स्वर्गीय प्रवीण मलिक की स्मृति में 23 नवंबर को कोलार में रक्तदान शिविर, सुबह 10 से शाम 4 बजे तक होगा आयोजन

भोपाल। स्वर्गीय श्री प्रवीण मलिक की पुण्य स्मृति में 23 नवंबर 2026 (सोमवार) को कोलार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा।

आयोजकों ने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रक्तदान करने की अपील की है। इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने के साथ मानवता और सेवा का संदेश देना है।

आयोजक वैशाली मलिक ने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद को नया जीवन देने का माध्यम है। स्वर्गीय प्रवीण मलिक को सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि उनके स्मरण में किए जा रहे इस पुनीत कार्य में अधिक से अधिक लोग सहभागी बनें।

रक्तदान शिविर संबंधी जानकारी के लिए संपर्क:
वैशाली मलिक – 97525 62376

 

Previous articleकोलार में भागवत कथा का पांचवां दिन, विधायक रामेश्वर शर्मा पहुंचे कथा श्रवण करने