कोलार में निखिल सितोले हत्याकांड का मुख्य आरोपी 7 महीने बाद गिरफ्तार
भोपाल, कोलार थाना क्षेत्र में युवक निखिल सितोले की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सात महीने से फरार 30 हजार रुपये के इनामी मुख्य आरोपी और निगरानी बदमाश गोविंद मालवीय को पुलिस ने होशंगाबाद से गिरफ्तार किया है। दामखेड़ा में पांच आरोपियों ने निखिल के साथ मारपीट की थी, जिसके बाद अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। मामले में अब तक तीन आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं, जबकि दो फरार आरोपियों की तलाश जारी है।