बगैर ओपन किये शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने सूर्य कुमार यादव

बगैर ओपन किये शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने सूर्य कुमार यादव

सूर्यकुमार यादव की धमाकेदार बल्लेबाजी की बदौलत टीम इंडिया ने तीसरे टी-20 में श्रीलंका को 91 रनों से मात देकर तीन मैचों की सीरीज 2-1 से जीत ली। सूर्यकुमार यादव ने अपनी शैली में बल्लेबाजी की और 51 गेंदों में नाबाद 112 रन बनाए। Suryakumar Yadav ने 45 गेंदों में शतक पूरा कर लिया था। इस तरह उन्होंने सबसे तेज टी-20 इंटरनेशनल शतक बनाने में केएल राहुल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। राहुल ने 2016 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 46 गेंद में शतक लगाया था। इस तरह टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 50 से कम गेंदों में शतक बनाने वाले सूर्या तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। भारतीय बल्लेबाज की इस लिस्ट में सबसे ऊपर रोहित शर्मा का नाम है, जिन्होंने 2017 में इंदौर में श्रीलंका के खिलाफ ही 35 गेदों में शतक लगाया था।

वाईआरएफ ने की बड़ी अनाउंसमेंट

वाईआरएफ ने की बड़ी अनाउंसमेंट

 

बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म पठान कई दिनों से चर्चा का विषय बनी हुई है। उनकी ये फिल्म किसी न किसी वजह से सोशल मीडिया पर ट्रेंड करती रहती है। 10 जनवरी को पठान का ट्रेलर रिलीज होने वाला है और 25 जनवरी को फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी। इसी बीच फिल्म प्रोडक्शन कंपनी वाईआरएफ यानी कि यशराज प्रोडक्शन की तरफ से एक और बड़ी अनाउंसमेंट कर दी गई है। बता दें कि पठान फिल्म पूरे 250 करोड़ के बजट से बनी है और इस हिसाब से इसे साल की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म मानी जा रही है।

 

वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स

 

दरअसल आने वाले दिनों में वाईआरएफ के बैनर तले और भी बड़ी बजट की कई फिल्में रिलीज होने वाली है। इस बात की अनाउंसमेंट खुद वाईआरएफ ने की है। उन्होंने यह कहा है कि वे जल्द ही वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स लेकर आने वाले हैं। इस यूनिवर्स में कई बड़ी फिल्में होंगी। इसमें सलमान खान की टाइगर 3 के अलावा ऋतिक रोशन की वॉर भी शामिल है। ये दोनों फिल्में इन्हीं का हिस्सा है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे थे कि वाईआरएफ अपना स्पाई यूनिवर्स ला सकते हैं। वहीं, वाईआरएफ के स्पाई यूनिवर्स के लोगों को पठान के ट्रेलर के साथ रिलीज किया जाएगा।

 

पठान के ट्रेलर के साथ किया जाएगा रिलीज

दरअसल प्रोफेशनल टर्म्स पर 2022 यशराज फिल्म्स और आदित्य चोपड़ा के लिए इतना अच्छा नहीं रहा। पिछले साल उनकी कई बड़ी फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इन फिल्मों में शमशेरा, जयेशभाई जोरदार और लाल सिंह चड्ढा शामिल थीं। ये तीनों फिल्में यशराज के बैनर तले बनी थीं। बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्में बुरी तरह फ्लॉप हुई हैं। यही वजह है कि यशराज फिल्म्स अब अपना एक स्पाई यूनिवर्स लेकर आ रहा है।

