मकर संक्रांति 2023 का शुभ मुहूर्त

हिंदू धर्म में मकर संक्रांति पर्व का विशेष धार्मिक महत्व है। हिंदू पंचांग के अनुसार जब सूर्य देवता मकर राशि में प्रवेश करते हैं, तब हर साल मकर संक्रांति पर्व मनाया जाता है। हर साल यह समय जनवरी माह की 14 या 15 तारीख को आता है। पौराणिक मान्यताओं है कि मकर संक्रांति के दिन सूर्य देव अपने पुत्र शनि के घर जाते हैं और ज्योतिष के अनुसार शनि मकर व कुंभ राशि के स्वामी हैं और मकर संक्रांति के दिन ही पिता-पुत्र का मिलन होता है। हिंदू ज्योतिष के अनुसार मकर संक्रांति पर्व पर यदि शुभ मुहूर्त में सभी धार्मिक कार्य किए जाते हैं तो जातक को इसके पुण्य फल मिलते हैं।

मकर संक्रांति 2023 का शुभ मुहूर्त

मकर संक्रांति इस साल 15 जनवरी 2023, दिन रविवार को मनाई जाएगी। पंचांग के अनुसार मकर संक्रांति का पुण्य काल सुबह 07.15 मिनट से लेकर शाम 05.46 मिनट तक रहेगा। वहीं मकर संक्रांति का महा पुण्य काल सुबह 7.14 मिनट से सुबह 8.59 मिनट तक रहेगा। धार्मिक मान्यता है कि मकर संक्रांति के पुण्य और महापुण्य काल में गंगा स्नान-दान करने से व्यक्ति के पाप धुल जाते हैं।

मकर संक्रांति पर ऐसे करें भगवान सूर्य की पूजा

मकर संक्रांति पर भगवान सूर्य की आराधना की जाती है। इस दिन भगवान सूर्य को तांबे के पात्र में जल, गुड़ और गुलाब की पत्तियां डालकर अर्घ्य देना चाहिए। वहीं गुड़, तिल और मूंग दाल की खिचड़ी का दान गरीबों, जरूरतमंदों को करें और गायत्री मंत्र का जाप करना शुभ माना जाता है।

समुद्र के नीचे इंडोनेशिया में 7.6 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप

मंगलवार तड़के इंडोनेशिया और पूर्वी तिमोर से दूर समुद्र के नीचे 7.6 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। भूकंप का केंद्र इंडोनेशिया के अंबोन द्वीप से 427 किलोमीटर (265 मील) दक्षिण में 95 किलोमीटर की गहराई में था। एएफपी समाचार एजेंसी ने अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण का हवाला देते हुए बताया कि इंडोनेशिया और पूर्वी तिमोर से दूर समुद्र के नीचे 7.6 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार भूकंप के झटके तिमोर, मालुकु द्वीपसमूह और पापुआ द्वीपों पर महसूस किए गए। लेकिन नुकसान या पीड़ितों की कोई सूचना नहीं थी।
अंबोन में रहने वाले एक इंडोनेशियाई हम्दी ने एएफपी को बताया, मैं बिस्तर पर था, तब मुझे हल्का कंपन महसूस हुआ। मैं उठा और पाया कि मेरे कई दोस्तों ने भी इसे महसूस किया है। इंडोनेशियाई भूभौतिकी एजेंसी ने शुरू में संभावित सुनामी के बारे में चेतावनी दी थी, और फिर चेतावनी हटा ली। भूकंप ऑस्ट्रेलिया के उत्तरी क्षेत्र की राजधानी डार्विन तक महसूस किया गया था, जहां कम से कम 1,000 लोगों ने ऑस्ट्रेलियाई भूविज्ञान एजेंसी को इसकी सूचना दी थी। एक ट्विटर यूजर ओरबाउंड इमेजेज ने कहा, “यहां डार्विन में लगातार जोरदार झटके लग रहे हैं, जो हमारे उत्तर में काफी गंभीर भूकंप है। डार्विन में ट्विटर यूजर्स द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो में गिलास में पानी और एक तरफ से दूसरी तरफ घड़े को दिखाया गया है।

