
भोपाल। राजधानी यादव (अहीर) समाज, भोपाल द्वारा विवाह योग्य युवक-युवतियों के लिए परिचय सम्मेलन एवं स्मारिका 2027 का आयोजन 10 जनवरी 2027, रविवार को किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 10 बजे न्यू मार्केट, टीटी नगर स्थित सुभाष यादव भवन (समन्वय भवन), अपेक्स बैंक परिसर में आयोजित होगा।
सम्मेलन का उद्देश्य समाज के युवक-युवतियों को वैवाहिक परिचय के लिए एक साझा मंच उपलब्ध कराना है। इसके साथ ही समाज की स्मारिका 2027 में विवाह योग्य युवक-युवतियों के परिचय प्रकाशित किए जाएंगे।
आयोजकों ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों का बायोडाटा एवं रंगीन फोटो उपलब्ध कराकर स्मारिका में परिचय प्रकाशित करवाने के लिए आवेदन करें।
ऑनलाइन पंजीयन की अंतिम तिथि 26 दिसंबर 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक अभिभावक नीचे दिए गए लिंक से आवेदन कर सकते हैं।
ऑनलाइन पंजीयन: lhttps://rajdhaniyadavsamajbhopal.com/FROM.html
संपर्क: रामस्वरूप यादव (अध्यक्ष) – 9826441257
अन्य संपर्क: 7869557148, 9826716070




