भोपाल में भाजपा के प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा का दो दिवसीय प्रवास
भोपाल, 30 सितंबर 2026। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं मध्यप्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव तथा भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को भोपाल प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान दोनों नेता पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों, कार्यकर्ताओं से संवाद और संगठनात्मक बैठकों में शामिल होंगे।
बूढ़े हनुमान मंदिर में दर्शन से होगी शुरुआत
बिप्लब कुमार देव 30 सितंबर को सुबह 10:30 बजे लालघाटी स्थित गुफा मंदिर के बूढ़े हनुमान मंदिर में दर्शन एवं पूजन करेंगे। दोपहर 1 बजे वे दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 32 के बूथ क्रमांक 69 की कार्यकर्ता मीना जाटव के शास्त्री नगर स्थित निवास पर भोजन करेंगे।
इसके बाद दोपहर 2 बजे पूर्व राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी से आकृति गार्डन, नेहरू नगर स्थित उनके निवास पर मुलाकात करेंगे। दोपहर 2:45 बजे कोटरा सुल्तानाबाद स्थित बूथ अध्यक्ष मुकेश गुप्ता के निवास पर चाय कार्यक्रम में शामिल होंगे।
दोपहर 3:15 बजे वे मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर से प्रोफेसर्स कॉलोनी स्थित उनके निवास पर भेंट करेंगे। शाम 4 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद शाम 5 बजे प्रदेश कोर ग्रुप की बैठक में शामिल होंगे।
रेखा वर्मा करेंगी कार्यकर्ताओं से मुलाकात
प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा 30 सितंबर को सुबह 11:30 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगी। दोपहर 1 बजे वे अरेरा कॉलोनी स्थित बूथ नंबर 203 की कार्यालय मंत्री रंजना प्रसाद के निवास पर भोजन करेंगी। शाम 5 बजे वे भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित कोर ग्रुप की बैठक में शामिल होंगी।
1 अक्टूबर को संगठनात्मक बैठक
1 अक्टूबर को सुबह 11 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश पदाधिकारियों, संभाग प्रभारियों और मोर्चों के प्रदेश अध्यक्षों की बैठक होगी। इसमें प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा शामिल होंगे।
गुजरात। गुजरात सरकार ने बर्दा वन्यजीव अभयारण्य (Barda Wildlife Sanctuary) में रहने वाले मालधारी परिवारों के स्वैच्छिक पुनर्वास के लिए नई योजना की घोषणा...
विशेष जानकारी | मन की बात
पहले 14 मिनट के प्रसारण से 100वें एपिसोड और 2026 के आधिकारिक
रेडियो आर्काइव तक की महत्वपूर्ण तारीखें।
शुरुआत
3 अक्टूबर 2014
अवसर
विजयादशमी
पहला...
सीहोर। ग्राम पंचायत सोनकच्छ में मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के प्रायोजन में आयोजित तीन दिवसीय जैविक अपशिष्ट प्रबंधन एवं जैविक खेती प्रशिक्षण कार्यक्रम...