मप्र के विकास को निवेश से देंगे निर्णायक गति – सीएम शिवराज

मप्र के विकास को निवेश से देंगे निर्णायक गति – सीएम शिवराज

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में नवकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में 6 लाख 9 हजार 478 करोड़, नगरीय अधोसंरचना में 2 लाख 80 हजार 753 करोड़, खाद्य प्रसंस्करण और एग्री क्षेत्र में 1 लाख 6 हजार 149 करोड़, माइनिंग और उससे जुड़े उद्योगों में 98 हजार 305, सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में 78 हजार 778 करोड़, केमिकल एवं पेट्रोलियम इंडस्ट्री में 76 हजार 769 करोड़, विभिन्न सेवाओं के क्षेत्र में 71 हजार 351 करोड़, आटोमोबाइल और इलेक्ट्रिक व्हीकल के क्षेत्र में 42 हजार 254 करोड़, फार्मास्युटिकल और हेल्थ सेक्टर में 17 हजार 991 करोड़, लाजिस्टिक एवं वेयर हाउसिंग क्षेत्र में 17 हजार 916 करोड़, टेक्सटाइल एवं गारमेंट क्षेत्र में 16 हजार 914 करोड़ तथा अन्य क्षेत्रों में 1 लाख 25 हजार 853 करोड़ का निवेश किए जाने के प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इन सभी से 29 लाख लोगों को रोजगार मिलने की आशा है।

कोलार में 15 जनवरी से रु.21000/- इनामी राशि का क्रिकेट टूर्नामेंट

भोपाल, कोलार में न्यू दशहरा मैदान, पहाड़ी मंदिर कोलार पर मकर संक्रन्ति के अवसर पर कांग्रेस नेता नरेश राजपूत द्वारा 14 जनवरी को पतंग उत्सव और 15 जनवरी से रु. 21000 की इनामी राशि वाले क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है।

Makar snkranti kolar road bhopal

36 वें जन्मदिन पर आम्रपाली दुबे ने ब्लैक थाई स्लिट शिमरी ड्रेस पहनी

11 जनवरी को आम्रपाली दुबे ने अपना जन्मदिन धूमधाम से मनाया है. बीते दिन आम्रपाली दुबे 36 साल की हो चुकी हैं. अपने जन्मदिन पर आम्रपाली दुबे ने खूब मौज मस्ती की है. सोशल मीडिया पर आम्रपाली दुबे के बर्थडे का ग्रैंड सेलिब्रेशन देखने को मिल रहा है. आम्रपाली दुबे के बर्थडे बैश के इनसाइड तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. इन तस्वीरों को खुद आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. अम्रपाली दुबे की इन तस्वीरों को देखने के बाद लग रहा है कि एक्ट्रेस अपना यह बर्थडे सरप्राइज देख काफी शौक हो गई थीं.
पोस्ट की गई तीनों तस्वीरों में आम्रपाली दुबे के चेहरे की खुशी थमने का नाम नहीं ले रही. एक्ट्रेस शेयर की गई दोनों फोटो में फोन पर बिजी नजर आ रही हैं. बीते दिन सोशल मीडिया पर आम्रपाली दुबे को हर दूसरे सितारे ने एक स्पेशल पोस्ट के साथ विश किया था.आम्रपाली दुबे के बर्थडे आउटफिट की बात करें तो एक्ट्रेस ने ब्लैक थाई शिमरी गाउन पहने हुए अपने लुक को कंप्लीट किया था. एक्ट्रेस ने खुले बाल रखते हुए कानों में डायमंड इयररिंग्स और हाथ में एक क्लासी वॉच कैरी की हुई थी

