संकष्टी चौथ पर पुत्र की दीर्घायु के लिए व्रत रखेंगी माताएं

नववर्ष की संकष्टी चौथ 10 जनवरी को मनाई जाएगी। माघ मास में पड़ने वाली सकट चतुर्थी का विशेष महत्व है। संकट चतुर्थी मंगलवार को पड़ने से यह और भी खास मानी जा रही है। अगर संकट चतुर्थी मंगलवार को पड़ती है तो इसे अंगारकी संकष्टी चतुर्थी कहा जाता है। संकष्टी चौथ के दिन माताएं अपनी संतान की दीर्घायु के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। इस दिन प्रसाद में तिल कुटा बनाने का विधान है, इसलिए इसे तिला कुटा चौथ भी कहा जाता है।

संकष्टी चतुर्थी के शुभ मुहूर्त की शुरुआत 10 जनवरी को दोपहर 12 बजकर 09 मिनट पर होगी। समापन 11 जनवरी दोपहर दो बजकर 31 मिनट पर होगा। उदयातिथि के अनुसार, संकष्टी चतुर्थी का व्रत 10 जनवरी को ही रखा जाएगा। यह व्रत रात को चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद ही खोला जाता है। इस दिन चंद्रोदय का समय शाम को आठ बजकर 41 मिनट पर होगा।

इस दिन सुबह जल्दी स्नान कर लें और साफ सुथरे वस्त्र पहन लें। इसके बाद गणेश जी की प्रतिमा या मूर्ति को चौकी पर स्थापित करें। धूप या अगरबत्ती प्रज्वलित करें। भगवान गणेश को तिल, गुड़, लड्डू, दुर्वा, फल और चंदन अर्पित करें। भगवान गणेश को मोदक का भोग लगाएं। ज्योतिषाचार्य के अनुसार पूरे दिन व्रत करने के बाद शाम को सूर्यास्त के बाद पुन गणेशजी की पूजा करें। इसके बाद चंद्रोदय की प्रतीक्षा करें। चंद्रोदय के बाद चांद को तिल, गुड़ आदि से अर्घ्य देना चाहिए। इस अर्घ्य के बाद ही व्रती को अपना व्रत खोलना चाहिए। गणेशजी की पूजा के बाद तिल का प्रसाद खाना चाहिए। जो लोग व्रत नहीं रखते हैं उन्हें भी गणेशजी की पूजा अर्चना करके संध्या के समय तिल से बने खाद्य पदार्थ का सेवन करना चाहिए।

भारत और श्रीलंका के बीच गुवाहाटी में पहला वनडे कल

भारत और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज का आगाज होने जा रहा है। पहला मुकाबला मंगलवार को गुवाहाटी में खेला जाना है। कप्तानी की कमान एक बार फिर रोहित शर्मा को सौंपी गई है, लेकिन रोहित खेल पाएंगे, यह 100 फीसदी तय नहीं है। ताजा जानकारी के मुताबिक, टीम में अपनी वापसी से पहले रोहित शर्मा को फिटनेस टेस्ट से गुजरना होगा। इस टेस्ट की रिपोर्ट से तय होगा कि रोहित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करने के लिए पूरी तरह फिट हैं या नहीं।

इससे पहले भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव ने इस साल के अंत में भारत में होने वाले 50 ओवर के विश्व कप के लिए रोहित शर्मा की फिटनेस पर संदेह जताया है। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा के लिए 2022 कुछ खास नहीं रहा। उन्होंने चोटों से परेशान होना पड़ा। यही कारण है कि रोहित टीम इंडिया के पूरे साल खेले गए 68 मैचों में से सिर्फ 39 मैच में हिस्सा ले पाए। उनकी कप्तानी में टीम शिया कप खिताब का बचाव करने में विफल रही और टी20 विश्व कप 2022 के सेमीफाइनल से भी बाहर हो गई।