सीए फाइनल का रिजल्ट घोषित

सीए फाइनल का रिजल्ट मंगलवार सुबह घोषित कर दिया गया। इंदौर से आल इंडिया दूसरी रैंक। पहली दूसरी रैंक में सिर्फ एक अंक का अंतर। इंदौर की शिखा जैन ने आल इंडिया रैंकिंग में संयुक्त तौर पर दूसरा नंबर हासिल किया है। वहीं दिल्ली के हर्ष चौधरी पहले नंबर पर रहे। हर्ष चौधरी ने कुल 800 में से कुल 618 अंक हासिल किए। वहीं इंदौर की शिखा ने 617 अंक हासिल किए। मेंगलुरू की रामयाश्री ने भी 800 में से कुल 617 अंक हासिल कर आल इंडिया स्तर पर संयुक्त दूसरा स्थान हासिल किया। नई दिल्ली मानसी अग्रवाल कुल 613 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।
नंवबर में हुए सीए फाइनल ईयर की परीक्षा के ग्रुप वन में कुल 65291 परीक्षार्थी बैठे थे। इनमें से 13969 विद्यार्थी पास हुए। वहीं ग्रुप दो में कुल 64775 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। इनमें से 12053 विद्यार्थी पास हुए। वहीं 29242 विद्यार्थी दोनों में समग्र रूप से शामिल हुए। इनमें से 3243 ही परीक्षा में सफल हुए।

मुख्यमंत्री शिवराज के साथ प्रवासी भारतीयों ने लगाए पौधे

प्रवासी भारतीय सम्मेलन में शिरकत करने आए विदेशी मेहमानों ने शहर के ग्लोबल गार्डन में पौधारोपण कर रहे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रवासी भारतीयों के साथ पौधे लगाए। इस दौरान शहर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव भी मौजूद थे। प्रवासी भारतीयों ने यहां पौधे लगाने के साथ ही देश और इंदौर की जमकर सराहना की। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने रुद्राक्ष का पौधा लगाया।

हिंदी की बिंदी विश्व के माथे पर सजाने का कर रहे प्रयास

हिंदी को बेशक भारत में अभी तक राष्ट्रभाषा का दर्जा नहीं मिला, लेकिन उसकी पहचान वैश्विक पटल पर है। हिंदी के सेवा करने वाले केवल हिंदी भाषी क्षेत्र में ही नहीं, बल्कि गैर हिंदी भाषी क्षेत्र और यहां तक की विदेश में भी हैं। इनके प्रयास विश्व के माथे पर हिंदी की बिंदी सजाकर उसे और भी खास दर्जा दिलाने की है। पाश्चात्य में जहां हिंदी को लेकर उदासीनता है, वहां उसे ही हथियार बनाकर उसकी अहमियत और लोकप्रियता बढ़ाने का प्रयास हिंदी सेवक कर रहे हैं।
इन दिनों शहर में भी हिंदी के सेवक आए हैं और विश्व हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में उन्होंने अपने अनुभव साझा किए। एक अमेरिका में हिंदी की अलख जगा रहा है तो दूसरा मारिशस में हिंदी को आधार बनाकर ज्ञान फैला रहा है।
108 हिंदी सेवकों को किया शामिल
2008 से अमेरिका में रह रही साहित्यकार डा. मीरा सिंह बताती हैं कि जब वे अमेरिका पहुंची तो वहां उन्हें यह महसूस हुआ कि हिंदी के विकास के लिए कार्य करना चाहिए। शुरुआत लेखन से की और वहां अपनी किताबें हिंदी में प्रकाशित कराई। 2018 में अंतरराष्ट्रीय हिंदी साहित्य प्रवाह संस्था की शुरुआत की, जिसमें 108 हिंदी सेवकों को शामिल किया। इसमें रचनाकार, प्राध्यापक और हिंदी शैक्षणिक संस्थानों के प्राचार्य भी शामिल हैं। संस्था द्वारा बच्चों और युवाओं को हिंदी के प्रति जागरूक बनाने के लिए सम्मेलन आयोजित किए जाते हैं, जिसमें कहानियां, कविताएं, अभिनय आदि का समावेश होता है। हिंदी सिखाने के लिए उनके लिए कार्यशालाएं भी आयोजित की जाती हैं, ताकि वे भाषा के आधारभूत ज्ञान को जान सकें। मेरा मानना है कि हिंदी को बढ़ावा देने के लिए केवल बड़ों का हिंदी के विकास के लिए बात करना ही पर्याप्त नहीं।

