मोगादिशू, 10 जून/ सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में समुद्र तट पर बने होटल में शुक्रवार शाम हुए आतंकवादी हमले में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गयी और अन्य 10 घायल हो गये हैं। पुलिस ने शनिवार को इसकी पुष्टि की। पुलिस ने एक बयान में कहा कि सुरक्षा बलों ने हमले में शामिल अल-शबाब के सभी सात आतंकवादियों को मार गिराने के बाद लिडो समुद्र तट पर स्थित पर्ल बीच होटल में सात घंटे के घेराबंदी अभियान खत्म हो गया है। पुलिस ने कहा कि घटना में मारे गए लोगों में छह नागरिक और तीन सुरक्षा अधिकारी शामिल हैं। होटल में हमला कल स्थानीय समयानुसार शाम करीब सात बजकर 55 मिनट पर हुआ। लिडो बीच पर प्राय: महत्वपूर्ण व्यक्तियों को देखा जाता है। पुलिस ने कहा कि सुरक्षा बलों ने होटल में फंसे बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों समेत 84 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि दो आत्मघाती हमलावरों ने होटल के प्रवेश द्वार पर विस्फोटक से खुद को उड़ा लिया था। आत्मघाती विस्फोट के समय होटल में सैंकड़ों लोग थे। लिडो बीच एक पसंदीदा स्थल है जो बीच होटल और रेस्तरां से घिरा हुआ है। हमले की जिम्मेदारी अल-शबाब के आतंकवादियों ने ली है और कहा है कि उसके लड़ाकों ने होटल में ठहरे मेहमानों को निशाना बनाया है।
रक्षाबंधन से पहले महिलाओं को तोहफा, आज जारी होगी महतारी वंदन की 31वीं किस्त
News Update - 0
छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज, 25 अगस्त को महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त की राशि जारी करेंगे। मुख्यमंत्री बालोद...
सीएम योगी का रायबरेली को बड़ा तोहफा, 879 करोड़ की 346 विकास परियोजनाओं की...
News Update - 0
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को रायबरेली दौरे के दौरान जिले को 879 करोड़ रुपये से अधिक की 346 विकास परियोजनाओं...
अनुसूचित जाति (SC) समुदाय के लिए गुजरात में PM-AJAY के लिए विशेष मॉनिटरिंग यूनिट
गांधीनगर, 18 अगस्त 2026: गुजरात सरकार ने अनुसूचित जाति (SC) समुदाय के सामाजिक-आर्थिक सशक्तीकरण के लिए केंद्र की प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (PM-AJAY)...
महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता पर CM साय का जोर, स्व-सहायता समूहों को मिल रहे...
News Update - 0
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने पर सरकार के विशेष फोकस को दोहराया है।...
सफाई कर्मचारियों के लिए Missed Call Facility अब आसानी से दर्ज होगी Complaint
नई दिल्ली। सफाई कर्मचारियों की गरिमा, सुरक्षा और सामाजिक अधिकारों को केंद्र में रखते हुए राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग (NCSK) रविवार, 23 अगस्त 2026...























