पितृपक्ष में गया जाने वालों के लिए राहत, रानी कमलापति से चलेगी स्पेशल ट्रेन

भोपाल। पितृपक्ष के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए पश्चिम मध्य रेलवे ने रानी कमलापति–गया–रानी कमलापति पितृपक्ष स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।
ट्रेन नंबर 01661 रानी कमलापति–गया 27 सितंबर, 2 अक्टूबर और 7 अक्टूबर 2026 को चलेगी। वहीं ट्रेन नंबर 01662 गया–रानी कमलापति 30 सितंबर, 5 अक्टूबर और 10 अक्टूबर को संचालित होगी।
स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में नर्मदापुरम, इटारसी, पिपरिया, नरसिंहपुर, जबलपुर, सिहोरा रोड, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, भभुआ रोड, सासाराम, डेहरी ऑन सोन और अनुग्रह नारायण रोड सहित कई स्टेशनों पर ठहरेगी।
नरसिंहपुर में ट्रेन 01661 का समय शाम 7:38 से 7:40 बजे और वापसी में 01662 का समय सुबह 10:08 से 10:10 बजे निर्धारित किया गया है।
रेलवे के अनुसार ट्रेन से जुड़ी विस्तृत जानकारी NTES/139 से प्राप्त की जा सकती है।

Previous articleKolar Crime: भोपाल में ट्रैफिक ACP के घर चोरी, 6 लाख कैश और लाखों के जेवर ले गए बदमाश