विजयदशमी और मां दुर्गा विसर्जन चल समारोह की तैयारियों पर बैठक, तय की आयोजन की रूपरेखा

हिंदू उत्सव समिति ने बनाई भव्य एवं व्यवस्थित आयोजन की रूपरेखा

भोपाल।
आगामी विजयदशमी एवं मां दुर्गा विसर्जन चल समारोह को भव्य, गरिमामय और व्यवस्थित रूप से आयोजित करने को लेकर
श्री हिंदू उत्सव समिति की महत्वपूर्ण बैठक प्लैटिनम प्लाजा स्थित अध्यक्षीय कार्यालय में आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने की।

आयोजन की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा

बैठक में विजयदशमी एवं मां दुर्गा विसर्जन चल समारोह की तैयारियों, व्यवस्थाओं और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों को लेकर
विस्तार से चर्चा की गई। समिति अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने कहा कि विजयदशमी और मां दुर्गा विसर्जन चल समारोह
धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़े महत्वपूर्ण आयोजन हैं।

चंद्रशेखर तिवारी ने कहा कि आयोजनों को श्रद्धा, अनुशासन और
सामाजिक समरसता के साथ भव्य रूप में आयोजित करना समिति की प्राथमिकता है।
उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया।

बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद

बैठक में बालिस्ता रावत, अनिल चौधरी, विनोद साहू, महेश अग्रवाल, दिलीप गुप्ता, बच्चन आचार्य,
हेमंत शर्मा, निलेश राजपूत, लीलाधर पचौरी, प्रकाश मालवीय, पुरुषोत्तम मंगतानी,
ऋषभ विश्वकर्मा, उमेश साहू, निलेश नामदेव, दीपेश राय, अर्जुन सिंह ठाकुर,
राजेश शर्मा, दीपक जाट, रामस्वरूप राजपूत, अमित बैन, रोमी साहू,
वीरेंद्र दुबे, नितेश लोधी, आशुतोष तिवारी और जयदीप ठाकुर सहित
बड़ी संख्या में समिति के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

समिति का संदेश

श्री हिंदू उत्सव समिति के प्रवक्ता संदेश नेमा ने बताया कि आगामी आयोजनों को लेकर
समिति स्तर पर तैयारियों को गति दी जा रही है।

Previous articleटेस्ट ऑफ छेना में खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच, 4 मिठाई-नमकीन के नमूने लिए
Next articleछत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले: अतिथि व्याख्याताओं की नीति में बदलाव, पूर्व अग्निवीरों को 10% आरक्षण