विज्ञान भवन में जुटेगा पर्यावरण पर वैश्विक मंच, PM मोदी आज करेंगे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, 19 सितंबर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में “पर्यावरण और जलवायु गतिकी का भविष्य” विषय पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री का उद्घाटन संबोधन सुबह करीब 10 बजे निर्धारित है।

राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) की ओर से आयोजित यह दो दिवसीय सम्मेलन 19 और 20 सितंबर को होगा। इसमें पर्यावरण विशेषज्ञों के साथ सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के न्यायाधीश, जिला न्यायाधीश, वरिष्ठ सरकारी अधिकारी तथा पर्यावरण से जुड़े विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। इसके अलावा 17 देशों के न्यायाधीश और न्यायिक प्रतिनिधि भी सम्मेलन में शामिल होंगे।

सम्मेलन का उद्देश्य जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण से जुड़ी गंभीर चुनौतियों पर वैश्विक स्तर पर संवाद को बढ़ावा देना है। इसमें पर्यावरण कानून, वैज्ञानिक ज्ञान, पर्यावरणीय शासन व्यवस्था तथा विभिन्न देशों के संस्थागत अनुभवों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। साथ ही नीति निर्माण, उसके क्रियान्वयन और पर्यावरणीय नियमों के प्रभावी प्रवर्तन में मौजूद चुनौतियों पर भी चर्चा होगी।

NGT के अनुसार सम्मेलन में जलवायु परिवर्तन और लचीलापन, सर्कुलर इकोनॉमी, जैव विविधता एवं पारिस्थितिकी तंत्र सेवाएं और सतत ऊर्जा समाधान जैसे प्रमुख विषयों पर भी सत्र आयोजित किए जाएंगे।

Previous articleVBYLD 2027 Registration: 15–29 साल के युवाओं के लिए National Platform, जानिए Dates, Documents और Selection Process
Next articleरूसी तेल पर अमेरिकी दबाव से भारत की बढ़ी चुनौती, व्यापार समझौते पर भी असर की आशंका