साल का अंत भी बुरा हुई, जब बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे में रोहित की उंगली में फ्रैक्चर हो गया था। वनडे सीरीज में भारत को 2-1 से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद केएल राहुल को टीम की बागडोर संभालनी पड़ी थी।

गुवाहाटी में भारत-श्रीलंका वनडे मैच के मद्देनजर असम सरकार ने मंगलवार को जिले में आधे दिन की छुट्टी की घोषणा की है। रविवार को जारी एक अधिसूचना के अनुसार, जिले के सभी राज्य सरकार के कार्यालय और शैक्षणिक संस्थान दोपहर 1 बजे बंद रहेंगे।

नववर्ष की पहली माघ गुप्त नवरात्रि 22 जनवरी से

वर्ष की पहली नवरात्रि गुप्त नवरात्रि होगी। 22 जनवरी से 30 जनवरी तक पूरे 9 दिन रहेगी। नवरात्रि माघ महीने के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से नवमी तक चलती है। मां दुर्गा को उपासक 9 दिन तक गुप्त तरीके से शक्ति साधना व तंत्र सिद्धि करते हैं।

माघ गुप्त नवरात्रि शुभ मुहूर्त

– पंचांग के मुताबिक माघ माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 22 जनवरी 2023 को सुबह 02 बजकर 22 मिनट पर आरंभ हो रही है और 22 जनवरी को ही रात 10 बजकर 27 मिनट पर इसकी समाप्ति होगी।

– घटस्थापना मुहूर्त 22 जनवरी को सुबह 10:04 बजे से सुबह 10:51बजे तक रहेगा।

– घटस्थापना अभिजित मुहूर्त – दोपहर 12:17 से दोपहर 01:00 बजे तक रहेगा।

गुप्त नवरात्रि में मां दुर्गा को इन चीजों का लगाएं भोग

प्रतिपदा- रोगमुक्त रहने के लिए प्रतिपदा तिथि के दिन मां शैलपुत्री को गाय के घी से बनी सफेद चीजों का भोग लगाएं।

द्वितीया- लंबी उम्र के लिए द्वितीया तिथि को मां ब्रह्मचारिणी को मिश्री, चीनी और पंचामृत का भोग लगाएं।

तृतीया- दुख से मुक्ति के लिए तृतीया तिथि पर मां चंद्रघंटा को दूध और उससे बनी चीजों का भोग लगाएं।

चतुर्थी- तेज बुद्धि और निर्णय लेने की क्षमता बढ़ाने के लिए चतुर्थी तिथि पर मां कुष्मांडा को मालपुए का भोग पंचमी- स्वस्थ शरीर के लिए मां स्कंदमाता को केले का भोग लगाएं।

षष्ठी- आकर्षक व्यक्तित्व और सुंदरता पाने के लिए षष्ठी तिथि के दिन मां कात्यायनी को शहद का भोग लगाएं।

सप्तमी- संकटों से बचने के लिए सप्तमी के दिन मां कालरात्रि की पूजा में गुड़ का नैवेद्य अर्पित करें।

अष्टमी- संतान संबंधी समस्या से छुटकारा पाने के लिए अष्टमी तिथि पर मां महागौरी को नारियल का भोग लगाएं।

नवमी- सुख-समृद्धि के लिए नवमी पर मां सिद्धिदात्री को हलवा, चना-पूरी, खीर आदि का भोग लगाएं।