बसंत पंचमी पर क्यों पहनते हैं पीले कपड़े

हिंदू धर्म में बसंत पंचमी पूजा का विशेष महत्व है। हर साल माघ महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को बसंत पंचमी त्यौहार मनाया जाता है। इस दिन मां सरस्वती की विशेष पूजा की जाती है। गौरतलब है कि सनातन धर्म में माता सरस्वती को विद्या देने वाली देवी के रूप में बताया गया है। ऐसे में बसंत पंचमी पर सभी स्कूलों व कॉलेज में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की पूजा के दौरान पीले फूल अर्पित किए जाते हैं। वहीं पूजा के दौरान पीले वस्त्र धारण किए जाते हैं।
बसंत पंचमी का शुभ मुहूर्त
इस साल बसंत पंचमी पर्व 26 जनवरी, गुरुवार को मनाया जाएगा। हिंदू पंचांग के अनुसार माघ शुक्ल पंचमी तिथि 25 जनवरी की दोपहर 12.33 मिनट से शुरू होकर अगले दिन 26 जनवरी की सुबह 10.37 मिनट तक रहेगी। उदया तिथि के अनुसार बसंत पंचमी बसंत 26 जनवरी 2023 को मनाई जाएगी। बसंत पंचमी पर पूजा का शुभ मुहूर्त 26 जनवरी की सुबह 07.06 मिनट से दोपहर 12.34 मिनट तक रहेगा। इस दौरान पूजा करने से देवी लक्ष्मी प्रसन्न होगी और शुभ फल देगी।
बसंत पंचमी पर क्यों पहनते हैं पीले कपड़े
धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक माता सरस्वती का प्रिय रंग भी पीला है और यह रंग सकारात्मकता, नई किरणों और नई ऊर्जा का प्रतीक भी होता है। यहीं कारण है कि बसंत पंचमी पर पीले रंग के वस्त्र पहनना शुभ माना जाता है। इसके अलावा देवी सरस्वती की पूजा के दौरान बूंदी के लड्डू या बेसन के लड्डू का भोग लगाना चाहिए।

इंदौर शहर में कोरोना का एक भी मरीज उपचाररत नहीं

शहरवासियों के लिए राहतभरी खबर है कि इंदौर में वर्तमान में कोरोना का एक भी मरीज उपचाररत नहीं है। उपचाररत मरीजों की संख्या वर्तमान में शून्य पर पहुंच गई है। बुधवार को शहर में 112 सैंपलों की जांच की गई। इनमें से किसी में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई। कोरोना का उपचार करवा रही महिला भी बुधवार को पूरी तरह से स्वस्थ हो गई। इसके बाद शहर में अब कोरोना का एक भी उपचाररत मरीज नहीं बचा है।
इंदौर में अब तक 3872688 सैंपल जांचे जा चुके हैं। इनमें से 212527 में संक्रमण की पुष्टि हुई। इन मरीजों में से 211057 लोग पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। शहर में कोरोना की वजह से अब तक 1470 लोगों की मौत भी हुई है।
शहर में गुरुवार को भी कोरोना टीकाकरण जारी रहेगा। इस दिन 12 टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं। इन सभी में निश्शुल्क कोवैक्सीन टीके लगाए जाएंगे। फिलहाल किसी भी टीकाकरण केंद्र पर निश्शुल्क कोविशिल्ड वैक्सीन उपलब्ध नहीं है। जिला टीकाकरण नोडल अधिकारी डा.तरुण गुप्ता के मुताबिक जल्दी ही कोविशिल्ड वैक्सीन उपलब्ध होने की उम्मीद है। इसके बाद टीकाकरण केंद्रों पर इसे निश्शुल्क लगाया जाएगा। गुरुवार को जिन टीकाकरण केंद्रों पर कोवैक्सीन टीका निश्शुल्क उपलब्ध रहेगा उनमें हुकमचंद अस्पताल, महावीर ट्रस्ट टीकाकरण केंद्र, राजेंद्र नगर शहरी स्वास्थ केंद्र, एमओजी लाइंस शहरी स्वास्थ केंद्र, मल्हारगंज अस्पताल, मांगीलाल चूरिया अस्पताल, बाणगंगा अस्पताल, अरण्य नगर अस्पताल, भंवरकुआं अस्पताल, खजराना शहरी स्वास्थ केंद्र, पीसी सेठी अस्पताल और एमवायएच अस्पताल शामिल हैं।

उद्योगपतियों से मुख्यमंत्री शिवराज ने की वन-टू-वन चर्चा

ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट के अंतिम दिन गुरुवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उद्योगपतियों से वन-टू-वन चर्चा की। गुरुवार को ग्लोबल समिट में नौ सत्र थे। इस दौरान उन्होंने मध्य प्रदेश में उद्योगों की संभावनाओं और उनकी इच्छाओं को जाना।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि प्रदेश में 24 घंटे में उद्योगों के लिए जमीन आवंटित कर दी जाएगी। वह सप्ताह में एक दिन उद्योगपतियों से चर्चा करेंगे। प्रदेश में उद्योगों के लिए लैंड बैंक तैयार है। दिन भर में कई करारों पर हस्ताक्षर भी किए गए।समिट के समापन कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, ज्योतिरादित्य सिंधिया, फग्गन सिंह कुलस्ते आदि मौजूद हैं।
ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट के दूसरे दिन ब्रिलियंट कनवेंशन सेंटर में प्रदेश में औद्योगिक निवेश बढ़ाने के लिए नौ सत्रों में चर्चा की गई। इनमें मध्य प्रदेश की खूबियों की जानकारी दी गई। समिट का आज समापन होगा। इसमें योग गुरू बाबा रामदेव भी शामिल होंगे। समापन पर मुख्यबमंत्री श‍िवराज सिंह चौहान का संबोधन भी होगा।

