भोपाल, मकर संक्रांति के अवसर पर आज कायस्थ भटनागर सभा भोपाल द्वारा नववर्ष मिलन समारोह का आयोजन ग्यारह सौ क्वार्टर स्थित चित्रगुप्त मंदिर परिसर में किया गया, कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान चित्रगुप्त के विधिविधान पूजन अर्चन से हुआ। समारोह का मुख्य आकर्षण का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम रहे। जिसमे समाज के बच्चों ने एक से एक बढ़कर सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। प्रस्तुति देने वाले प्रतिभावान बच्चों को पुरूस्कृत करते हुए प्रोत्साहित किया गया। समारोह में कायस्थ भटनागर सभा भोपाल ने राजधानी को साफ, सुंदर, स्वच्छ बनाने में बढ़चढ़कर हिस्सा लेने के लिए संकल्प लिया। साथ ही समाज मे फैली कुरीतियों को दूर करने, बेटियों को प्रोत्साहित करने का निर्णय लिया है,, कायस्थ भटनागर सभा भोपाल के अध्यक्ष एसएस भटनागर ने समारोह में शामिल होने वाले सभी का आभार जताया। कार्यक्रम समिति के एसएस भटनागर ने समाज के सभी लोगो को एकजुट होकर देश प्रदेश की प्रगति में अपना योगदान देने का आह्वान किया।संगठन सचिव महेशचन्द्र भटनागर ने में हरिओम भटनागर, मुकेश भटनागर, व्हीके भटनागर, ब्रम्हस्वरूप भटनागर, अर्चना भटनागर, महेश चन्द्र भटनागर निशा भटनागर, मनीष, मनोज भटनागर,नवनीत भटनागर, संदीप भटनागर, गौरव भटनागर राजेश भटनागर आज के कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए पूरी टीम और कार्यकारिणी को बधाई दी।
अलौकिक सेवा समिति ने मनाया सिल्वर जुबली पतंग महोत्सव
भोपाल, कोलार रोड मंदाकिनी मैदान में अलौकिक सेवा समिति द्वारा आयोजित पंतग उत्सव का 25 वां सिल्वर जुबली वर्ष धूमधाम से मनाया गया।आयोजक विजय शंकर दीक्षित ने बताया कोलार क्षेत्र में जब बसाहट शुरू हो रही तभी से संस्था द्वारा पतंग उत्सव मनाया जाता रहा है। पतंग उत्सव में रोमांचक पेंचबाजी हुई जिसमें नासिर को प्रथम पुरस्कार दिया गया दूसरा पुरस्कारबबलू खान तथा तीसरा पुरस्कार महिला टीम की श्रीमती रुचि दीक्षित को दिया गया। कार्यक्रम में शामिल हुए जितेंद्र डागा, नरेश ज्ञानचंदानी ने समिति के उपस्थित सदस्यों सहित पतंगबाजों और उपस्थित आम जनता शुभकामनाएं दीं।
नेपाल के पोखरा में प्लेन क्रैश
नेपाल के पोखरा में प्लेन क्रैश
नेपाल के पोखरा में बड़ा विमान हादसा हो गया है। अब तक की जानकारी के मुताबिक, येति एयरलाइंस का विमान काठमांडू से पोखरा आ रहा था। विमान पर 68 यात्री सवार थे। हादसे की तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें लोग हादसे के बाद उठते धुएं को देख रहे हैं। अभी हादसे के कारणों का पता नहीं चला है। राहत तथा बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं। जानकारी के मुताबिक 13 शव बरामद कर लिए गए हैं। मृतकों की पहचान की जा रही है। विमान पर 68 यात्रियों के अलावा चालक दल के 4 सदस्य भी मौजूद थे।
नेपाल के पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के रनवे पर 72 सीटों वाला यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बचाव कार्य जारी है और फिलहाल एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है। तकनीकी कारणों से हादसा होने की बात कही जा रही है। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।