रूस ने 600 से ज्यादा यूक्रेनी सैनिकों को मार गिराने का किया दावा

महीनों से चल रहे युद्ध के बीत रूस के रक्षा मंत्रालय ने बड़ा बयान जारी करते हुए दावा किया कि उसने यूक्रेन से बदला लेने के लिए किए गए हमले में उन्होंने 600 से ज्यादा यूक्रेनी सैनिकों को मार गिराया है। रायटर्स के मुताबिक रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि इस साल की शुरुआत में रूसी सेना ने यूक्रेन के शहर क्रामटोरस्क में इमारतों पर हमला कर 600 से ज्यादा यूक्रेनी सैनिकों को मार गिराया। उनके मुताबिक ये मास्को द्वारा नियंत्रित डोनेट्स्क क्षेत्र के मकीवका में एक रूसी बैरक पर घातक यूक्रेनी हमले का बदला था। इस हमले में कम से कम 89 रूसी सैनिक मारे गए थे। रूस के इस दावे की पुष्टि नहीं हो पाई है। वैसे, यूक्रेन के पूर्वी शहर क्रामटोरस्क के मेयर ने कहा कि उनके शहर को निशाना बनाया गया था, लेकिन कोई मारा नहीं गया है।

इंदौर एक दौर है…. जो समय से आगे चलता है- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में आयोजित प्रवासी भारतीय सम्मेलन में शिरकत करने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि इंदौर एक दौर है जो समय से आगे चलता है। प्रवासी भारतीय सम्मेलन के दौरान 24 मिनटों तक चले अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वसुधैव कुटुंबकम की भावनाओं को साकार करने में जुटा है भारत।

उन्होंने सम्मेलन का शुभारंभ करते हुए कहा कि चार साल के बाद पूरी भव्यता के साथ प्रवासी भारतीय सम्मेलन हो रहा है। आमने-सामने मिलने का अपना ही मजा है। मैं 130 करोड़ भारतवासियों की तरफ से आप सभी का स्वागत है। यहां लोग अपने-अपने क्षेत्र में उपलब्धियों के साथ अपनी माटी को नमन करने आए हैं।

यह वहां हो रहा है मध्य प्रदेश के हृदयस्थल में हो रहा है। मध्यप्रदेश में मां नर्मदा का जल, यहां की परंपरा, यहां का आध्यात्म ऐसा कितना कुछ है जो आपकी यात्रा को अविस्मरणीय बनाएगा। हाल ही में भगवान महाकाल के महलोक का विस्तार हुआ है। मैं आशा करता हूं कि आप सभी वहां जाकर भगवान महाकाल का आर्शीवाद लेंगे।

हम सभी जिस शहर में वह भी अपने आप में अद्भुत है। लोग कहते हैं कि इंदौर एक शहर है लेकिन मैं कहता हूं इंदौर एक दौर है। ये वो दौर है जो समय से आगे चलता है फिर भी विरासत को समेटे रहता है। इंदौर ने स्वच्छता के क्षेत्र में देश में अलग पहचान स्थापित की है। खाने पीने के लिए अपन का इंदौर, मन का इंदौर देश ही नहीं पूरी दुनिया में लाजवाब है। इंदौरी नमकीन का स्वाद और यहां पोहे का पैशन है। साबूदाने की खिचड़ी, कचौड़ी, समोसा, शिकंजी, जिसने भी इसे देखा उसके मुंह का पानी नहीं रुका और जिसने इसे चखा उसने कहीं और मुड़ कर नहीं देखा। 56 दुकान तो प्रसिद्ध है ही सराफा भी महत्वपूर्ण है। यही वजह है कि कुछ लोग इंदौर को स्वच्छता के साथ-साथ स्वाद की राजधानी भी कहते हैं। मुझे विश्वास है कि यहां के अनुभव आप खुद भी नहीं भूलेंगे और वापस जाकर दूसरों को यहां के बारे में बताना नहीं भूलेंगे।

भारत की स्पीड क्या है दुनिया जानना चाहती है : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में आयोजित प्रवासी भारतीय सम्मेलन में सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज दुनिया जानना चाहती है कि भारत की स्पीड क्या है, भारत का भविष्य क्या है, क्योंकि कुछ वर्षों में भारत ने जो उपलब्धियां हासिल की हैं, वो अभूतपूर्व हैं। भारत की यह बढ़ती ताकत आने वाले दिनों में और ज्यादा बढ़ने वाली है, इसलिए प्रवासी भारतीयों की जिम्मेदारी और बन जाती है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस वर्ष दुनिया के जी 20 समूहों की अध्यक्षता भी कर रहा है। भारत इस जिम्मेदारी को एक बड़े अवसर के रूप में देख रहा है। हमारे लिए यह दुनिया को भारत के बारे में बताने का अवसर है। भविष्य की दिशा तय करने का अवसर है। यह जनभागीदारी का एतिहासिक आयोजन बनाना है।