प्रदेश कांग्रेस में अब राजीव सिंह संगठन प्रभारी

भोपाल, विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने संगठन में कसावट करते हुए प्रदेश पदाधिकारियों के दायित्व में परिवर्तन किया है। अब तक प्रदेश कांग्रेस में प्रशासन का काम देख रहे महामंत्री राजीव सिंह को संगठन प्रभारी बनाया गया है। वहीं, अब तक यह जिम्मेदारी निभा रहे प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रप्रभाष शेखर वरिष्ठ नेताओं से समन्वय और निगरानी का काम देखेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने प्रदेश कांग्रेस के कार्य को प्रभावी बनाने के लिए पदाधिकारियों के बीच कार्य विभाजन किया है। इसमें कोषाध्यक्ष अशोक सिंह अब प्रशासन और मंडल व सेक्टर से जुड़े काम की निगरानी करेंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश जैन को जिला प्रभारियों से समन्वय, महेन्द्र जोशी को बाल कांग्रेस के साथ मतदाता सूची से जुड़ा काम, शोभा ओझा को मोर्चा संगठन का प्रभार, जेपी धनोपिया को प्रकोष्ठ के प्रभारी के साथ निर्वाचन आयोग से जुड़े काम, चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के दौरे व कार्यक्रम का समन्वय, महेन्द्र सिंह चौहान और राजकुमार पटेल को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अभियान का समन्वय, केके मिश्रा मीडिया विभाग अध्यक्ष, अभय दुबे राज्य मीडिया समन्वयक, अभय तिवारी सूचना प्रौद्योगिकी प्रकोष्ठ अध्यक्ष, पीयूष बबेले मीडिया सलाहकार और विभा बिंदु डागोर को आशा – उषा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से समन्वय का दायित्व सौंपा गया है।

प्रदर्शनी में स्वतंत्रता संग्राम में प्रवासी भारतीयों का योगदान रेखांकित

प्रदर्शनी में स्वतंत्रता संग्राम में प्रवासी भारतीयों का योगदान रेखांकित

 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इंदौर में ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में 17वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में शामिल होने के बाद प्रवासी भारतीय दिवस प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। पहली बार आयोजित अपनी तरह की इस डिजिटल प्रदर्शनी की थीम “आजादी का अमृत महोत्सव – भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में प्रवासी भारतीयों का योगदान” है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने प्रदर्शनी की सराहना करते हुए कहा कि इस डिजिटल प्रदर्शनी में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में प्रवासी भारतीयों के योगदान को डिजिटली बखूबी दर्शाया गया है।

 

इस अवसर पर गुयाना के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद इरफान अली, सुरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी उपस्थित थे।

निवेशकों और उद्योगपतियों के साथ मुख्यमंत्री चौहान ने की वन-टू-वन चर्चा

निवेशकों और उद्योगपतियों के साथ मुख्यमंत्री चौहान ने की वन-टू-वन चर्चा

 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गल्फ ल्यूब्स और कुवैत बेस्ड एनबीटीसी कम्पनी की मलेशिया बेस्ड सेंट्रल इंडिया फर्टिलाइजर्स एण्ड रिफायनरी कम्पनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जे.वी.वी. सत्यनारायण से प्रदेश में निवेश के संबंध में वन-टू-वन चर्चा की। कम्पनी द्वारा कुवैत बेस्ड फर्टिलाइजर प्लांट के रिलोकेशन और 10 मीट्रिक टन उत्पादन की क्रूड ऑइल रिफायनरी मध्यप्रदेश में लगाने के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ‘‘गो अहेड’’ कहते हुए कहा कि प्रदेश में भूमि, गैस पाइप लाइन, पर्याप्त विद्युत, जल, रेल और बेहतर रोड नेटवर्क उपलब्ध है। आप राज्य शासन की टीम के साथ रोडमैप बनाये और बताये कि कितनी जल्दी इकाई लगाने का काम आरंभ कर रहे हैं। कंपनी के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि कम्पनी फर्टिलाइजर काम्प्लेक्स में 6000 करोड़ और रिफायनरी काम्प्लेक्स में 15 से 20 हजार करोड़ रूपए का निवेश करेगी। इससे 2500 से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा।