नेपाल आर्मी की मदद से रेस्क्यु किया जा रहा है। सेना के हेलीकॉप्टर लगाए गए हैं। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, येती एयरलाइंस का एटीआर 72 सीटर विमान कास्की जिले के पोखरा में दुर्घटनाग्रस्त हुआ है।
पुराने हवाई अड्डे और पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के बीच दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान में कुल 68 यात्री और चालक दल के चार सदस्य सवार थे।
जी-20 बैठक में आ रहे अतिथि जानेंगे मध्यप्रदेश की खूबियां
जी-20 बैठक में आ रहे अतिथि जानेंगे मध्यप्रदेश की खूबियां
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि भारत को जी-20 की अध्यक्षता का सुअवसर मिला है। इसके अंतर्गत मध्यप्रदेश में भी बैठकें हो रही हैं। इस क्रम में भोपाल में 16 और 17 जनवरी को हो रही दो दिनी बैठक महत्वपूर्ण है। इसमें 22 देशों के 94 प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। अतिथियों के समक्ष मध्यप्रदेश की लोक संस्कृति, व्यंजन, आतिथ्य परम्परा के साथ ही शहर की स्वच्छता की झलक भी प्रस्तुत की जाए। मुख्यमंत्री चौहान आज शाम मुख्यमंत्री निवास के समत्व भवन में इस बैठक से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने बैठक से जुड़ी तैयारियों की जानकारी प्राप्त कर आवश्यक निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि बैठक में मध्यप्रदेश के ओडीओपी उत्पाद, कोदो-कुटकी जैसे उत्पादों से बने पारम्परिक व्यंजनों की जानकारी प्रदर्शनी और साहित्य के माध्यम से दी जाये। भारतीय व्यंजनों का स्वाद भी अतिथियों को मिले, इसके आवश्यक प्रबंध किये जायें। मध्यप्रदेश के पर्यटन, वन्य-जीवन, पुरा-वैभव और सुशासन सहित अन्य क्षेत्रों में अर्जित उपलब्धियों की जानकारी भी प्रतिभागियों तक पहुँचाई जाए।
प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति शिव शेखर शुक्ला ने प्रजेंटेशन में बताया कि बैठक से जुड़ी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। शहर के विभिन्न स्थानों की साज-सज्जा की जाएगी। अन्य राज्यों से लगभग 100 और मध्यप्रदेश के 100 अतिथि मिलाकर कुल 300 अतिथियों की भागीदारी रहेगी। जी-20 के अंतर्गत थिंक-20 की इस बैठक की थीम “पर्यावरण सम्मत जीवन शैली-नैतिक मूल्य तथा सुमंगलमय युक्त वैश्विक सुशासन” रखी गई है। बैठक में शामिल हो रहे अन्य देशों के अतिथियों में सर्वाधिक अमेरिका हैं। यूके, ब्राजील, इंडोनेशिया, जर्मनी, फ्रांस, चीन, कनाडा, इटली, अर्जेन्टीना, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, टर्की और मेक्सिको के अतिथियों के साथ दक्षिण एशिया के देशों बांग्लादेश, नेपाल और श्रीलंका के प्रतिनिधि और यूएनडीपी, यूनीसेफ एवं अन्य अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं के 22 प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। अतिथियों को बैतूल की प्रख्यात बेल मेटल (ढोकरा कला) से निर्मित कलाकृति उपहार के रूप में दी जाएगी।
मुख्यमंत्री चौहान ने किया पौध-रोपण
मुख्यमंत्री चौहान ने किया पौध-रोपण