उन्होंने कहा कि आज भारत के पास न सिर्फ नालेज सेंटर बनने का बल्कि स्किल कैपिटल बनने की ताकत भी है। हमारे युवाओं के पास स्किल भी है, वैल्यूज भी हैं और काम करने के लिए जरूरी जज्बा और ईमानदारी भी है। भारत की यह स्किल कैपिटल दुनिया के विकास का इंजन भी बन सकती है।

मोदी ने प्रवासी भारतीयों से आहृवान करते हुए कहा कि आप जहां रहते हैं, भारत को अपने साथ रखते हैं। आप दुनिया में कहीं भी रहेंगे, देश आपके हितों के लिए आपके साथ रहेगा। भारत के बारे में आपकी जानकारी जितनी होगी, उतना ही आप बढ़ते भारत की जानकारी दुनिया को बता पाएंगे। आपको भारत की प्रगति की विस्तृत जानकारी होनी चाहिए।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत में उपस्थित युवाओं के साथ ही भारत की प्राथमिकता वो प्रवासी युवा भी हैं, जो विदेश में रहते हैं। वे अपने माता-पिता के देश के बारे में जानना चाहते हैं, अपनी जड़ों से जुड़ना भी चाहते हैं।

पाक अभिनेत्री सादिया खान और Aryan Khan में अफेयर की खबरें

अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की पाकिस्तानी अभिनेत्री सादिया खान के साथ कुछ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और सोशल मीडिया पर डेटिंग की अफवाह चल रही है। गौरतलब है कि आर्यन खान नए साल के जश्न के लिए दुबई में थे और अपने कार्यक्रम को पूरी तरह से निजी रखने की कोशिश करते रहे, लेकिन इसके बावजूद चील जैसी आंखों वाले उनके फैंस की इस पार्टी की कुछ तस्वीरें खोज निकाली है और उन्हें सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया है। दरअसल पाकिस्तानी अभिनेत्री सादिया खान ने खुद फेसबुक पर शनिवार को अपने नए साल के जश्न से आर्यन के साथ एक फोटो साझा की, जो तुरंत सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। अब आर्यन फैंस यह दावा कर रहे हैं कि उनका अफेयर सादिया के साथ चल रहा है।

इससे पहले यह भी अफवाह थी कि आर्यन खान डांसर व अभिनेत्री नोरा फतेही को डेट कर रहे हैं, जब एक प्रशंसक ने एक ही स्थान से दोनों सेलेब्स के साथ अलग-अलग एक तस्वीर पोस्ट की। गौरतलब है कि आर्यन खान जल्द ही अपने निर्देशन करियर की शुरुआत करने वाले है। हाल ही में आर्यन खान से सोशल मीडिया पर घोषणा की कि उन्होंने अपने पहले प्रोजेक्ट की स्टोरी पूरी कर ली है और जल्द ही शूटिंग शुरू करेंगे। वहीं दूसरी ओर पाकिस्तानी अभिनेत्री सादिया खान कई पाकिस्तानी TV सीरियल जैसे ‘खुदा और मोहब्बत’, ‘शायद’, ‘मरियम पेरियारा’ और ‘यारियां’ आदि के लिए जानी जाती हैं।