30 सालों बाद कुंभ राशि में आ रहे हैं शनिदेव

30 सालों बाद कुंभ राशि में आ रहे हैं शनिदेव

शनिदेव 30 साल बाद कुंभ राशि में दोबारा से गोचर करने वाले हैं। ज्योतिष में शनि का गोचर हमेशा से ही महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि सभी ग्रहों में शनि सबसे मंदगति से चलने वाले ग्रह हैं। ये एक से दूसरी राशि में गोचर करने में करीब ढाई वर्षो का समय लेते हैं। इस वजह से किसी राशि पर इनका ज्यादा और दूरगामी प्रभाव पड़ता है। 15 जनवरी को सूर्यदेव अपने पुत्र शनि की राशि में प्रवेश करेंगे फिर उसके दो दिन बाद यानी 17 जनवरी को शनिदेव भी कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। ये महायोग कई राशियों के जातकों के लिए जीवन में बड़े बदलाव लानेवाला है।

युवाओं के सहारे विश्व का नेतृत्व करेगा भारत – अनुराग ठाकुर

  • युवाओं के सहारे विश्व का नेतृत्व करेगा भारत – अनुराग ठाकु

पूरे विश्व में मंदी की आहट है, लेकिन हम आपदा में अवसर देख रहे हैं। पूरा विश्व भारत की तरफ देख रहा है। युवाओं के सहारे हम नया स्थान प्राप्त करेंगे। भारत का भविष्य एबीसी है, जिसमें ए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, बी ब्लाक चेन और सी क्लाउड कंप्यूटिंग को दर्शाता है। हम प्रवासी भारतीय सम्मेलन के माध्यम से विदेश में रहने वाले युवाओं से कहते हैं- आपके पास तकनीक है, हमारे पास मानव बल है। आइए इसके माध्यम से एक साथ आगे बढ़ते हैं।

 

यह कहना है केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर का। रविवार को इंदौर में प्रवासी भारतीय सम्मेलन के दौरान पत्रकारों से चर्चा करते हुए ठाकुर ने कहा- दुनिया अब भारत को देख रही है, क्योंकि हम सात अरब से अधिक यूपीआइ लेनदेन के साथ फिनटेक में वैश्विक नेता के रूप में उभरे हैं। यानी पिछले महीने 12.82 लाख करोड़ रुपये से अधिक का आनलाइन लेनदेन किया गया था। उन्होंने कहा कि भारत में 80 करोड़ इंटरनेट कनेक्शन हो गए हैं।

जोशीमठ आधिकारिक तौर पर असुरक्षित क्षेत्र घोषित

  1. जोशीमठ आधिकारिक तौर पर असुरक्षित क्षेत्र घोषित

उत्तराखंड के जोशीमठ को आधिकारिक तौर पर भूस्खलन और धंसाव क्षेत्र घोषित करते हुए इसे रहने के लिए असुरक्षित बताया गया है। अब तक दरकते घरों में रह रहे 60 से अधिक परिवारों को अस्थायी राहत केंद्रों में पहुंचाया गया है। बाकियों को भी सुरक्षित जगहों पर ले जाने का प्रयास जारी है। गढ़वाल के आयुक्त सुशील कुमार ने कहा कि स्थानीय प्रशासन ने शहर के चार-पांच स्थानों पर राहत केंद्र स्थापित किए हैं और कम से कम 90 और परिवारों को निकाला जाना है। इस बीच, चमोली के जिलाधिकारी ने प्रभावित क्षेत्र में घर-घर जाकर स्थिति का जायजा लिया और दरार वाले मकानों में रह रहे लोगों से राहत केंद्रों में जाने की अपील की।

60 से अधिक परिवारों को अस्थायी राहत केंद्रों में पहुंचाया गया है और कम से कम 90 और परिवारों को जल्द से जल्द निकालना होगा। बता दें कि जोशीमठ में कुल 4,500 इमारतें हैं और इनमें से 610 में बड़ी दरारें आ गई हैं, जिससे वे रहने लायक नहीं रह गई हैं। उपायुक्त ने बताया कि एक सर्वेक्षण चल रहा है और प्रभावित इमारतों की संख्या इससे बढ़ भी सकती है। फिलहाल प्रभावित क्षेत्र में दरारों की वजह से एक बड़ी चापाकार आकृति बन गई है

