कोलार में भागवत कथा का पांचवां दिन, विधायक रामेश्वर शर्मा पहुंचे कथा श्रवण करने

भोपाल। कोलार रोड की राजहर्ष कॉलोनी में अवस्थी परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और कंस के षड्यंत्रों का वर्णन किया गया।

कथा में बताया गया कि भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के बाद कंस ने उनके वध के लिए पूतना सहित कई असुरों को भेजा, लेकिन उसके सभी प्रयास विफल रहे। वृंदावन की नटखट लीलाओं के साथ माता यशोदा को भगवान के मुख में संपूर्ण ब्रह्मांड के दर्शन होने का प्रसंग भी सुनाया गया।

कथा के दौरान मनुष्य के जीवन के छह बंधनों माता, पिता, पत्नी, पुत्र, घर और संसार का उल्लेख करते हुए मोह-माया और ईश्वर भक्ति का संदेश दिया गया।

पांचवें दिन हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा कथा श्रवण करने पहुंचे। इस अवसर पर गुड्डू भदौरिया, प्रदीप पाटीदार, मनोहर मीना, गोलू वीरेंद्र मारन, मदन ठाकुर, अनंत अवस्थी, मोनू मालवीय, अनिल उपमन्यु, स्मृति उपमन्यु, राजकुमार त्रिपाठी, डॉ. नम्रता त्रिपाठी, संगीता बतौल, रीना शर्मा, अनंत तिवारी, अनूप वाजपेयी, प्रेमनारायण अवस्थी, हरिओम अवस्थी, मुकेश शर्मा, मुकेश यादव, भवानी सोनकिया, मुकुल वाजपेयी, देवेंद्र विश्वकर्मा, मंजरी तिवारी, संजय मालवीय, सौरभ चौधरी और गोपेश सोनी सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Previous articleओंकारेश्वर में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, पांच कोस की पंचक्रोशी यात्रा में उमड़े श्रद्धालु
Next articleस्वर्गीय प्रवीण मलिक की स्मृति में 23 नवंबर को कोलार में रक्तदान शिविर, सुबह 10 से शाम 4 बजे तक होगा आयोजन