 

मुख्यमंत्री चौहान आज 17वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन के द्वितीय दिवस पर ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर, इंदौर में उद्योगपतियों और निवेशकों से चर्चा कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने लुलु ग्रुप इंटरनेशनल, डेवलपमेंट बैंक ऑफ सिंगापुर लिमिटेड, एमईटीएल ग्रुप और स्टारलेट ग्लोबल के प्रतिनिधियों से चर्चा की। मुख्यमंत्री चौहान ने निवेशकों और उद्योगपतियों को राज्य शासन की तरफ से हरसंभव सहयोग और त्वरित कार्यवाही का आश्वासन दिया।

 

मुख्यमंत्री चौहान से अमीरात की बहुराष्ट्रीय कम्पनी लुलु ग्रुप इंटरनेशनल के चेयरमेन और एम.डी श्री युसुफ अली मौस्लेम अब्दुल कादर तथा संचालक अनंथ एवी ने प्रदेश में खाद्य प्र-संस्करण केन्द्र, एग्री प्रोक्योरमेंट सेंटर में निवेश तथा इंदौर में मॉल स्थापित करने के संबंध में चर्चा की। लुलु ग्रुप 22 देश में 232 स्टोर संचालित कर रहा है। भारत में भी इस ग्रुप के 5 मॉल है। ग्रुप राज्य में होटल, हायपर मार्केट और कन्वेंशन सेंटर में निवेश का भी इच्छुक है।

 

मुख्यमंत्री चौहान से डेवलपमेंट बैंक ऑफ सिंगापुर लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी तथा प्रबंध संचालक पीयूष गुप्ता ने प्रदेश में परिसम्पत्ति प्रबंधन और बीपीओ स्थापित करने, अधो-संरचना निर्माण परियोजनाओं तथा खाद्य प्र-संस्करण इकाइयों को वित्तीय समर्थन उपलब्ध कराने और कार्बन क्रेडिट के संबंध में गतिविधियाँ संचालित करने संबंधी चर्चा की। मुख्यमंत्री चौहान ने राज्य सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराने की बात कही। गुप्ता ने इंदौर की स्वच्छता और प्रवासी भारतीय सम्मेलन के आयोजन की भी प्रशंसा की। भारत में डीबीएस बैंक इंडिया लिमिटेड इस समूह द्वारा ही संचालित किया जा रहा है।

प्रवासी भारतीय दिवस का इतिहास, महत्व, उद्देश्य और इस साल की थीम

pravasi-bharatiya-diwsa

देशभर में आज प्रवासी भारतीय दिवस मनाया गया। 8 जनवरी से 10 जनवरी तक देश में भारतीय प्रवासी दिवस पर भव्य सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिरकत की, कोविड महामारी के कारण देश में लगभग दो साल बाद प्रवासी भारतीय सम्मेलन हो रहा है, यह अपने आप में महत्वपूर्ण है। आयोजन मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में होगा, जहां दुनियाभर का ग्लैमर देखने को मिल रहा है। सम्मेलन को लेकर देशवासी और एनआरआई दोनों ही काफी उत्साहित हैं।

कब मनाते हैं प्रवासी भारतीय दिवस?

हर वर्ष प्रवासी भारतीय दिवस 9 जनवरी को मनाया जाता है। इस साल प्रवासी भारतीय दिवस के मौके पर इंदौर में तीन दिवसीय सम्मेलन का आयोजन है, जिसकी शुरुआत 8 जनवरी से हो गई है। वहीं 10 जनवरी को सम्मेलन का समापन होगा।

प्रवासी भारतीय दिवस मनाने की घोषणा तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने वर्ष 2002 में की थी। हालांकि इस दिन का इतिहास 1915 से जुड़ा हुआ है। भारत सरकार द्वारा स्थापित भारतीय डायस्पोरा पर उच्च समिति की सिफारिशों के अनुसार इस दिन को मनाने का फैसला लिया। फिर 2003 में पहली बार प्रवासी भारतीय दिवस मनाया गया।

