Doctor Protest Bhopal : वाटर कैनन चलाने के मामले में जांच के आदेश, DCP विकास सहवाल करेंगे निष्पक्ष जांच

भोपाल: राजधानी भोपाल के हमीदिया अस्पताल गेट के पास 7 सितंबर 2026 को प्रदर्शन कर रहे इंटर्न डॉक्टरों पर पुलिस द्वारा वाटर कैनन का प्रयोग करने और डॉक्टरों के घायल होने के मामले में पुलिस प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। मध्य प्रदेश शासन के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल द्वारा इस संवेदनशील मामले को संज्ञान में लाए जाने के तुरंत बाद भोपाल पुलिस आयुक्त संजय कुमार ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच का आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है।

इस पूरे घटनाक्रम की जांच के लिए पुलिस उपायुक्त (DCP) जोन-2 विकास सहवाल को जांचकर्ता अधिकारी नियुक्त किया गया है। पुलिस आयुक्त कार्यालय द्वारा 8 सितंबर 2026 को जारी आदेश (क्रमांक: पुआ/पीए/जांच/2026-231) के तहत जांच अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि वे घटना से जुड़े सभी पक्षों की बातें सुनकर अपनी विस्तृत जांच रिपोर्ट जल्द से जल्द प्रस्तुत करें।

Previous articleWelfare Schemes Monitoring: जनकल्याण योजनाओं की निगरानी का बनेगा मजबूत सिस्टम