निवेश और रोजगार बढ़ाने के लिए मध्‍य प्रदेश सरकार करेगी पूरी मदद : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

निवेश और रोजगार बढ़ाने के लिए मध्‍य प्रदेश सरकार करेगी पूरी मदद : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

 

प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन के प्रथम दिन मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से आज प्रवासी भारतीयों और उद्योगपतियों ने व्यक्तिगत भेंट और चर्चा की। इस दौरान उन्‍होंने कहा कि मध्यप्रदेश में विभिन्न क्षेत्रों में निवेश और रोजगार बढ़ाने के लिए सरकार भरपूर मदद करेगी।

 

विदेश में रहकर भी अपने देश व प्रदेश से जुड़े और अपनी प्रतिभा व मेधा से अलग मुकाम स्थापित करने वाले फ्रेंड्स ऑफ एमपी तथा प्रवासी भारतीय उद्योपतियों से वन टू वन बैठक में मध्यप्रदेश में निवेश व संबंधों की प्रगाढ़ता के विषय में सार्थक चर्चा की।

प्रवासी भारतीय सम्मेलन के साथ ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में भी सम्मिलित हो

प्रवासी भारतीय सम्मेलन के साथ ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में भी सम्मिलित हो

 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश, देश का दिल है। प्रवासी भारतीय दिल के टुकड़े हैं। मुख्यमंत्री चौहान शनिवार को इंदौर में प्रवासी भारतीयों और फ्रेंण्डस ऑफ एम.पी. चैप्टर लीडर्स एवं डेलीगेट्स को रात्रि भोज पर संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रवासी भारतीयों का मध्यप्रदेश स्वागत करता है, देश स्वागत करता है।

 

मुख्यमंत्री चौहान ने प्रवासी भारतीयों से कहा कि आप प्रवासी भारतीय सम्मेलन के साथ ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में भी भाग लें। निवेश के लिए प्रयास करें। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रवासी भारतीय मध्यप्रदेश के ब्रांड एम्बेसेडर है।

 

मुख्यमंत्री चौहान ने बताया कि मध्यप्रदेश ने शहरों और गाँवों के गौरव दिवस मनाने का निर्णय लिया है। उन्होंने प्रवासी भारतीयों से आग्रह किया कि जिस दिन उनके शहर, गाँव का गौरव दिवस हो, उस दिन वह अपने शहर, गाँव जाकर आएँ। शहर, गाँव के लिए अपना योगदान दें।

 

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रवासी भारतीयों का पूरी दुनिया में महत्वपूर्ण स्थान है। उन्होंने कहा कि हम प्रवासी भारतीयों के मध्यप्रदेश में, इंदौर में आने को यादगार बनाना चाहते हैं। इसके लिए हम ग्लोबल गार्डन बना रहे हैं। ग्लोबल गार्डन में एक पेड़ आपके नाम का चाहता हूँ। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि 11 देशों में फ्रेंड्स ऑफ एम.पी. है। हम प्रवासी भारतीयों से और अधिक मजबूत रिश्ते चाहते हैं। हमने प्रवासी भारतीयों के परिवार के लिए अलग से पोर्टल बना कर उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे।

दुनिया में परचम लहरा रहे 30 प्रवासी भारतीयों को राष्ट्रपति देंगी पुरस्कार

दुनिया में परचम लहरा रहे 30 प्रवासी भारतीयों को राष्ट्रपति देंगी पुरस्कार

 

देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में हो रहे तीन दिवसीय भारतीय प्रवासी सम्मेलन में 30 प्रवासी भारतीयों को भारत सरकार की ओर से प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार (पीबीएसए) से सम्मानित भी किया जाएगा। इस पुरस्कार के लिए इन प्रवासी भारतीयों का चयन भी किया जा चुका है। ये सभी ऐसे प्रवासी भारतीय हैं, जिन्होंने भारत और विदेश के लिए उत्कृष्ट कार्य किए हैं।