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित वाटर विजन उद्यान में पीपल, कचनार और केसिया सामिया के पौधे लगाए। मुख्यमंत्री चौहान के साथ वरिष्ठ पत्रकार पंकज शुक्ला ने अपने 6 वर्षीय पुत्र देवधर के जन्म-दिवस पर पौध-रोपण किया। उनकी पत्नी कविता शुक्ला तथा पुत्र देवधर भी साथ थे। मुख्यमंत्री चौहान ने बालक देवधर को जन्म-दिवस की शुभकामनाएँ दीं।
मुख्यमंत्री चौहान के साथ स्वयंसेवी संस्था नटराजन ग्रुप के सदस्यों ने भी पौधे लगाए। ग्रुप की दिव्या वाधवानी ने मेधावी विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना में राज्य सरकार द्वारा उन्हे लेपटॉप देने के लिए मुख्यमंत्री चौहान का आभार माना। दिव्या वर्तमान में टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज में कार्यरत हैं। दिव्या ने कहा कि लेपटॉप के रूप में मिले प्रोत्साहन से ही वे सूचना प्रौद्योगिकी से जुड़े केरियर की ओर अग्रसर हुई। नटराजन ग्रुप के गगन वाधवानी, अंशु पटेल, ओम तोमर, धीरज तथा खुशी गंधर्व, इच्छा विश्वकर्मा, सलोनी कुशवाह, तनिशा यादव और रूपाली बंसल भी पौध-रोपण में शामिल हुई। मुख्यमंत्री चौहान के साथ सामाजिक कार्यकर्ता तथा पूर्व पार्षद शंकर मुकोरिया ने भी अपने जन्म-दिवस पर पौधा लगाया।
वार्ड 82 में शौचालय के अभाव में परेशान व्यापारी
भोपाल, उपनगर कोलार के व्यापारिक क्षेत्र में व्यापारी और ग्राहक शौचालय के अभाव में लगभग एक हजार लोग रोज परेशान होते है। वार्ड 82 में आने वाले परफेक्ट प्लाजा से बैंक ऑफ बड़ौदा तक, अभिषेक फ्लोरिस्ट सर्वर्धम सी सेक्टर तक व्यापार करने वाले 300 व्यापारी और उनके यहाँ आने वाले ग्राहक परेशान है। वर्तमान में भरत आर्केड के पीछे हरकिशन निहलानी के प्लाट पर परेशान लोग मूत्राशय के लिए उपयोग करते थे। जिसे अब चारो तरफ अब पक्की दीवार बनाकर बंद कर दिया गया है।
दुकानदारों का कहना है दुकानों में महिला स्टाफ भी है। हम सभी बेहद परेशान है आसपास शौचलय नहीं होने के कारण हमें आधा किलोमीटर दूर भारी ट्राफिक क्रॉस कर महाबली गेट के पास बने शौचालय में जाना पड़ता है।
भरत आर्केड में स्थिति गंभीर
भरत आर्केड क्षेत्र का सबसे व्यवस्थित मार्केट है सबसे बड़ा कॉरिडोर वाला बाजार है। बाजार में पूर्व में दो जगह मूत्राशय बनाया गया था जिसे असामाजिक व्यक्तियों द्वारा तोड़फोड़ और गंदा कर बंद करा दिया गया। पुनः बिल्डर के सहयोग से प्लास्टिक के मूत्राशय लगाये गए जिसे भी असामाजिक व्यक्ति द्वारा जला दिया गया।
भरत आर्केड के व्यापारियों ने आज बैठक कर नगर निगम से सहयोग लेकर शौचलय निर्माण करने का निर्णय लिया। शौचालय के लिए बिल्डर हरकिशन निहलानी ने भूमि देने का वादा किया। जल्द व्यापारियों का प्रतिनिधि मंडल निगम से सहयोग की मांग को लेकर विधायक रामेश्वर शर्मा से आवेदन सौंपेगा। व्यापारियों की शिकायत है स्थानीय पार्षद अनेकों बार सम्पर्क करने के बाद भी समस्या पर ध्यान नहीं दे रही है।
वर्ल्ड कप का भारत ने स्पेन के खिलाफ 2-0 की जीत के साथ किया आगाज़
