Kolar Crime: भोपाल में ट्रैफिक ACP के घर चोरी, 6 लाख कैश और लाखों के जेवर ले गए बदमाश

भोपाल। कोलार थाना क्षेत्र के दानिश कुंज-2 में ट्रैफिक ACP विजय दुबे के घर चोरी का मामला सामने आया है। घटना गुरुवार रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, चोर घर से 6 लाख रुपये से ज्यादा की नकदी और कई तोला सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि घर में रखा करीब 6 लाख रुपये का कैश कुछ महीने पहले लिए गए 20 लाख रुपये के पर्सनल लोन की बची हुई रकम थी।

चोर पुश्तैनी जेवरों के साथ परिवार के अन्य सदस्यों के जेवर भी ले गए। इनमें भाई, भाभी और सालियों के जेवर शामिल बताए जा रहे हैं।

घटना की सूचना मिलते ही कोलार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए कई टीमें लगाई हैं। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

Previous articleकोलार के सरकारी स्कूलों की बदहाली पर कांग्रेस का प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
Next articleपितृपक्ष में गया जाने वालों के लिए राहत, रानी कमलापति से चलेगी स्पेशल ट्रेन