राजहर्ष कॉलोनी में श्रीमद्भागवत कथा का छठवां दिन सम्पन्न, श्रीकृष्ण की रासलीला और गोवर्धन पूजा का हुआ भावपूर्ण वर्णन

भोपाल। कोलार रोड स्थित राजहर्ष कॉलोनी में अवस्थी परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के छठवें दिन श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में भावविभोर हो गए। कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य रासलीला और गोवर्धन पर्वत उठाने के प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया गया।

कथावाचन के दौरान श्रीकृष्ण की रासलीला का वर्णन करते हुए बताया गया कि वृंदावन में भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी मधुर बांसुरी की धुन से गोपियों को प्रेम और भक्ति के आनंद में सराबोर कर दिया था। रासलीला भगवान और भक्त के बीच निःस्वार्थ प्रेम तथा आत्मा के परमात्मा से मिलन का प्रतीक है।

Kolar news
Kolar news

वहीं, गोवर्धन पर्वत की कथा में बताया गया कि जब इंद्रदेव ने क्रोधित होकर गोकुल में मूसलाधार वर्षा की, तब भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी छोटी उंगली पर गोवर्धन पर्वत उठाकर सात दिनों तक गोकुलवासियों और गायों की रक्षा की। इस प्रसंग के माध्यम से श्रद्धालुओं को संदेश दिया गया कि अहंकार का त्याग कर ईश्वर के प्रति सच्ची श्रद्धा और विश्वास रखना चाहिए।

कथा के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का श्रवण कर भक्ति और आध्यात्मिक आनंद का अनुभव किया।

कथा आयोजन में ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर समाजसेवी अनूप वाजपेयी, बीना वाजपेयी, मदन ठाकुर, भाजपा नेता अनंत अवस्थी, मीनाक्षी अवस्थी, मोनू मालवीय, मुकुल वाजपेयी, लखंदर सिंह, आकांक्षा मिश्रा वाजपेयी, राकेश तिवारी, समीक्षा तिवारी, अव्यान तिवारी, श्रेयान तिवारी, मयंक वाजपेयी, स्वाति शर्मा वाजपेयी, आर्यांश वाजपेयी, अनिल उपमन्यु, स्मृति उपमन्यु, राजकुमार त्रिपाठी, डॉ. नम्रता त्रिपाठी, संगीता बतोल, रीना शर्मा, अनंत तिवारी, अनूप बचपाई, प्रेमनारायण अवस्थी, उषा अवस्थी, हरिओम अवस्थी, मुकेश शर्मा, मुकेश यादव, भवानी सोनकर, मुकुल बचपाई, देवेंद्र विश्वकर्मा, मंजू तिवारी, संजय मालवीय, सौरभ चौधरी और गोपाल सोनी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Previous articleभोपाल में सड़क निर्माण की पारदर्शिता पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, सूचना बोर्ड लगाने की मांग