 

इन 30 प्रवासियों को सम्मेलन के अंतिम दिन 10 जनवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार प्रदान करेंगी। इसके लिए चयनित प्रवासियों में बिजनेस, चिकित्सा, शिक्षा, तकनीकी, कला-संस्कृति और राजनीति आदि क्षेञों में योगदान देने वाले नाम हैं। गौरतलब है कि प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार (पीबीएसए) भारत सरकार की ओर से प्रवासी भारतीयों को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है। इसके लिए नामों का चयन जो ज्यूरी-सह-पुरस्कार समिति करती है। उसके अध्यक्ष उपराष्ट्रपति और उपाध्यक्ष विदेश मंत्री होते हैं।

अगले 48 घंटों तक जारी रहेगा ठंड का प्रकोप, सोमवार से थोड़ी राहत की उम्मीद

अगले 48 घंटों तक जारी रहेगा ठंड का प्रकोप, सोमवार से थोड़ी राहत की उम्मीद

पूरे उत्तर-पश्चिम भारत में ठंड और शीतलहरी का प्रकोप जारी है। पहाड़ी इलाकों में कई जगहों पर बर्फाबारी के साथ-साथ बारिश भी हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों तक इससे राहत मिलने के आसार भी नहीं है। IMD के पूर्वानुमान के मुातबिक 8 और 9 जनवरी को उत्तर-पश्चिम के तमाम राज्यों में कड़ाके की ठंड और शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी। साथ ही पंजाब, हरियाणा, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश समेत कई इलाकों घना कोहरा का कहर बरकरार रहने के आसार है।

 

इसकी वजह ये है कि अफगानिस्तान के पास बने एक पश्चिमी विक्षोभ के कारण 9 जनवरी तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर भारी बर्फबारी के साथ-साथ बारिश होने के आसार है।

मौसम विभाग (IMD) ने अपने ताजा अपडेट में बताया कि दिल्ली समेत उत्तर भारत के राज्यों में सोमवार शाम से कंपकंपाती ठंड से थोड़ी राहत मिलनेवाली है। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों पर चल रहे सक्रिय वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के पास आने की वजह से दो दिनों के बाद उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। यानी 10 जनवरी से ठंड से थोड़ी राहत मिल सकती है। मंगलवार से एक और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस आनेकी आशंका है। इसकी वजह से मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हो सकती है। लेकिन, जब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर खत्म होगा, तो उसके बाद एक बार फिर से ठंड बढ़ेगी। इसके अलावा, अगले 3 दिनों के दौरान पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा।

दाद, खाज, खुजली की समस्या किस विटामिन की कमी से होती है?

ringworm, scabies, itching

 

दाद खाज खुजली होने पर काफी परेशानी होने लगती है। इस समस्या से ग्रसित लोगों की स्किन पर रैशेज हो जाता है। यह एक तरह का फंगल है जो पूरे स्किन पर फैस सकता है। खुजली या फिर दार के कवक बंद कमरों, बिस्तर या पूल में मौजूद होते हैं। इसके अलावा यह फंगल तौलिया, हेयर ब्रश, कंघी और कपड़ों से भी आपको संक्रमित कर सकते हैं। दाद खाज और खुजली जैसी परेशानी के कई कारण हो सकते हैं। इन कारणों में शरीर में विटामिन्स की कमी भी शामिल है। कुछ ऐसे विटामिंस हैं, जिसकी कमी के कारण आपको काफी ज्यादा खुजली की समस्या हो सकती है। आज हम इस लेख में आपको इस लेख में किस विटामिन की कमी से खुजली होती है के बारे में विस्तार से जानेंगे।