हॉकी विश्वकप का कटक के बाराबती स्टेडियम में रंगारंग शुभारंभ

बुधवार को कटक के बाराबती स्टेडियम में पुरुषों के विश्वकप हॉकी का रंगारंग शुभारंभ हुआ। इसकी ओपनिंग सेरेमनी में पद्मश्री गुरु अरुणा महांती और साथी कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से ओडिशा की संस्कृति को जीवंत किया। इस मौके पर अभिनेता रणवीर सिंह, दिशा पाटनी, संगीतकार प्रीतम और पाप ग्रुप ब्लैक स्वान की प्रस्तुतियों ने भी लोगों का दिल जीत लिया। आपको बता दें कि ओडिशा के राउरकेला और भुवनेश्वर में 13 से 29 जनवरी तक विश्वकप हाकी के मैच होने हैं। हाकी विश्वकप में कुल 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें चार वर्गों में बांटा गया है। सभी ग्रुप की शीर्ष टीमें सीधे क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालिफाई करेंगी, जबकि दूसरी और तीसरी सर्वश्रेष्ठ टीमें क्रास-ओवर राउंड में आगे बढ़ेगी। भारत ग्रुप डी में वेल्स, स्पेन और इंग्लैंड के साथ है।
हॉकी वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत 13 जनवरी को होने वाली है और यह सफर 29 जनवरी तक चलेगा। इस बार हॉकी वर्ल्ड कप 2023 में कुल 16 टीमें हिस्सा लेने वाली हैं जिन्हें 4 पूलों में बांटा गया है और शेड्यूल के मुताबिक कुल 44 मैच खेले जाएंगे। हॉकी वर्ल्ड कप के दौरान चारों ग्रुप में से टॉप पर अपनी जगह बनाने वाली टीमें सीधे क्वार्टर फाइनल राउंड में प्रवेश करेंगी, हालांकि सभी ग्रुप में दूसरे और तीसरे नंबर पर रहने वाली टीमों को क्रॉसओवर राउंड खेलना पड़ेगा। हॉकी का विश्वकप लगातार दूसरी बार भारत में होने जा रहा है और पिछली बार की तरह इस बार भी सारे मैच असम के भुवनेश्वर और राउरकेला स्टेडियम में खेले जाएंगे। 27 जनवरी को दो सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे और सेमीफाइनल जीतने वाली टीमें 29 जनवरी को भुवनेश्वर में शाम 7 बजे Hockey World Cup 2023 का final मैच खेलेंगी। 29 जनवरी को ही थर्ड प्लेस मैच भी खेला जाएगा।

अरविंद केजरीवाल को 164 करोड़ का रिकवरी नोटिस

सरकारी विज्ञापनों के नाम पर अपनी पार्टी का प्रचार करना अरविंद केजरीवाल को भारी पड़ने जा रहा है। दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना के निर्देश पर आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल को 164 करोड़ रुपए का रिकवरी नोटिस भेजा गया है। यह रकम 10 दिन के अंदर जमा करना होगी। समाचार एजेंसी ANI के अनुसार, सूचना एवं प्रचार निदेशालय (डीआईपी) ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को 164 करोड़ रुपये की वसूली का नोटिस जारी किया है। पिछले दिनों दिल्ली एलजी वीके सक्सेना ने मुख्य सचिव को 2015-2016 के दौरान सरकारी विज्ञापनों की आड़ में प्रकाशित राजनीतिक विज्ञापनों के लिए दिल्ली की सत्तारूढ़ पार्टी से 97 करोड़ रुपये वसूलने का निर्देश दिया था।
पूरे मामले में अभी आम आदमी पार्टी की प्रतिक्रिया नहीं आई है। माना जा रहा है कि इस मुद्दे पर भी LG Vs AAP की स्थिति बनेगी। बता दें, आम आदमी पार्टी पहले भी कई मुद्दों पर आरोप लगा चुकी है कि एलजी का बर्ताव पक्षपाती रहा है और वे केंद्र सरकार के इशारों पर काम करते हैं।
क्या लिखा है रिकवरी नोटिस में
आम आदमी पार्टी और केजरीवाल को भेजे नोटिस में लिखा गया है, ‘उपरोक्त विषयांतर आपसे अनुरोध है कि राज्य के खजाने को ₹99,31,10,053 की तुरंत प्रतिपूर्ति की जाए और शेष विज्ञापनों के लिए ₹7.11 करोड़ (लगभग) जिनका भुगतान अभी तक सरकार द्वारा जारी नहीं किया गया है, सीधे भुगतान किया जाए। इस नोटिस के जारी होने की तारीख से 10 दिनों के भीतर भुगतान किया जाए।’