भारत ने वर्ल्ड कप हॉकी में शानदार तरीके से आगाज किया है। राउरकेला में स्पेन के साथ हुए मुकाबले में टीम इंडिया ने 2-0 से जीत दर्ज की। इस तरह एफआईएच मेंस हॉकी वर्ल्ड कप 2023 के ग्रुप डी में भारत ने अपना पहला मुकाबला जीत लिया है। भारत के लिए पहला गोल स्थानीय खिलाड़ी अमित रोहिदास ने किया। दूसरे क्वार्टर में भी भारत ने शानदार खेल दिखाया और हार्दिक सिंह ने भारत के लिए दूसरा गोल कर, टीम का स्कोर 2-0 तक पहुंचा दिया।
भारत-स्पेन के बीच मैच देखने के लिए ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक भी ग्राउंड पर पहुंचे थे। उन्होंने मैच के शुरु में राष्ट्रगान में भी हिस्सा लिया। दोनों टीमों के बीच यह मैच राउरकेला के बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला गया। पूरे मैच के दौरान भारतीय टीम छाई रही और मैच पर उनका कंट्रोल बना रहा। उन्होंने स्पेन को ज्यादा मौके नहीं दिये और डिफेंस ने भी शानदार खेल दिखाया।
बसंती पंचमी के दिन लगाएं ये पौधा, मां सरस्वती और मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा
वास्तु शास्त्र में हर चीज का कोई न कोई महत्व जरूर बताया गया है। ऐसा ही कुछ, पेड़-पौधों को लेकर भी है। वास्तु के अनुसार कुछ पेड़-पौधे ऐसे होते है। जिनको लगाने से घर में देवताओं की कृपा बरसने लगती है। ऐसा माना जाता है कि इन पौधों को घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का घर में वास होने लगता है।
घर की आर्थिक स्थिति बनाता है बेहतर
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बसंत पंचमी का पर्व इस साल 26 जनवरी के दिन मनाया जाएगा। बता दें बसंत पंचमी का दिन संगीत और कला की देवी मां सरस्वती को समर्पित रहता है।
इसी वजह से हिंदू धर्म और संस्कृति से जुड़े स्कूलों में उस दिन पूजा भी कराई जाती है। ऐसा माना जाता है कि इसी दिन मां सरस्वती का अवतरण हुआ था।
गौरतलब है कि ये पर्व माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को ही मनाया जाता है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक इस दिन घर में विद्या का पौधा जरूर लगाना चाहिए। जिसे मोरपंखी के नाम से भी जाना जाता है। इसे घर में सही दिशा में लगाने से घर की आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहती है।
किस्मत चमकाता है विद्या का पौधा
कहते है कि उन लोगों को ही जीवन में सफलता हासिल होती है, जिनके ऊपर मां लक्ष्मी और मां सरस्वती की कृपा रहती है। ज्योतिष शास्त्र और धार्मिक ग्रंथों में भी इस बात का उल्लेख मिलता है।
वास्तु शास्त्र में कुछ पौधों के बारे में बताया गया है, जिन्हें लगाने से मां सरस्वती प्रसन्न होती है। उन्हीं में से एक पौधा है मयूर पंखी का। जिसे विद्या का पौधा नाम से भी जानते है।
कांग्रेस के मित्रों तुम हाथ मत जोड़ो जनता से माफी मांगो,
कांग्रेस के मित्रों तुम हाथ मत जोड़ो जनता से माफी मांगो,