प्रवासी भारतीय दिवस की थीम

प्रवासी भारतीय दिवस की हर दो साल में एक विशेष थीम होती है। इसी थीम पर यह खास दिन मनाया जाता है। प्रवासी भारतीय दिवस की स्थापना के बाद से वर्ष 2015 तक हर साल इस दिन को मनाया जाता था। हालांकि 2015 में संशोधन के बाद हर दो साल में एक बार इसे मनाने का फैसला लिया गया। उस साल प्रवासी भारतीय दिवस की थीम ‘अपना भारत अपना गौरव’ तय किया गया। फिर 2021 में आखिरी बार मनाया गया। कोविड 19 के कारण दो वर्ष तक प्रवासी भारतीय सम्मेलन आयोजित नहीं हुए। प्रवासी भारतीय दिवस 2023 की थीम ‘प्रवासी: अमृत काल में भारत की प्रगति के विश्वसनीय भागीदार’ है।

प्रवासी भारतीय दिवस का महत्व

– प्रवासी भारतीयों को देशवासियों के साथ बातचीत के लिए एक मंच उपलब्ध कराना।
– प्रवासी भारतीयों को भारतीय युवाओं से जोड़ना।
– निवेश के अवसर में बढ़ोतरी करना।
– प्रवासी भारतीयों को सरकार और देश के नागरिकों के साथ जोड़ने वाली लाभकारी गतिविधियों में शामिल करना।

कोहरे के कारण आपस में टकरा रही गाड़ियां

उत्तर भारत में घने कोहरे के कारण कई स्थानों पर भीषण सड़क हादसे हो रहे हैं और इन दुर्घटनाओं में अभी तक 12 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। मिली जानकारी के मुताबिक कन्नौज जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा 17 लोग गंभीर घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घना कोहरा बना हादसे की वजह

आगरा-लखनऊ में सड़क हादसा घने कोहरे का कारण हुआ है। खराब मौसम और कोहरे की वजह से हादसे का यह कोई पहला मामला नहीं है। घने कोहरे के कारण रविवार को भी फर्रुखाबाद जिले में ऐसा ही मामला सामने आया था, जहां रोडवेज बस और ट्रक की भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई थी।

गया में भी सड़क हादसा, 3 की मौत

घने कोहरे के कारण बिहार के गया जिले में भी सड़क हादसे कारण 3 लोगों की मौत हो गई है। यहां टिकारी मार्ग पर सोमवार की सुबह हाईवा और मोटरसाइकिल की सीधी टक्कर हो गई, जिसमें 3 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। चंदौती थाना की पुलिस ने बताया कि 1 मोटरसाइकिल पर 3 लोग सवार थे। घने कोहरे के कारण हाईवा दिखाई नहीं दी और आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हाईवा को जब्त कर लिया है और उसका चालक फरार है।

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज...

0
भोपाल | KOLAR18.COM | Social Welfare & Education News कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने...
Women and Child Development;

महिला एवं बाल विकास पर केंद्र-राज्य मंथन, पोषण और महिला सुरक्षा पर फोकस

0
नई दिल्ली। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का दो दिवसीय विभागीय सम्मेलन 8 और 9 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित किया जा...
yogi modi modal

उत्तर प्रदेश Social Welfare योजनाएं 2026: पेंशन, छात्रवृत्ति और सरकारी योजनाओं की जानकारी

0
पेंशन, छात्रवृत्ति, महिला कल्याण, दिव्यांगजन सहायता और गरीब परिवारों के लिए प्रमुख सरकारी योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी उत्तर प्रदेश में सामाजिक कल्याण योजनाओं का दायरा...
maaldhari-family

गुजरात में मालधारी परिवारों के पुनर्वास की नई योजना: ₹15 लाख सहायता, 100 वर्ग...

0
गुजरात। गुजरात सरकार ने बर्दा वन्यजीव अभयारण्य (Barda Wildlife Sanctuary) में रहने वाले मालधारी परिवारों के स्वैच्छिक पुनर्वास के लिए नई योजना की घोषणा...
mann ki baat 1st episode

विजयादशमी के दिन शुरू हुई थी ‘मन की बात’: 3 अक्टूबर 2014 से सितंबर...

0
विशेष जानकारी | मन की बात पहले 14 मिनट के प्रसारण से 100वें एपिसोड और 2026 के आधिकारिक रेडियो आर्काइव तक की महत्वपूर्ण तारीखें। शुरुआत 3 अक्टूबर 2014 अवसर विजयादशमी पहला...