भोपाल में चुनाभट्टी थाना प्रभारी धर्मेंद्र मौर्य निलंबित

भोपाल। राजधानी भोपाल में पुलिस विभाग ने थाना प्रभारियों की कार्यशैली और जवाबदेही को लेकर सख्ती दिखाई है। चुनाभट्टी थाना (Kolar Road) प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र मौर्य को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन के आदेश डीसीपी जोन-4 आदर्शकांत शुक्ला ने जारी किए हैं।

Chunabhatti Police station TI suspension lattter
Chunabhatti Police station TI suspension lattter

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस कमिश्नर के जनसंवाद कार्यक्रम में थाना प्रभारी धर्मेंद्र मौर्य की गैरमौजूदगी कार्रवाई की प्रमुख वजह बनी। यह जनसंवाद कार्यक्रम चुनाभट्टी थाना क्षेत्र में आयोजित किया गया था, जिसमें पुलिस कमिश्नर स्वयं मौजूद थे। इसके बावजूद थाना प्रभारी कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। अधिकारियों ने उनकी इस अनुपस्थिति को गंभीरता से लिया।

 

बताया जा रहा है कि पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर राजधानी में चलाए जा रहे विशेष अभियानों में भी थाना प्रभारी का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं था। जनसंवाद कार्यक्रम में अनुपस्थिति और विशेष अभियानों में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं होने को निलंबन की कार्रवाई से जोड़कर देखा जा रहा है।

थाना प्रभारियों को जवाबदेही का संदेश

भोपाल में लगातार पुलिस अधिकारियों की कार्यशैली पर वरिष्ठ अधिकारियों की नजर है। इस कार्रवाई को पुलिस महकमे में अनुशासन और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे थाना प्रभारियों को स्पष्ट संदेश गया है कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों, जनसंवाद कार्यक्रमों और विशेष अभियानों में लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा।

Previous articleमनल, मोहिट उल्वा और वेंकटा के दम पर भारत बना अंडर-19 एशिया कप चैंपियन, फाइनल में पाकिस्तान को 1 विकेट से हराया
Next articleकुरकुरे-चॉकलेट का लालच देकर 5 साल की मासूम को ले गया था आरोपी, अब आखिरी सांस तक उम्रकैद