फिल्मों से दूर रहते हुए भी काफी ज्यादा अमीर हैं बिपाशा बसु

फिल्मों से दूर रहते हुए भी काफी ज्यादा अमीर हैं बिपाशा बसु

 

बॉलीवुड की सबसे हाॅट एंड बोल्ड एक्ट्रेसेस में से एक बिपाशा बसु अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। कुछ समय पहले ही बिपाशा ने बेबी गर्ल को जन्म दिया है। जिसके साथ की तस्वीरें और वीडियोज में फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। फैंस भी उनकी पोस्ट को काफी पसंद करते हैं। बिपाशा इंडस्ट्री से ज्यादा समय परिवार के साथ बिताती हैं। वे अपने खूबसूरत पल फैंस के साथ साझा करती हैं। फैंस भी बिपाशा और उनकी बेटी की अपडेट का बेसब्री से इंतजार करते हैं। वहीं आज बिपाशा बसु आज अपना 43वां जन्मदिन मना रही हैं।

बिपाशा काफी लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं, लेकिन उसके बाद भी वे एक आलीशान लाइफ जीती हैं। उन्हें आखिरी बार साल 2015 में आई फिल्म अलोन में देखा गया था। लाइफस्टाइल के मामले में बिपाशा काफी अलग हैं। इतना ही नहीं बिपाशा अपने पति और एक्टर करण सिंह ग्रोवर से कमाई के मामले में कई ज्यादा आगे हैं।

रुद्राक्ष औषधीय गुणों से भरपूर है, इन बीमारियों से करता है बचाव

रुद्राक्ष औषधीय गुणों से भरपूर है, इन बीमारियों से करता है बचाव

भारतीय संस्कृति के सांस्कृतिक प्रतीकों में रुद्राक्ष एक विशिष्ट स्थान रखता है, जो इसकी धार्मिक एवं आध्यात्मिक आस्था का अभिन्न हिस्सा रहा है। इसका मुख्य कारण है रुद्र एवं अक्ष अर्थात भगवान शिव के आँसुओं के रूप में इसकी पहचान। माना जाता है कि जब भगवान शिव से आशीर्वाद प्राप्त त्रिपुरासुर सृष्टि के लिए खतरा बन गया तो उसका संहार करने के लिए शिव ने रौद्र रूप धारण किया और तब उनकी आंखों से निकले आंसू धरती पर गिरे तथा उन्होंने रुद्राक्ष का रूप धारण किया। अतः इसे भगवान शंकर के प्रतीक के रूप में माना जाता है, जिसे माला से लेकर कलावा, कवच, मुकुट और न जाने कितने रूपों में धारण किया जाता है।

हिंदू धर्म में विशेष रूप से शिव व शक्ति-उपासना में इसका विशेष महत्व रहता है व इसकी माला से जप किया जाता है। इसका पौधा प्रमुखतः हिमालयी क्षेत्रों में 6000 से 9000 फीट की ऊंचाइयों में पाया जाता है। भारत सहित नेपाल के उच्च क्षेत्रों में यह बहुतायत में पाया जाता है। भारत में रुद्राक्ष उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, असम जैसे हिमालयी क्षेत्रों में पाया जाता है, इसके अतिरिक्त दक्षिण भारत के मैसूर, नीलगिरी और कर्नाटक में भी रुद्राक्ष के पौधे मिलते हैं।

सानिया मिर्जा ने संन्यास का ऐलान किया 

सानिया मिर्जा ने संन्यास का ऐलान किया

सानिया मिर्जा ने टेनिस से रिटायर होने का ऐलान कर दिया है। फरवरी में दुबई में होने वाले डब्ल्यूटीए 1000 इवेंट में वे आखिरी बार कोर्ट पर उतरेंगी। सानिया मिर्जा ने एक इंटरव्यू के दौरान यह खुलासा किया। वैसे सानिया के टेनिस से संन्यास लेने की अटकलें लंबे समय से लगाई जा रही थीं। इससे पहले खबर थी कि सानिया 2022 का सीजन पूरा करने के बाद टेनिस को अलविदा कह देंगी, लेकिन चोट की समस्याओं के बाद उन्होंने फैसला टाल दिया। 36 साल की सानिया इस महीने कजाकिस्तान की एना डेनिलिना के साथ ऑस्ट्रेलियन ओपन में महिला युगल में खेलेंगी। यह उनका आखिरी ग्रैंड स्लैम होगा। कोहनी की चोट के कारण सानिया पिछले साल यूएस ओपन नहीं खेल पाई थीं। उनका आखिरी टूर्नामेंट दुबई टेनिस चैंपियनशिप 19 फरवरी से शुरू होगा। बता दें, सानिया मिर्जा और पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब मलिक के तकाल की खबरें भी सामने रही हैं। हालांकि इंटरव्यू में उन्होंने इस पर कोई बात नहीं की।

