टेस्ट ऑफ छेना में खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच, 4 मिठाई-नमकीन के नमूने लिए

भोपाल। मंदाकिनी स्क्वायर, कोलार रोड स्थित टेस्ट ऑफ छेना खाद्य प्रतिष्ठान में मिठाई में इल्लियां/कीट मिलने की शिकायत के बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने निरीक्षण किया।

प्राप्त शिकायत के आधार पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने प्रतिष्ठान का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन की जांच की। इस दौरान नियमानुसार चार खाद्य पदार्थों के नमूने संकलित किए गए।

जांच के लिए लिए गए नमूनों में गुलाब मैंगो चॉकलेट स्वीट, मटर मातृ एवं नमकीन सेव, मिल्क केक और मैंगो चॉकलेट स्वीट शामिल हैं।

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा संकलित सभी नमूनों को नियमानुसार सीलबंद कर खाद्य विश्लेषक एवं सक्षम खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला को जांच और विश्लेषण के लिए भेजे जाने की कार्रवाई की गई है।

अधिकारियों के अनुसार प्रयोगशाला से प्राप्त विश्लेषण रिपोर्ट के आधार पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 तथा उसके अधीन बनाए गए नियमों और विनियमों के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल प्रयोगशाला जांच रिपोर्ट आने के बाद ही खाद्य नमूनों की गुणवत्ता और मामले में आगे की कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट होगी।

Previous articleभोपाल में भाजपा के प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा का दो दिवसीय प्रवास
Next articleविजयदशमी और मां दुर्गा विसर्जन चल समारोह की तैयारियों पर बैठक, तय की आयोजन की रूपरेखा