तीन दिवसीय जैविक अपशिष्ट प्रबंधन एवं जैविक खेती प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

सीहोर। ग्राम पंचायत बरखेड़ा हसन में मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के प्रायोजन में आयोजित तीन दिवसीय जैविक अपशिष्ट प्रबंधन एवं जैविक खेती प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ। कार्यक्रम का आयोजन परिवर्तन सहयोग समिति द्वारा किया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान मुख्य वक्ता एवं जैविक खेती विशेषज्ञ श्री अशोक मीणा ने किसानों को जैविक खेती की विभिन्न तकनीकों, जैविक अपशिष्ट के उचित प्रबंधन तथा प्राकृतिक संसाधनों के प्रभावी उपयोग के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने किसानों को जैविक खेती को अपनाने तथा कृषि में पर्यावरण-अनुकूल पद्धतियों के उपयोग के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में परिवर्तन समिति के अध्यक्ष डॉ. निलेश श्रीवास्तव की विशेष उपस्थिति रही। उन्होंने किसानों से प्रशिक्षण में प्राप्त जानकारी को अपने खेतों में प्रयोग करने तथा जैविक एवं टिकाऊ कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देने का आह्वान किया।

तीन दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान क्षेत्र के कृषकों ने सक्रिय रूप से सहभागिता की और जैविक खेती से संबंधित विभिन्न विषयों की जानकारी प्राप्त की। प्रशिक्षण पूर्ण होने के उपरांत सभी सहभागी कृषकों को प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।

कार्यक्रम के सफल आयोजन पर ऋषि कुमार पांडेय संस्था द्वारा सभी कृषकों, विशेषज्ञों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।

Previous articleDDU-GKY 2.0: ग्रामीण युवाओं के लिए Skill Training और रोजगार, अक्टूबर 2026 से 34,920 युवाओं की ट्रेनिंग