संन्यास लेने के फैसले पर सानिया ने इंटरव्यू में कहा, ‘समय के साथ प्राथमिकताएं बदल जाती हैं और अब मेरी प्राथमिकता है कि मैं अपने अपने शरीर पर जरूरत से ज्यादा दबाव न डालूं।’

सेवानिवृत्ति के बाद सानिया ने दुबई में अपनी अकादमी पर ध्यान केंद्रित करने की योजना बनाई है। सानिया 10 साल से अधिक समय से दुबई में रह रही हैं। इसके अलावा उन्होंने हैदराबाद में भी अकादमी की शुरुआत की थी। उन्होंने कहा, ‘मेरे लिए उन जगहों पर अपने अनुभव साझा करना महत्वपूर्ण है जहां मैं रहती हूं, इसलिए मेरे पास एक हैदराबाद में और एक दुबई में है।’

नसरूल्लागंज और शाहगंज में मुख्यमंत्री चौहान ने मामा कोचिंग क्लास का शुभारंभ किया

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है शहर हो या ग्राम, सभी जगह के बच्चों में प्रतिभा और क्षमता होती है। यदि सही दिशा मिल जाए तो वे चमत्कार कर सकते हैं। परिश्रम से सफलता के पथ पर आगे बढ़ना आसान होता है।
मुख्यमंत्री चौहान आज सीहोर जिले के दो नगरों नसरुल्लागंज और शाहगंज में मामा कोचिंग क्लासेस के शुभारंभ समारोह को वर्चुअल संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मनुष्य ईश्वर का अंश है, अमृत का पुत्र है अनंत शक्तियों का भंडार समाए हुए हैं। यदि आत्मविश्वास हो और अनुकूल वातावरण हो तो किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में विद्यार्थी सफल हो सकते हैं। उन्हें योग्यता के आधार पर अवश्य सम्मानजनक स्थान मिलेगा। उन्होंने विद्यार्थियों को मनोयोग पूर्वक अध्ययन का परामर्श दिया। नसरुल्लागंज और शाहगंज में नि:शुल्क कोचिंग मिलने से प्रसन्न विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री चौहान का हर्ष ध्वनि से स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री चौहान ने दो बालिकाओं कु अनीता पवार और कु.आयुषी विश्वकर्मा से चर्चा भी की। कार्यक्रम में कार्तिकेय सिंह, निर्मला, प्रतिभा और अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

प्लास्टिक वेस्ट के लिए एमआरआरडीए एवं जिला पंचायत भोपाल के मध्य एमओयू

स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण योजना अंतर्गत प्रदेश का पहला प्लास्टिक वेस्ट पदार्थ उपयोग के लिए एमपीआरआरडीए एवं जिला पंचायत भोपाल तथा समर्थन सीएलएफ के मध्य एमओयू किया गया।
अनुबंध में भारत सरकार जल शक्ति मंत्रालय पेयजल एवं स्वच्छता विभाग सचिव वीनी महाजन एवं अपर मुख्य सचिव पंचायत एवं ग्रामीण मलय श्रीवास्तव, अपर मुख्य सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास केदार सिंह, राज्य कार्यक्रम अधिकारी, राज्य स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण तन्वी सुन्द्रियाल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण की उपस्थिति में एमओयू हस्ताक्षर किए गए।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ऋतुराज सिंह ने बताया कि अनुबंध के फलस्वरूप ग्रामीण कचरे से निकलने वाले प्लास्टिक को ग्रेडिंग करके एमआरआरडीए को विक्रय किया जाएगा जिसे सड़क निर्माण में उपयोग किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इससे पर्यावरण में सुधार एवं ग्राम पंचायत की आय में वृद्धि में होगी। भोपाल जिला ग्रामीण स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर सभी के द्वारा प्रशंसा व्यक्त की गई।

प्रवासी भारतीय सम्मेलन में उपहार के रूप में 70 देशों तक पहुंचेगी प्रदेश की संस्कृति

प्रवासी भारतीय सम्मेलन में आने वाले मेहमानों का स्वागत भारतीय परंपरा के अनुसार करने के साथ ही उनके सत्कार के लिए कई इंतजाम किए जा रहे हैं। मेहमानों में मन में इंदौर की यादें चिर स्थायी रहें, जिसके लिए खास तरह से तैयार किए गए उपहार दिए जाएंगे। मध्य प्रदेश की संस्कृति इन उपहारों के रूप में दुनिया के 70 देशों तक पहुंचेगी। इनमें देवास के बांस से बने बाक्स और उसमें रखा जूट-सिल्क का अंगवस्त्र खास होगा। इसके अलावा आर्गेनिक गुड़ पाउडर, समिट की जानकारी का फोल्डर, मुख्यमंत्री का पौधारोपण अभियान और इंदौर की स्वच्छता की कहानी कहता प्रपत्र रखा जाएगा। यह सभी वस्तुएं जूट से तैयार किए गए बैग में सलीके से रखकर मेहमानों को दी जाएंगी।
प्रवासी भारतीय सम्मेलन की तैयारी ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में अंतिम दौर में है। सत्तर देशों में रहने वाले प्रवासी भारतीय इस गौरवशाली आयोजन में सहभागी बनेंगे। दो देशों के राष्ट्राध्यक्ष के साथ ही अन्य कई देशों के राजनयिक भी आयोजन में शामिल होंगे। देश और दुनिया से आने वाले पांच हजार से ज्यादा लोगों को नौ तरह की वस्तुएं जूट के बैग में दी जाएंगी। बैग में इंदौर की एक चिट्ठी भी रहेगी, जो प्रवासी भारतीयों को स्वच्छता का संदेश देगी।
जूट-सिल्क के कपड़े पर उकेरा गोंड आर्ट
प्रवासी भारतीयों को नौ बाय पांच इंच का बांस से बना बाक्स दिया जा रहा है। इसमें रखा जाने वाला अंगवस्त्र जूट-सिल्क के कपड़े से तैयार किया गया है। इस कपड़े पर गोंड आर्ट को उकेरा गया है। अंगवस्त्र को आकर्षक बनाने के लिए इस पर बाग प्रिंट की कलाकारी भी की गई है, ताकि प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत से प्रवासी भारतीयों को रूबरू कराया जा सके।

दिल्ली नगर निगम की कार्यवाही हंगामे और हाथापाई के बीच स्थगित

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पर आज पूरे देश की नजर रही। यहां पिछले दिनों हुए एमसीडी (दिल्ली महानगर पालिका) चुनाव के बाद मेयर का चुनाव होना था, लेकिन भारी हंगामे के कारण निगम निगम की कार्यवाही का स्थगित कर दिया गया। पार्षदों के शपथ-ग्रहण के दौरान आम आदमी पार्टी और भाजपा के सदस्य आमने-सामने आ गए। धक्कामुक्की हुई। इसके बाद दूसरी बार निगम की कार्यवाही चलाने के लिए सत्या शर्मा सदन पहुंचीं। सभी को अपनी सीट पर बैठने के लिए कहा। हंगामा जारी रहा तो अगामी तारीख तक सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई। पहली बार दिल्ली निगम के इतिहास में ऐसा हुआ कि बिना महापौर के चुनाव के सदन स्थगित कर दिया गया। इस तरह आज मेयर का चुनाव नहीं हो सका।
15 साल बाद यहां भाजपा को हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि ऐतिहासिक जीत के बाद भी आम आदमी पार्टी के लिए अपने मेयर को जीतना आसान नहीं है। उपराज्यपाल यानी एलजी वीके सक्सेना की भूमिका बहुत अहम होने जा रही है।
महानगर पालिका में कार्यवाही शुरू होने के बाद सबसे पहले पार्षदों का शपथ ग्रहण हुआ। इस दौरान पार्षदों में हाथापाई और झड़प हो गई। भाजपा और आम आदमी पार्टी ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए हैं। भाजपा सांसद मनोज तिवारी का कहना है कि आम आदमी पार्टी के पार्षद उसके साथ नहीं हैं। यही कारण है कि पार्टी हंगामा कर रही है। वहीं आम आदमी पार्टी के सौरभ भारद्वाज ने ट्वीट कर आरोप लगाया कि भाजपा ने उनके पार्षक पर जानलेवा हमला किया है।

प्रदेश में इस वित्त वर्ष के अंत तक 70 लाख परिवारों को नल कनेक्शन मिल जाएंगे – मुख्यमंत्री चौहान