– विटामिन बी12

शरीर में विटामिन बी12 की कमी के कारण आपको खुजली की समस्या हो सकती है। हालांकि, ध्यान रखें कि यह सीधेतौर पर स्किन को प्रभावित नहीं करती है, बल्कि इससे अन्य तरह की परेशानियां जैसे- एनीमिया, कमजोरी और हाथ में सुन्नता के लक्षण दिखते हैं। धीरे-धीरे इन समस्याओं का असर आपकी स्किन पर पड़ सकता है।

– विटामिन ई

विटामिन ई में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। यह आपकी स्किन को सूजन, रैशेज की परेशानियों से बचाव कर सकते हैं। खासतौर पर यूवी एक्सपोजर के बाद आपकी त्वचा को ठीक होने में मदद करता है, इसलिए विटामिन ई की कमी आपकी स्किन के स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव डाल सकती है। शरीर में विटामिन ई की कमी से फफोले की परेशानी हो सकती है। यह परेशानी आपको मुंह के आसपास काफी ज्यादा दिखती है, जिसकी वजह से खुजली भी हो सकती है।

– विटामिन ए

शरीर में विटामिन एक की कमी के कारण ड्राई स्किन होने लगती है, जिसकी वजह से आपको खुजली की समस्या हो सकती है। इसके अलावा यह फाइन-लाइंस और झुर्रियों का कारण हो सकता है। शरीर में विटामिन ए की पूर्ति के लिए फिश ऑयल, अंडे की जर्दी, बटर जैसी चीजों का सेवन करें।

– विटामिन सी

विटामिन सी इम्यूनिटी को बूस्ट करने के साथ-साथ घाव को भरने में भी मददगार होता है। शरीर में इसकी कमी के कारणआपकी त्वचा खुरदरी हो सकती है। इससे फंगल अटैक बढ़ सकता है, जिसकी वजह से खुजली की परेशानी बढ़ जाती है

– विटामिन बी3

विटामिन बी3, जिसे नियासिन भी कहा जाता है। शरीर में इसकी कमी से खुजली, रैशेज और घाव हो सकते हैं। खासतौर पर अगर धूप के संपर्क में अधिक आते हैं, तो इस तरह की समस्या बन सकती है। शरीर में विटामिन बी3 की पूर्ति के लिए चिकन, हरा मटर, मछली, मशरूम, ब्रोकली और बदाम का सेवन करें।

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज...

0
भोपाल | KOLAR18.COM | Social Welfare & Education News कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने...
Women and Child Development;

महिला एवं बाल विकास पर केंद्र-राज्य मंथन, पोषण और महिला सुरक्षा पर फोकस

0
नई दिल्ली। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का दो दिवसीय विभागीय सम्मेलन 8 और 9 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित किया जा...
yogi modi modal

उत्तर प्रदेश Social Welfare योजनाएं 2026: पेंशन, छात्रवृत्ति और सरकारी योजनाओं की जानकारी

0
पेंशन, छात्रवृत्ति, महिला कल्याण, दिव्यांगजन सहायता और गरीब परिवारों के लिए प्रमुख सरकारी योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी उत्तर प्रदेश में सामाजिक कल्याण योजनाओं का दायरा...
maaldhari-family

गुजरात में मालधारी परिवारों के पुनर्वास की नई योजना: ₹15 लाख सहायता, 100 वर्ग...

0
गुजरात। गुजरात सरकार ने बर्दा वन्यजीव अभयारण्य (Barda Wildlife Sanctuary) में रहने वाले मालधारी परिवारों के स्वैच्छिक पुनर्वास के लिए नई योजना की घोषणा...
mann ki baat 1st episode

विजयादशमी के दिन शुरू हुई थी ‘मन की बात’: 3 अक्टूबर 2014 से सितंबर...

0
विशेष जानकारी | मन की बात पहले 14 मिनट के प्रसारण से 100वें एपिसोड और 2026 के आधिकारिक रेडियो आर्काइव तक की महत्वपूर्ण तारीखें। शुरुआत 3 अक्टूबर 2014 अवसर विजयादशमी पहला...