लाल बाग के राजा की भक्ति संध्या 20 सितंबर को, हनुमान अंश के कलाकार होंगे शामिल

भोपाल। कोलार रोड स्थित बीमा कुंज में गणेश उत्सव के अवसर पर ‘लाल बाग के राजा’ की भव्य भक्ति संध्या का आयोजन किया जाएगा। आयोजन 20 सितंबर 2026, रविवार को रात 8 बजे होगा।
आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में समिति संरक्षक एवं हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा, भोपाल के अभिनेेता गजेंद्र सुधार, प्रमुख गायक सुनील लोधी और बाल कलाकार सात्विक शर्मा सहित अन्य कलाकार भक्ति संगीत की प्रस्तुतियां देंगे।
कार्यक्रम का आयोजन ‘लाल बाग के राजा, बीमा कुंज, कोलार रोड, भोपाल में किया जाएगा। पोस्टर के अनुसार कार्यक्रम का उद्देश्य भगवान गणपति की भक्ति और संगीत के माध्यम से श्रद्धालुओं को जोड़ना है।
आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा प्रमोद शर्मा सहित समिति ने श्रद्धालुओं और उनके परिवारों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है।

Previous articleमध्य प्रदेश की विरासत आधारित विकास नीति का दीर्घकालिक उद्देश्य क्या है?
Next articleइंदौर में ‘छात्रों की गूंज’, राहुल गांधी ने युवाओं के सवालों पर रखी बात