मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भारत मंडपम में किया पुस्तक का विमोचन, छत्तीसगढ़ की हरित ऊर्जा और निवेश संभावनाओं को किया प्रस्तुत

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ की हरित ऊर्जा एवं निवेश संभावनाओं पर केंद्रित एक विशेष पुस्तक का विमोचन किया। इस पुस्तक के माध्यम से प्रदेश में नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों, निवेश की संभावनाओं और भविष्य की ऊर्जा विकास योजनाओं को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत किया गया।

पुस्तक में राज्य की नई नवीकरणीय ऊर्जा नीति, ऊर्जा क्षेत्र में निवेश के अवसरों, ग्रीन एनर्जी को प्रोत्साहित करने वाली योजनाओं तथा स्वच्छ और सतत ऊर्जा विकास की संभावनाओं को विस्तार से शामिल किया गया है। इसका उद्देश्य निवेशकों और ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े उद्योगपतियों को छत्तीसगढ़ की नीतियों, उपलब्ध संसाधनों और भविष्य की योजनाओं की जानकारी एक ही मंच पर उपलब्ध कराना है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ ऊर्जा क्षेत्र में निवेश और नवाचार के नए अवसरों के साथ आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार का लक्ष्य प्रदेश को स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन और निवेश के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करना है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह पुस्तक निवेशकों और ऊर्जा क्षेत्र के हितधारकों को छत्तीसगढ़ में उपलब्ध संभावनाओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) के अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी, प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Previous articleऊर्जा क्षेत्र में छत्तीसगढ़ का बड़ा लक्ष्य, 5.60 लाख करोड़ के निवेश से बदलेगी तस्वीर; 2030 तक 15 हजार मेगावाट हरित ऊर्जा उत्पादन का लक्ष्य
Next articleआधुनिक कृषि तकनीक अपनाएं किसान, पशुपालन, मछली पालन और उद्यानिकी से भी बढ़ाएं आमदनी : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव