मुख्यमंत्री ने किया यूथ गेम्स 2022 की मशाल, मैस्कट का अनावरण एवं थीम सॉन्ग लॉन्च

मुख्यमंत्री ने किया यूथ गेम्स 2022 की मशाल, मैस्कट का अनावरण एवं थीम सॉन्ग लॉन्च

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि जनवरी मध्यप्रदेश के लिए गोल्डन माह है। इस माह हो रहे कई कार्यक्रम से मध्यप्रदेश उत्साह और उमंग से भरा है। खेलो इंडिया यूथ गेम्स से प्रदेश में खेलमय वातावरण बना है। वास्तव में खेल जिंदगी है और जिंदगी भी एक खेल है। मैं खिलाड़ियों से आहवान करता हूँ कि खूब पढ़ो और खेलो भी। खेलों के विकास के लिए कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। मुख्यमंत्री चौहान शौर्य स्मारक में यूथ गेम्स 2022 की मशाल, मैस्कट का अनावरण एवं थीम सॉन्ग लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। केंद्रीय खेल राज्य मंत्री निशीथ प्रमाणिक, खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव और लोक स्वास्थ्य राज्य मंत्री बृजेंद्र सिंह यादव उपस्थित थे।

 

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि भोपाल को खेलों का हब बनाया जाएगा। उन्होंने मध्यप्रदेश में खेलो इंडिया यूथ गेम्स आयोजित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय खेल मंत्रालय को धन्यवाद दिया।

 

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि जो खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय और ओलम्पिक खेलों में जीत कर आएगा राज्य सरकार की ओर से उसे 5 लाख रूपए प्रशिक्षण के लिए दिए जाएंगे। पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सीधे डीएसपी और डिप्टी कलेक्टर बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि खेल भी केरियर होगा। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश इस आयोजन में एक नया इतिहास रचने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा। प्रदेश खेलों में बेहतर प्रदर्शन करेगा। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स का कार्यक्रम अद्भुत होगा। प्रदेश में 30 जनवरी से 11 फरवरी तक खेलो इंडिया यूथ गेम्स होंगे। प्रतिस्पर्धा में प्रदेश आगे रहे इसलिए यहाँ के खिलाड़ी अभी से प्रेक्टिस करें। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि खूब खेलो और जीतो।

 

केंद्रीय खेल राज्य मंत्री निशीथ प्रमाणिक ने कहा कि मध्यप्रदेश खूबसूरत और विविधताओं से भरा हुआ है। प्रदेश को महाकाल का भरपूर आशीर्वाद है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी भारत की युवा शक्ति को साथ लेकर यंग इंडिया से स्पोर्टस इंडिया बनाने में लगे हुए हैं। मुख्यमंत्री चौहान और खेल मंत्री के प्रयास से बहुत ही कम समय में खेल क्षेत्र में मध्यप्रदेश में उल्लेखनीय परिवर्तन हुआ है। उन्होंने कहा कि दूसरे राज्यों को मध्यप्रदेश से प्रेरणा और सीख लेनी चाहिए। केन्द्र सरकार मिशन खेलो से देश के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को मंच देने का कार्य कर रही है। केन्द्रीय खेल राज्य मंत्री ने कहा कि इस बार का खेलो इंडिया पिछले सभी रिकार्ड तोड़ेगा। इसमें 7 हजार से अधिक खिलाड़ी जुड़ेंगे। यह एक इतिहास रचेगा।

राष्ट्रपति ने म.प्र. राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो के ई-विवेचना ऐप को दिया प्लेटिनम पुरस्कार

राष्ट्रपति ने म.प्र. राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो के ई-विवेचना ऐप को दिया प्लेटिनम पुरस्कार

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ने नई दिल्ली में विज्ञान भवन में मध्यप्रदेश के राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो के ई-विवेचना ऐप को जमीनी स्तर पर डिजिटल पहल के लिए प्लेटिनम पुरस्कार प्रदान किया। राष्ट्रपति ने डिजिटल इंडिया पुरस्कार 2022 समारोह में यह पुरस्कार दिया। राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो के अपर पुलिस महानिदेशक चंचल शेखर ने अपनी टीम के साथ पुरस्कार ग्रहण किया। समारोह में केन्द्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स, सूचना प्रौद्योगिकी, संचार और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी उपस्थित थे।

 

मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य है जिसने 80 हजार से अधिक केस डायरी के साथ ई-विवेचना ऐप का सफल संचालन किया है। इस ऐप से पुलिस जाँच को पारदर्शी बनाया गया है। ऐप, जाँच अधिकारी को अपराध स्थल से ही साक्ष्य और बयान एकत्र कर संबंधित प्राथमिकी से जोड़ने की सुविधा प्रदान करता है। एकत्र किए गए साक्ष्यों और बयानों को जियो टैग और टाइम-स्टैंप किया जाता है, जिससे इनमें बाद में छेड़छाड़ नहीं की जा सकती। इससे पुलिस जाँच में अदालतों का भी भरोसा बढ़ा है।

आंगनबाड़ी के बच्चो को यूनिफार्म वितरित

आंगनबाड़ी के बच्चो को यूनिफार्म वितरित

 

 

कर्मवीर ग्रुप फॉर नेशन सोशल फाउंडेशन ( केजीएन ) द्वारा प्रदेश में पहली बार एक अनोखी पहल करते हुए शनिवार को वल्लभ नगर आंगनवाड़ी पर पंजीकृत बच्चो को मधुबन ग्रुप के सहयोग से यूनिफॉर्म वितरण किए गए । इस उपलक्ष्य पर राजेश गुप्ता ज्वाइंट कलेक्टर, सादिक मोहम्मद खान रिटायर्ड सूबेदार, बिट्टू शर्मा एस एस पी क्राइम ब्रांच, अमर यादव डायरेक्टर मधुबन ग्रुप, धर्मेंद्र अग्रवाल परियोजना अधिकारी महिला बाल विकास एवम उषा शर्मा सुरवाइजर महिला बाल विकास एवम कर्मवीर ग्रुप के सभी सदस्य उपस्थित थे ।

 

इस उपलक्ष पर राजेश गुप्ता जी ने अपने संबोधन में कहा कि यूनिफॉर्म बच्चो में अनुशासन एवं समानता की भावना जागृत करता है, उन्होंने कहा कि ये बच्चे भारत का भविष्य हैं एवं वो समय भी कभी आए की हम सब भारत के नाम से जाने जाए हमारे पहले नाम के बाद भारत या भारतीय लिखा जाए । सूबेदार सादिक खान जी ने कहा कि यूनिफॉर्म का सम्मान सबसे महत्वपूर्ण है अगर आप अपने यूनिफॉर्म का सम्मान करते है तो भविष्य में आप जो भी कार्य करेंगे उसका सही सम्मान एवम अपने कर्तव्यों का पालन कर पाएंगे । साथ ही उपस्थित सभी विशेष अतिथियों ने बच्चो के उज्वल भविष्य की कामना की एवम बच्चों के परिजनों से बच्चों को नियमित रूप से यूनिफॉर्म पहनाने एवम बच्चो को नियमित रूप से आंगनवाड़ी केंद्र पर शिक्षा हेतु भेजने की अपील की ।

 

इस उपलक्ष्य पर के जी एन टीम से मुन्नवर खान, गौरव बावनकुले, मनीष, हिमांशु, भावना, सपना, कीर्ति, चंद्रिका, सुनील, दया, मुजफ्फर, रजनी, हरविंदर एवम आंगनवाड़ी के सभी कार्यकर्ता एवम सहायिका उपस्थित थे।

9 जनवरी से प्रारम्भ होगा टीबी फ्री डिस्टिक के लिए सर्वे

9 जनवरी से प्रारम्भ होगा टीबी फ्री डिस्टिक के लिए सर्वे

 

 

टीबी नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत भोपाल जिले को सब नेशनल सर्टिफिकेशन फ़ॉर टीबी फ्री डिस्ट्रिक्ट हेतु ब्रॉन्ज मैडल प्रदान किए जाने के लिए सर्वे कार्य 9 जनवरी से किया जा रहा है। यह सर्वे लगभग 15 दिन तक शहर की विभिन्न बस्तियों में किया जाएगा।

 

सब नेशनल सर्टिफिकेशन के तहत भोपाल जिले को ब्रांज सर्टिफिकेशन प्रदान किए जाने हेतु सर्वे किया जावेगा। सर्वे भोपाल की लगभग 50,000 आबादी पर किया जावेगा। इस कार्य के लिए 2 सदस्य वाली 10 टीमों का चयन किया गया है। यह सर्वेक्षण सेंट्रल टीबी डिवीजन द्वारा निर्धारित नोडल पर्सन की देखरेख में किया जाएगा।

 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ. प्रभाकर तिवारी ने बताया कि टीबी नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत भोपाल ज़िले ने टीबी के नए केस 20 प्रतिशत तक कम किए हैं। जिसके आधार पर भोपाल ज़िले द्वारा ब्रॉन्ज़ सर्टिफिकेशन के लिए नामांकन दाखिल किया गया है। प्रधानमंत्री द्वारा देश से टीबी उन्मूलन हेतु लक्ष्य निर्धारित किया गया है जिसके तहत वर्ष 2015 की तुलना में 2025 तक टीबी के नए केस को 80 प्रतिशत तक कम किया जाना है।

 

सर्वे दल द्वारा 9 से 15 दिन तक टीबी की दवाओं के विक्रय के डाटा सहित चार बिन्दुओं पर प्रमुखता से सर्वे किया जाएगा। जिसमें जिले के 10 हज़ार घरों या 50000 व्यक्तियों का सर्वे, मेडिकल स्टोर के माध्यम से 2015 से आज दिनांक तक टीबी की दवा के विक्रय के आंकड़ों, टीबी मरीजों के रिकॉर्ड की जांच एवं टीबी की जांच के माध्यम से टीबी के नए केस के मिलने की संभावनाओं की जांच की जावेगी। भोपाल के टीबी के मरीजों के पिछले 7 सालों के समस्त रिकॉर्ड वेरीफिकेशन कार्य हेतु एकत्रित किये गए हैं।

 

इस संबंध भोपाल के जिला क्षय अधिकारी डॉ. मनोज वर्मा ने बताया कि कर्मचारियों को पूर्व में उन्मुखीकरण प्रदान किया जा चुका है। फील्ड स्तर पर सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण की जा चुकी है एवं समस्त कार्यकर्ताओं को मोबाइल ऐप चलाने की ट्रेनिंग दी जा चुकी है। उक्त सर्वे में टीबी के अतिरिक्त मधुमेह, एचआईवी, कोविड टीकाकरण एवं स्वास्थ्य संबंधी कई अन्य जानकारियां भी एकत्रित की जावेगी। लोगों में तंबाकू एवं अल्कोहल के सेवन पर भी सर्वे किया जाएगा।

जोशीमठ मे लोगों का बचाना पहली प्राथमिकता- सी एम धामी

जोशीमठ मे लोगों का बचाना पहली प्राथमिकता- सी एम धामी

उत्तराखंड के जोशीमठ में हो रहे भू-धसाव के मामले में राज्य सरकार के साथ केंद्र सरकार भी पूरी तरह से अलर्ट हो गई है। राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी आज जोशीमठ में ग्राउंड जीरो का मुआयना करने पहुंच चुके हैं। सीएम धामी ने इस दौरान प्रभावित लोगों की समस्या सुनी और कहा कि सभी लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाना उनकी पहली प्रथामिकता है। मुख्यमंत्री ने इससे पहले जोशीमठ के संबंध में अधिकारियों से रिपोर्ट ली और शुक्रवार को उच्चस्तरीय बैठक बुलाई थी। आपात स्थिति के लिए सरकार ने कुछ हेलिकॉप्टर भी स्टेंडबाय मोड में रखे हैं।

वहीं इस मामले में जांच के लिए केंद्र सरकार ने भी एक जांच समिति का गठन कर दिया है। ये समिति जोशीमठ में भू धसाव की घटना की विस्तृत जांच करेगी। जल शक्ति मंत्रालय की ओर से जारी एक कार्यालय ज्ञापन में कहा गया कि कमेटी में पर्यावरण और वन मंत्रालय, केंद्रीय जल आयोग, भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण और स्वच्छ गंगा मिशन के एक्सपर्ट को शामिल किया गया है।

जोशीमठ में जमीन के घंसने और कई घरों में दरारें पड़ने के बाद लोगों में दहशत का माहौल है। यहां राज्य सरकार ने भी शुक्रवार को प्रभावित क्षेत्र को तत्काल खाली कराने और रहवासियों को शिफ्ट करने का आदेश दिया है। प्रभावित लोगों के मकान का किराया सरकार देगी।

प्रवासी भारतीय सम्मेलन इंदौर में कल से शुरू होगा

प्रवासी भारतीय सम्मेलन इंदौर में कल से शुरू होगा

 

भारत के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में 8 जनवरी से 17वां प्रवासी भारतीय दिवस (पीबीडी) सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इस सम्मेलन का विशेष महत्व है क्योंकि चार साल बाद कोविड महामारी के बाद यह पहला आयोजन है। 16वां पीबीडी सम्मेलन नई दिल्ली में वर्ष 2021 में वर्चुअल मोड में हुआ था। सम्मेलन के लिए इंदौर पूरी तरह से सज गया। मेहमानों के आवभगत की तैयारी एयरपोर्ट से आयोजन स्थल और होटल तक कि गई हैं।

पीबीडी सम्मेलन के मुख्य अतिथि को गुयाना के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद इरफान अली और सूरीनाम गणराज्य के राष्ट्रपति चंद्रिकाप्रसाद संतोखी विशिष्ट अतिथि होंगे। ऑस्ट्रेलिया की संसद सदस्य जनेटा मैस्करेन्हास 8 जनवरी को यूथ प्रवासी सम्मेलन में सम्मानित अतिथि होंगी। पीबीडी का विषय है “प्रवासी अमृत काल में भारत की प्रगति के लिए विश्वसनीय भागीदार”, इसमें अगले 25 वर्षों में आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण और नए भारत के इस दृष्टिकोण को प्राप्त करने में प्रवासी भारतीयों द्वारा निभाई जाने वाली महत्वपूर्ण भागीदारी की भूमिका शामिल है। पीबीडी सम्मेलन में तीन दिवसीय कार्यक्रम में युवा प्रवासी भारतीय दिवस, उद्घाटन दिवस और समापन दिवस के साथ-साथ विषय-आधारित महत्वपूर्ण सत्र शामिल हैं।

70 देश से प्रवासी पहुंचेंगे

17वें पीबीडी सम्मेलन को अब तक प्रवासियों से उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली है। अब तक 70 देशों से 3500 से अधिक व्यक्तियों ने पंजीकरण कराया है। इस कार्यक्रम में यूएई, मॉरीशस, कतर, ओमान, यूएसए, यूके, बहरीन, कुवैत और मलेशिया सहित कई देशों के बड़े प्रवासी प्रतिनिधि-मंडल भाग लेंगे। मॉरीशस, मलेशिया और पनामा सहित कुछ देशों से मंत्रि-स्तरीय प्रतिनिधि-मंडल सहभागिता करेंगे।

स्टार्टअप से जु़ड़े सफल युवाओं से मुख्यमंत्री ने चर्चा की

स्टार्टअप से जु़ड़े सफल युवाओं से मुख्यमंत्री ने चर्चा की

 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि स्टार्टअप से जुड़े प्रदेश के युवाओं की प्रतिभा का प्रदेश हित में उपयोग किया जाएगा। ये सफल उद्यमी अपनी तरह अन्य युवाओं को स्वयं के उद्योग व्यवसाय प्रारंभ करने के लिए तैयार करेंगे। प्रदेश की युवा नीति के निर्माण में भी स्टार्टअप से जुड़े सफल युवाओं सहित अन्य युवाओं से प्राप्त सुझावों को आधार बनाया जाएगा। प्रदेश की युवा नीति सुविचारित होगी। इसे अंतिम रूप देने के पहले महत्वपूर्ण सुझावों को शामिल किया जाएगा। यह नीति इस माह घोषित होनी थी, लेकिन इसे फरवरी माह में सामने लाया जाएगा।

 

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रवासी भारतीय दिवस और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के प्रति युवा भी उत्साहित हैं। इन कार्यक्रमों में युवा बड़ी संख्या में शामिल हो रहे हैं। प्रदेश की प्रतिभाओं को कुंठित नहीं होने दिया जाएगा। जीआईएस में विभिन्न क्षेत्रों में संभावित निवेश का आकलन कर कुशल मानव संसाधन तैयार करने का कार्य होगा। औद्योगिक संस्थानों द्वारा युवाओं को प्रशिक्षण दिलवाने पर भी ध्यान दिया जाएगा। प्रदेश में करीब 2600 स्टार्टअप्स पंजीकृत हैं। साथ ही 40 से अधिक इन्क्यूबेटर्स काम कर रहे हैं। प्रदेश की स्टार्टअप पॉलिसी आने के बाद 11 माह में अच्छे परिणाम सामने आए हैं। एक हजार से अधिक स्टार्टअप बेटियाँ लीड कर रही हैं। नई नीति में स्टार्टअप्स को सहायता भी मंजूर की गई है। अनेक युवाओं ने अपने परिश्रम और प्रतिभा के बल पर शासन द्वारा उपलब्ध लाभकारी प्रावधानों का उपयोग कर सफलता हासिल की है।

 

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि जबलपुर और इन्दौर में इण्डस्ट्रियल पार्क विकसित करने, शिक्षा के क्षेत्र में सेवाभावी संस्थाओं का सहयोग बढ़ाने, प्रदेश के विशेष उत्पादों और मोटे अनाजों की ब्रांडिंग और निर्यात का कार्य बढ़ाने, प्राकृतिक खेती से अधिकाधिक किसानों को जोड़ने का कार्य किया जाएगा। युवाओं के व्यक्तित्व विकास के लिए विभिन्न उपायों को लागू किया जाएगा। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि करीब 15 वर्ष पूर्व इन्दौर में आईटी पार्क बन्द पड़ा था। इसे प्रारंभ करने के साथ ही सुपर कॉरिडोर के बनने और विभिन्न क्षेत्रों में निवेश आने से युवाओं को बड़ी संख्या में रोजगार मिलेगा।

प्रवासी भारतीय दिवस की तैयारियों की वीडियो कॉन्फ्रेसिंग से मुख्यमंत्री ने समीक्षा की

प्रवासी भारतीय दिवस की तैयारियों की वीडियो कॉन्फ्रेसिंग से मुख्यमंत्री ने समीक्षा की

 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि इन्दौर में 8 से 10 जनवरी तक प्रवासी भारतीय दिवस के कार्यक्रम का आयोजन ऐसा हो कि लोग याद रखें। प्रवासी भारतीय अच्छी स्मृतियाँ लेकर वापस जाएँ। कार्यक्रम में कोई कमी नहीं छोड़ी जाए। मुख्यमंत्री चौहान रात्रि में निवास से प्रवासी भारतीय दिवस की तैयारियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से अंतिम समीक्षा कर रहे थे। कॉन्फ्रेसिंग में अपर मुख्य सचिव मोहम्मद सुलेमान ने तैयारियों की जानकारी दी।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि यह आयोजन प्रवासी भारतीयों के समक्ष मध्यप्रदेश की खूबियाँ बताने का दुर्लभ अवसर है। हमारी कोशिश होनी चाहिए कि कार्यक्रम जीरो डिफेक्ट के साथ हो। व्यवस्थाओं के संबंध में अगर कोई बात ध्यान में आती है तो तत्काल मुझे अवगत कराएँ, जिससे उसे समय पर पूरा किया जा सके। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि ग्लोबल गार्डन का कार्यक्रम 8 जनवरी को करें, जिसमें पौधे लगाने का कार्य होगा। उन्होंने कहा कि योगा का कार्यक्रम 10 जनवरी को करें। प्रवासी भारतीय दिवस के कार्यक्रम में 9 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और 10 जनवरी को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु का आगमन होगा।

 

मुख्यमंत्री चौहान ने कार्यक्रम की तैयारियों पर संतोष व्यक्त किया और टीम मध्यप्रदेश को बधाई भी दी। उन्होंने कहा कि सभी लोग अपने कर्त्तव्य-पथ पर डटे हुए हैं। अगर कोई आवश्यकता हो तो मैं फोन पर भी उपलब्ध रहूंगा।

सोने की कीमत में बड़ा उछाल

सोने की कीमत में बड़ा उछाल

 

अमेरिका में सोने की कीमत में बढ़ोतरी का असर भारत में भी देखने को मिल रहा है। अमेरिका में 2022 में लगभग 14.30 प्रतिशत की वृद्धि के बाद सोना की कीमत लगातार 10वें सप्ताह तेजी दिखा रही है। ऐसे में मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर फरवरी 2023 के सोने के वायदा अनुबंध में 1.38 प्रतिशत साप्ताहिक बढ़त दर्ज की गई और यह 55,730 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में बीते 7 दिन में सोने की कीमत में करीब 2.36 फीसदी बढ़ी और 1,865 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर बंद हुई। कमोडिटी बाजार के एक्सपर्ट का भी कहना है कि चीन में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ने, यूएस फेडरल के बयानों के असर के बाद एक बार फिर से वैश्विक आर्थिक मंदी का खतरा मंडराने लगा है। इस डर के चलते ही बीते कुछ दिनों में सोने की कीमत में उछाल देखने को मिला है।

प्रमुख वैश्विक मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर में रिकवरी की संभावना बहुत कम है। दरअसल बीते कुछ दिनों में अमेरिकी में रोजगार में वृद्धि काफी धीमी हो गई है और मंदी के डर के कारण यूएस फेडरल की ब्याज दर में बढ़ोतरी का शायद बहुत असर देखने को नहीं मिले।

षटतिला एकादशी 18 जनवरी को

षटतिला एकादशी 18 जनवरी को

सनातन धर्म में माघ माह में आने वाली एकादशी को षटतिला एकादशी कहा जाता है और इस साल यह व्रत 18 जनवरी 2023 को बुधवार के दिन रखा जाएगा। पौराणिक मान्यता है कि एकादशी तिथि व्रत करने से सभी पाप नष्ट हो जाते हैं और उसे दुख, दरिद्रता से मुक्ति मिलती है। हिंदू पंचांग के अनुसार Shattila Ekadashi पर इस बार दुर्लभ संयोग बन रहा है।

Shattila Ekadashi पर इस बार वृद्धि, अमृत सिद्धि और सर्वार्थ सिद्धि तीन शुभ योगों का दुर्लभ संयोग बन रहा है। इन तीनों शुभ योगों के मुहूर्त की बात करें तो सर्वार्थ सिद्धि योग का समय सुबह 7.17 मिनट से शाम 5.23 मिनट तक रहेगा। वहीं, अमृत सिद्धि योग सुबह 7.17 मिनट से शाम 5.23 मिनट तक रहेगा। वहीं, वृद्धि योग 18 जनवरी को सुबह 5.59 मिनट से 19 जनवरी सुबह 2.47 मिनट तक रहेगा।

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज...

0
भोपाल | KOLAR18.COM | Social Welfare & Education News कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने...
Women and Child Development;

महिला एवं बाल विकास पर केंद्र-राज्य मंथन, पोषण और महिला सुरक्षा पर फोकस

0
नई दिल्ली। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का दो दिवसीय विभागीय सम्मेलन 8 और 9 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित किया जा...
yogi modi modal

उत्तर प्रदेश Social Welfare योजनाएं 2026: पेंशन, छात्रवृत्ति और सरकारी योजनाओं की जानकारी

0
पेंशन, छात्रवृत्ति, महिला कल्याण, दिव्यांगजन सहायता और गरीब परिवारों के लिए प्रमुख सरकारी योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी उत्तर प्रदेश में सामाजिक कल्याण योजनाओं का दायरा...
maaldhari-family

गुजरात में मालधारी परिवारों के पुनर्वास की नई योजना: ₹15 लाख सहायता, 100 वर्ग...

0
गुजरात। गुजरात सरकार ने बर्दा वन्यजीव अभयारण्य (Barda Wildlife Sanctuary) में रहने वाले मालधारी परिवारों के स्वैच्छिक पुनर्वास के लिए नई योजना की घोषणा...
mann ki baat 1st episode

विजयादशमी के दिन शुरू हुई थी ‘मन की बात’: 3 अक्टूबर 2014 से सितंबर...

0
विशेष जानकारी | मन की बात पहले 14 मिनट के प्रसारण से 100वें एपिसोड और 2026 के आधिकारिक रेडियो आर्काइव तक की महत्वपूर्ण तारीखें। शुरुआत 3 अक्टूबर 2014 अवसर विजयादशमी पहला...