लाल बाग के राजा पहुंचे हनुमान अंश गाने से फेमस हुए सुनील लोधी, विधायक रामेश्वर शर्मा ने किया सम्मान

भोपाल। रविवार को मुखर्जी नगर, कोलार स्थित कोलार के राजा श्री गणेश जी के पंडाल में भक्ति और संगीत का विशेष आयोजन हुआ। हनुमान अंश फिल्म से जुड़े गायक सुनील लोधी सहित तीन कलाकारों ने पंडाल में पहुंचकर भगवान गणेश जी का आशीर्वाद लिया और भजनों की प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम के दौरान सुनील लोधी ने ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान’ सहित अपने प्रमुख भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भक्तिमय वातावरण में झूमने पर मजबूर कर दिया। कोलार और भोपाल से पहुंचे श्रद्धालुओं ने भजनों का आनंद लिया।

लाल बाग के राजा समिति के अध्यक्ष प्रमोद शर्मा ने बताया कि हनुमान अंश के तीनों कलाकारों ने पंडाल में पहुंचकर लाल बाग के राजा का आशीर्वाद लिया और अपनी भजनों की प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर किया।

कार्यक्रम में समिति के संरक्षक एवं हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने हनुमान अंश के गायक सुनील लोधी और नन्हे कलाकार सात्विक शर्मा सहित कलाकारों का सम्मान किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

आयोजकों के अनुसार, सुनील लोधी की भजन प्रस्तुतियों को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान पूरा पंडाल गणेश भक्ति और भजनों की धुन से गूंजता रहा।

Previous article58 हजार दिव्यांगजन और वरिष्ठ नागरिकों को मिला लाभ, ₹68 करोड़ के सहायक उपकरण वितरित; जानिए Social Welfare अभियान की पूरी जानकारी
Next articleपत्रकार बीमा योजना 2026: 25 सितंबर अंतिम तिथि, ऐसे करें आवेदन