इंदौर में Transport Summit 2026 का आगाज, Smart Mobility से Green Transport तक होगी चर्चा

इंदौर। मध्यप्रदेश में यात्री परिवहन व्यवस्था को आधुनिक और बेहतर बनाने की दिशा में इंदौर में 11 और 12 सितंबर को यात्री परिवहन विजन समिट-2026 का आयोजन किया जाएगा। ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में होने वाले इस दो दिवसीय समिट में देशभर से परिवहन विशेषज्ञ, नीति निर्माता, बस ऑपरेटर, उद्योग जगत के प्रतिनिधि और Mobility क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञ शामिल होंगे। समिट में Public Transport व्यवस्था को अधिक सुरक्षित, सुविधाजनक, सुगम और पर्यावरण-अनुकूल बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा होगी। आधुनिक तकनीक, डिजिटल मोबिलिटी और Public-Private Partnership यानी PPP Model के जरिए यात्री परिवहन सेवाओं को मजबूत करने के विकल्पों पर भी विचार किया जाएगा। बढ़ते शहरीकरण और यात्रियों की बढ़ती जरूरतों को देखते हुए बेहतर कनेक्टिविटी, समयबद्ध परिवहन सेवाएं और Passenger Safety जैसे विषय भी चर्चा के केंद्र में रहेंगे। Smart Transport Technology, Electric Mobility, Green Transport और Pollution-Free Transport को लेकर भी विशेषज्ञ अपने विचार रखेंगे। परिवहन क्षेत्र में निजी निवेश बढ़ाने और नई Mobility कंपनियों के लिए अवसर तैयार करने पर भी मंथन होगा। समिट के दौरान अलग-अलग विषयों पर आठ सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें Public Transport की मौजूदा चुनौतियों, तकनीकी नवाचार, नीति निर्माण, यात्री सुरक्षा, निजी निवेश और भविष्य की Mobility व्यवस्था पर चर्चा होगी। आयोजन का उद्देश्य मध्यप्रदेश की यात्री परिवहन व्यवस्था को आने वाले समय की जरूरतों के अनुरूप तैयार करना और यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए नई दिशा तय करना है। समिट में परिवहन क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों और हितधारकों के सुझावों के आधार पर आधुनिक, सुरक्षित और टिकाऊ Public Transport System विकसित करने की संभावनाओं पर चर्चा होगी। मध्यप्रदेश में तेजी से बढ़ते शहरों और बदलती परिवहन जरूरतों को देखते हुए इंदौर में होने वाला यह आयोजन परिवहन क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Previous articleKolar Crime: कजलीखेड़ा पुलिस ने पीछा कर पकड़ी स्कॉर्पियो, करीब 40 पेटी शराब जब्त