JK के सोनमर्ग में हिमस्खलन

देश के बड़े हिस्से में ठंड से कुछ राहत मिली है। इसके साथ ही धुंध और कोहरे के हालात में भी सुधार आया है। मौसम विभाग (IMD) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ और इसके परिणामस्वरूप तेज सतही हवाओं के कारण पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कोहरे की स्थिति में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। हालांकि पूर्वी यूपी और बिहार में घना से बहुत घना कोहरा जारी है। मध्य प्रदेश से खबर है कि यहां भी सर्दी से राहत मिली है।
मैदानी राज्यों पर जहां शीतलहर और कोहरे में कुछ राहत मिली है, वहीं पहाड़ों पर फिर बर्फबारी शुरू हो गई है। इसका असर आने वाले दिनों में दिखाई पड़ सकता है। उत्तराखंड और हिमाचल में बर्फबारी हुई है। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में नारकंडा शहर में ताजा हिमपात हुआ। बीती रात गंगोत्री में हिमपात हुआ।

योग स्वस्थ शरीर के लिए जरूरी – मुख्यमंत्री शिवराज सिंह

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद आदर्श हैं। जीवन में आगे बढ़ने के लिए स्वामी विवेकानंद को जरूर पढ़ना चाहिए। मैं पढ़ता हूं, इससे मुझे रोजाना नए काम करने की प्रेरणा मिलती है।
वह यहां राष्ट्रीय युवा दिवस पर आरएपीटीसी मैदान महेश गार्ड लाइन में सामूहिक सूर्य नमस्कार के कार्यक्रम में बच्चों से बात कर रहे थे। इंदौर में सूर्य नमस्कार के कार्यक्रम में चार हजार से ज्यादा विद्यार्थी शामिल हुए। इसके अलावा विभिन्न संस्थानों और संंगठनों में सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया। स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस 12 जनवरी को युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन देशभर में सामूहिक सूर्य नमस्कार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
उन्होंने बच्चों से कहा कि स्वामी विवेकानंद जी ने कहा था, मनुष्य केवल साढ़े तीन हाथ का हाड़-मांस का पुतला नहीं है। वह अमृत का पुत्र है, ईश्वर का अंश है, अमर-आनंद का भागी है और अनंत शक्तियों का भंडार है। दुनिया में कोई काम ऐसा नहीं जो वो न कर सके। हम बड़े से बड़ा काम करने की क्षमता है।

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज...

0
भोपाल | KOLAR18.COM | Social Welfare & Education News कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने...
Women and Child Development;

महिला एवं बाल विकास पर केंद्र-राज्य मंथन, पोषण और महिला सुरक्षा पर फोकस

0
नई दिल्ली। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का दो दिवसीय विभागीय सम्मेलन 8 और 9 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित किया जा...
yogi modi modal

उत्तर प्रदेश Social Welfare योजनाएं 2026: पेंशन, छात्रवृत्ति और सरकारी योजनाओं की जानकारी

0
पेंशन, छात्रवृत्ति, महिला कल्याण, दिव्यांगजन सहायता और गरीब परिवारों के लिए प्रमुख सरकारी योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी उत्तर प्रदेश में सामाजिक कल्याण योजनाओं का दायरा...
maaldhari-family

गुजरात में मालधारी परिवारों के पुनर्वास की नई योजना: ₹15 लाख सहायता, 100 वर्ग...

0
गुजरात। गुजरात सरकार ने बर्दा वन्यजीव अभयारण्य (Barda Wildlife Sanctuary) में रहने वाले मालधारी परिवारों के स्वैच्छिक पुनर्वास के लिए नई योजना की घोषणा...
mann ki baat 1st episode

विजयादशमी के दिन शुरू हुई थी ‘मन की बात’: 3 अक्टूबर 2014 से सितंबर...

0
विशेष जानकारी | मन की बात पहले 14 मिनट के प्रसारण से 100वें एपिसोड और 2026 के आधिकारिक रेडियो आर्काइव तक की महत्वपूर्ण तारीखें। शुरुआत 3 अक्टूबर 2014 अवसर विजयादशमी पहला...