मुख्यमंत्री चौहान से द्वितीय सत्र में प्रवासी भारतीयों और इन्वेस्टर्स की चर्चा

मुख्यमंत्री चौहान से द्वितीय सत्र में प्रवासी भारतीयों और इन्वेस्टर्स की चर्चा

 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश अब चीता राज्य भी है। कूनो पालपुर में अफ्रीका से चीते लाकर बसाए गए हैं। वाइल्ड लाइफ टूरिज्म के क्षेत्र में स्थानीय निवासियों को विभिन्न कार्यों से रोजगार मिले, यह सुनिश्चित किया जाएगा। कूनो पालपुर में विशेष पिछड़ी जनजाति सहरिया के निर्धन भाई-बहनों को पर्यटन से रोजगार मिलेगा। फरवरी माह से कूनो पालपुर में पर्यटकों को चीता देखने की सुविधा मिलने लगेगी। इस क्षेत्र की जलवायु और वातावरण चीतों को रास आ गया है। चीतों की संख्या में भी वृद्धि होगी और पर्यटकों को बुनियादी सुविधाएँ उपलब्ध करवा कर इस क्षेत्र के पर्यटन महत्व को बढ़ाने का कार्य किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान इंदौर में युवा प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में द्वितीय सत्र में प्रवासी भारतीयों और निवेशकों से चर्चा कर रहे थे।

 

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश में पर्यटन क्षेत्र में रोजगार की व्यापक संभावनाएँ हैं। इंदौर और भोपाल के अलावा अन्य नगर भी होटल उद्योग के विकास, पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने और वन्य-प्राणी दर्शन के लिए आने वाले पर्यटकों के लिए सुविधाएँ जुटाने का केन्द्र बन रहे हैं।

 

मुख्यमंत्री चौहान ने ओयो रूम्स के रितेश अग्रवाल से चर्चा के दौरान कहा कि कम्पनी द्वारा बड़े निवेश की दशा में कस्टमाइज्ड पैकेज की सुविधा और होम-स्टे एवं वैलनेस टूरिज्म के लिए नीति के अनुसार बढ़ावा देने का कार्य किया जाएगा। कम्पनी द्वारा शिवगंगा परियोजना में भी भागीदारी की जा रही है। मध्यप्रदेश में ओयो रूम्स को बजट एवं बुटीक होटल स्थापित करने और कम प्रसिद्ध गंतव्य स्थलों में ग्रामीण होम-स्टे की प्रस्तावों पर पूरा सहयोग किया जाएगा।

मुख्यमंत्री चौहान और विदेश मंत्री जयशंकर ने किया “एकात्म धाम, द जर्नी फॉर वननेस” पुस्तक का विमोचन

मुख्यमंत्री चौहान और विदेश मंत्री जयशंकर ने किया “एकात्म धाम, द जर्नी फॉर वननेस” पुस्तक का विमोचन

 

केंद्रीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन के पहले दिन ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर के नक्षत्र लॉन में सांस्कृतिक संध्या में प्रवासी भारतीयों का मध्यप्रदेश में स्वागत किया। मुख्यमंत्री चौहान ने विदेश मंत्री जयशंकर के साथ आदि गुरु शंकराचार्य के दर्शन को समर्पित “एकात्म धाम, द जर्नी फॉर वननेस” पुस्तक का विमोचन भी किया।

 

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि आदि गुरु शंकराचार्य महाराज ने भारत को सांस्कृतिक रूप से एक किया है। उनकी संकल्पना पर भारत यह मानता है कि एक ही चेतना हम सब में हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि सृष्टि के कण-कण में भगवान विराजमान हैं। हम सब एक हैं। आदि गुरु शंकराचार्य ने भी इसी अवधारणा को अद्वैत वेदांत के दर्शन के रूप में रखा। दुनिया की हर समस्या का समाधान इसमें है। इसी अवधारणा को समर्पित ओंकारेश्वर में एकात्म धाम का निर्माण किया जा रहा है।

 

सांस्कृतिक संध्या में कोरियोग्राफर मैत्रेयी पहाड़ी के निर्देशन में संस्कृति विभाग की उस्ताद अलाउद्दीन खां संगीत एवं कला अकादमी के विद्यार्थियों ने आकर्षक सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किए।

 

गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी, औद्योगिक नीति और निवेश प्रोत्साहन मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगाँव और मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस भी उपस्थित रहें।

 

सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद सभी प्रवासी भारतीयों के लिए रात्रि भोज का आयोजन किया गया। रात्रि भोज में सभी प्रवासी भारतीयों को प्रदेश के सभी अंचलों के स्थानीय व्यंजन, इंदौर के स्पेसिफिक फूड आइटम सहित लजीज व्यंजनों की श्रंखला रखी गई।

मुख्‍यमंत्री की प्रवासी भारतीयों से चर्चा

मुख्‍यमंत्री की प्रवासी भारतीयों से चर्चा की

 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश अब चीता राज्य भी है। पालपुर कुनो में अफ्रीका से चीते लाकर बसाए गए हैं। वाईल्ड लाईफ टूरिज्म के क्षेत्र में स्थानीय निवासियों को विभिन्न कार्यों से रोजगार मिले, यह सुनिश्चित किया जाएगा। पालपुर कुनो में विशेष पिछड़ी जनजाति सहरिया के निर्धन भाईयों-बहनों को पर्यटन से रोजगार मिलेगा।

 

मुख्यमंत्री ने प्रवासी भारतीय दिवस के प्रथम दिन द्वितीय सत्र में प्रवासी भारतीयों और उद्योगपतियों से चर्चा करते हुए ये बात कही। उन्‍होंने कहा कि मध्यप्रदेश में पर्यटन क्षेत्र में रोजगार की व्यापक संभावनाएं हैं। इंदौर और भोपाल के अलावा अन्य नगर भी होटल उद्योग के विकास, पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने और वन्य प्राणी दर्शन के लिए आने वाले पर्यटकों के लिए सुविधाएं जुटाने का केन्द्र बन रहे हैं।

 

सीएम ने बताया कि फरवरी माह से पालपुर कुनो में पर्यटकों को चीता देखने की सुविधा मिलने लगेगी। इस क्षेत्र की जलवायु और वातावरण चीतों को रास आ गया है। चीतों की संख्या में भी वृद्धि होगी और पर्यटकों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाकर इस क्षेत्र के पर्यटन महत्व को बढ़ाने का कार्य किया जाएगा।

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज...

0
भोपाल | KOLAR18.COM | Social Welfare & Education News कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने...
Women and Child Development;

महिला एवं बाल विकास पर केंद्र-राज्य मंथन, पोषण और महिला सुरक्षा पर फोकस

0
नई दिल्ली। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का दो दिवसीय विभागीय सम्मेलन 8 और 9 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित किया जा...
yogi modi modal

उत्तर प्रदेश Social Welfare योजनाएं 2026: पेंशन, छात्रवृत्ति और सरकारी योजनाओं की जानकारी

0
पेंशन, छात्रवृत्ति, महिला कल्याण, दिव्यांगजन सहायता और गरीब परिवारों के लिए प्रमुख सरकारी योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी उत्तर प्रदेश में सामाजिक कल्याण योजनाओं का दायरा...
maaldhari-family

गुजरात में मालधारी परिवारों के पुनर्वास की नई योजना: ₹15 लाख सहायता, 100 वर्ग...

0
गुजरात। गुजरात सरकार ने बर्दा वन्यजीव अभयारण्य (Barda Wildlife Sanctuary) में रहने वाले मालधारी परिवारों के स्वैच्छिक पुनर्वास के लिए नई योजना की घोषणा...
mann ki baat 1st episode

विजयादशमी के दिन शुरू हुई थी ‘मन की बात’: 3 अक्टूबर 2014 से सितंबर...

0
विशेष जानकारी | मन की बात पहले 14 मिनट के प्रसारण से 100वें एपिसोड और 2026 के आधिकारिक रेडियो आर्काइव तक की महत्वपूर्ण तारीखें। शुरुआत 3 अक्टूबर 2014 अवसर विजयादशमी पहला...