भोपाल में डंपर संचालकों का धरना जारी, चूनाभट्टी में किया चक्काजाम
oplus_0
भोपाल। खनिज विभाग की कार्रवाई और जुर्माने के विरोध में डंपर संचालकों का आंदोलन जारी है। सोमवार को डंपर संचालकों ने चूनाभट्टी चौराहे पर वाहन खड़े कर चक्काजाम किया। इससे कुछ देर तक यातायात प्रभावित रहा।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने डंपर संचालकों से बातचीत की और सड़क से वाहन हटाने को कहा। इसके बाद चक्काजाम खत्म कर दिया गया, लेकिन डंपर संचालकों का धरना जारी है।
डंपर संचालकों का कहना है कि खनिज परिवहन से जुड़े मामलों में उन पर भारी जुर्माना लगाया जा रहा है। उनका आरोप है कि कई मामलों में करीब चार लाख रुपये तक की पेनाल्टी की कार्रवाई की जा रही है। इसी के विरोध में उन्होंने काम बंद कर आंदोलन शुरू किया है।
डंपर संचालकों का कहना है कि वे खनिज का परिवहन करते हैं। खनन या स्टॉक से जुड़ी कार्रवाई का पूरा भार ट्रांसपोर्टरों पर नहीं डाला जाना चाहिए। उन्होंने जुर्माने की कार्रवाई पर रोक लगाने और मामले का समाधान करने की मांग की है।
आंदोलन के कारण भोपाल के अलग-अलग हिस्सों में कई डंपर खड़े हैं। संचालकों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं होता, तब तक उनका धरना जारी रहेगा।
फिलहाल चूनाभट्टी चौराहे पर यातायात सामान्य है, लेकिन डंपर संचालकों का आंदोलन जारी रहने से आने वाले दिनों में इसका असर शहर में निर्माण सामग्री की सप्लाई पर भी पड़ सकता है।
गुजरात। गुजरात सरकार ने बर्दा वन्यजीव अभयारण्य (Barda Wildlife Sanctuary) में रहने वाले मालधारी परिवारों के स्वैच्छिक पुनर्वास के लिए नई योजना की घोषणा...
विशेष जानकारी | मन की बात
पहले 14 मिनट के प्रसारण से 100वें एपिसोड और 2026 के आधिकारिक
रेडियो आर्काइव तक की महत्वपूर्ण तारीखें।
शुरुआत
3 अक्टूबर 2014
अवसर
विजयादशमी
पहला...
सीहोर। ग्राम पंचायत सोनकच्छ में मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के प्रायोजन में आयोजित तीन दिवसीय जैविक अपशिष्ट प्रबंधन एवं जैविक खेती प्रशिक्षण कार्यक्रम...