प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान शनिवार दोपहर को बड़वानी पहुंचे। हेलीपैड से वे सीधे झंडा चौक पहुंचे। यहां चुनावी सभा में मुख्यमंत्री ने कहा कि इंदौर में हुए समिट में करोड़ों के इन्वेस्ट की उद्योगपतियों ने घोषणा की। इससे लाखों युवाओं को रोजगार मिलेगा। कांग्रेस के मित्रों तुम हाथ मत जोड़ो बल्कि बड़वानी की जनता से माफी मांगों। यहां की सड़कें नहीं बनी। गड्डों में सड़कें और सड़क में गड्डा है। सीवरेज के लिए पूरा सड़क खोद दिया। प्रदेश से सीवरेज के लिए पैसा भेजा लेकिन काम नहीं हुआ। कमलनाथ आप भी माफी मांगों। गरीबों की योजनाएं बंद कर दी। किसानों से कर्जमाफी का छलावा किया। कमलनाथ ने युवाओं को बेरोजगार किया। भांजे-भांजियों से लेपटॉप वापस ले लिया। भाजपा सरकार ने बड़वानी में वापस सात हजार लोगों के नाम राशन कार्ड में जोड़ दिया है। मुख्यमंत्री मेधावी योजना कमलनाथ ने बंद कर दी थी उसे फिर से चालू कर देंगे। नवलपुरा रोड सहित अन्य सड़कें अधूरी हैं।
नपा भाजपा की बनाइये बड़वानी की सारी सड़कें हम बनाकर देंगे। अवैध कालोनियों को वैध करेंगे। सभी कॉलोनियों को वैध करके सड़क, बिजली, पानी की समस्या का हल करेंगे। नर्मदा का पानी जहां नहीं मिला वहां पहुंचाएंगे। बड़वानी को मिनी स्मार्ट नगर बनाएंगे। इसका संपूर्ण विकास करेंगे। बड़वानी नपा का कांग्रेस का अध्यक्ष पांच साल में एक बार भी मुझसे मिलने नहीं आया।
नगरीय निकाय चुनाव के तहत मुख्यमंत्री दो स्थानों पर चुनावी सभाएं लेंगे। पहले बड़वानी के झंडा चौक पर सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद सेंधवा में सभा लेंगे। मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, जिले के प्रभारी मंत्री हरदीपसिंह डंग, पशुपालन मंत्री प्रेमसिंह पटेल, राजयसभा सदस्य डॉ सुमेरसिंह सोलंकी, सांसद गजेंद्रसिंह पटेल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
खड़े ट्रक में बैतूल-भोपाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगी आग
बैतूल-भोपाल राष्ट्रीय राजमार्ग 69 पर शाहपुर थाना क्षेत्र के काली मिट्टी गांव के समीप ढाबे पर खड़े ट्रक में अचानक आग लग गई। आग ट्रक के केबिन में लगी, जो तेजी से भड़की। घटना के वक्त ड्राइवर पास स्थित ढाबे पर चाय पीने गया था। केबिन में मौजूद क्लीनर ने कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई। आग किस वजह से लगी, इसका पता फिलहाल नहीं चल पाया है। सूचना मिलने पर घोड़ाडोंगरी नगर परिषद के दमकल वाहन ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू किया। जब तक आग बुझाई गई, तब तक ट्रक के केबिन का पूरा हिस्सा जल गया।
राजस्थान के कोटा से ट्रक क्रमांक आरजे 17-जीए-6609 डीओसी (मुर्गा दाना) भरकर हैदराबाद जा रहा था। शनिवार दोपहर शाहपुर से तीन किलोमीटर दूर काली मिट्टी के पास चालक ने ढाबे पर पहुंचकर ट्रक खड़ा कर दिया और चाय पीने चला गया। क्लीनर ट्रक में ही सफाई करने लगा। अचानक ही ट्रक के इंजन के पास से आग की लपटें नजर आने लगीं। देखते ही देखते आग तेजी से फैलकर केबिन तक पहुंच गईं। पास में ही राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण में जुटे ब्लोवर मशीन की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया गया। नगर परिषद घोड़ाडोंगरी की फायर बिग्रेड 30 मिनट बाद मौके पर पहुंची और आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया। आग समय रहते बुझा लेने से ट्रक में भरा डीओसी सुरक्षित बच गया। घटना की जानकारी मिलते ही शाहपुर पुलिस और नगर परिषद का अमला भी मौके पर पहुंच गया था। आग किस कारण से लगी थी इसका खुलासा नहीं हो पाया है।














