्यवस्थाओं पर भी विचार-विमर्श किया।

निर्णय के अनुसार 17 सितंबर को सुबह 8 बजे से अभिषेक पूजन, हवन, महाआरती और कन्या भोज का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद दोपहर 2 बजे सर्व विश्वकर्मा समाज समिति द्वारा निकाले जा रहे भव्य चल समारोह में मंदिर समिति और समाज के लोग इमामी गेट पर शामिल होंगे।

बैठक में समाज के लोगों से अपील की गई कि वे पूजन महोत्सव और चल समारोह में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाएं।

बैठक में प्रेम नारायण, संतोष कुमार, गौरी शंकर, महेश कुमार, रामस्वरूप, देवकरण, बनवारी, बद्री प्रसाद, देवी राम, जसकरण, चैन सिंह, उमाशंकर, भारत सिंह, भानु प्रसाद, कमलेश, मनीष, लालचंद, मोहनलाल, माखन लाल विश्वकर्मा सहित मंदिर के पुजारी निखिल शर्मा उपस्थित रहे।

Previous article31वें दिन ‘हनुमान अंश’ ने मचाया धमाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ को दी टक्कर; 100 करोड़ के पार पहुंची कमाई
Next articleकोंडागांव में नक्सली साजिश नाकाम, जंगल से पिस्टल और 30 किलो विस्फोटक बरामद