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश ने जल जीवन मिशन के कार्यों को पूरा करने में प्राथमिकता से कार्य किया है। नल-जल योजनाओं के संचालन और संधारण में भी ग्रामीण युवाओं की प्रतिभा का उपयोग किया जा रहा है। मध्यप्रदेश प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट, गोबर धन संयंत्रों की शुरूआत और स्वच्छ भारत मिशन कार्यों में भी अग्रणी बना है। केंद्र सरकार से प्राप्त सहयोग से मध्यप्रदेश इन क्षेत्रों में बेहतर परिणाम देगा।
मुख्यमंत्री चौहान भोपाल प्रवास पर आए केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के साथ समत्व भवन के मंथन सभाकक्ष में जल जीवन मिशन और स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के कार्यों के संबंध में चर्चा कर रहे थे। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी राज्य मंत्री बृजेन्द्र सिंह यादव भी बैठक में उपस्थित थे। मुख्यमंत्री चौहान ने केन्द्रीय मंत्री शेखावत का मुख्यमंत्री निवास आगमन पर पुष्प-गुच्छ से स्वागत किया।
मुख्यमंत्री चौहान ने बताया कि हर घर जल पहुँचाने के लिए मध्यप्रदेश में तेजी से कार्य हो रहा है। जहाँ वर्ष 2019 में सिर्फ 138 ग्राम तक यह सुविधा पहुँची थी, वहीं अब तक 7 हजार से अधिक ग्रामों में हर घर तक टोंटी द्वारा जल पहुँच रहा है। प्रदेश के 119. 87 लाख परिवार को नल कनेक्शन देने के लक्ष्य के मुकाबले 55 लाख से अधिक परिवारों को यह सुविधा पहुँचाई जा चुकी है। इस वित्त वर्ष के अंत तक यह संख्या 70 लाख परिवार हो जाएगी। समूह योजनाओं के कार्य भी पूरे हो रहे हैं। हर घर तक जल पहुँचाने के कार्य में बुरहानपुर जिला देश में प्रथम आया है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि उन्होंने जल जीवन मिशन के कार्यों की निरंतर समीक्षा की है। वे जिलों पर केंद्रित प्रात: कालीन बैठकों में भी हर घर जल पहुँचाने के कार्यों की समीक्षा करते हैं। मध्यप्रदेश में स्व-सहायता समूह की महिलाएँ भी मिशन के कार्यों में सहयोगी बनी हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने जल जीवन मिशन और स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के साथ ही अन्य विषयों पर भी केन्द्रीय मंत्री शेखावत के साथ चर्चा की।
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री शेखावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कल्पना के अनुसार जल जीवन मिशन के कार्यों का मध्यप्रदेश में बेहतर क्रियान्वयन हो रहा है। केंद्र सरकार से आए वरिष्ठ अधिकारियों ने भी मध्यप्रदेश के प्रदर्शन को श्रेष्ठ बताया। केंद्रीय मंत्री श्री शेखावत ने कहा कि अब देश में ऐसे ग्रामों को लक्ष्य कर कार्य किया जा रहा है जहाँ पानी का एक भी स्रोत नहीं है। पुनर्भरण और अन्य प्रयासों से प्रत्येक ग्राम को लाभान्वित किया जाएगा। जल जीवन सर्वेक्षण भी इस कार्य में मददगार बनेगा। ग्रामों में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था होने की शुरूआत उत्सव के रूप में करने की पहल की गई है। इस कार्य में भी मध्यप्रदेश अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। आगामी 31 जुलाई तक सभी विद्यालयों और आँगनवाड़ी केंद्रों को पेयजल सुविधा उपलब्ध करवाने का लक्ष्य है। केन्द्र सरकार द्वारा जल जीवन मिशन और स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के संबंध में आवश्यक वित्तीय सहयोग राज्यों को प्रदान किया जा रहा है। मध्यप्रदेश को भी कार्यों के लिए आवश्यक धनराशि मिलती रहेगी।

महेश श्रीवास्तव की पुस्तक ‘सूर्यांश का प्रयाण’ का मुख्यमंत्री चौहान ने विमोचन किया

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश गान के रचयिता प्रख्यात पत्रकार एवं साहित्यकार महेश श्रीवास्तव की काव्य पुस्तक “सूर्यांश का प्रयाण’’ का मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में विमोचन किया। मुख्यमंत्री चौहान ने पुस्तक के रचनाकार महेश श्रीवास्तव को बधाई और शुभकामनाएँ दी। श्रीवास्तव की धर्मपत्नी पुष्पा श्रीवास्तव, पुत्री अनुभूति खरे, प्रकाशक मनीष गुप्ता तथा अनिल निगम उपस्थित थे।
यह काव्य पुस्तक महाभारत के विलक्षण पात्र कर्ण की देह के अंत और आत्मा के अनन्त में विलय के संधिस्थल पर उसके अवचेतन में बनी अद्भुत जीवन की मार्मिक छवियों की अभिव्यक्ति है। जिनके माध्यम से आज का मनुष्य सत् में रत् और असत् से विरत रहने की प्रेरणा प्राप्त कर सकता है।
रचनाकार महेश श्रीवास्तव ने बताया कि सौभाग्य और दुर्भाग्य, स्वार्थ और त्याग, वरदान और शाप, पुण्य और पाप के द्वंद को झेलने वाले कर्ण का जीवन किसी भी मनुष्य का जीवन हो सकता है। अंतिम समय में अपनी दिव्यता में दीनता को पहचान कर निष्काम कर्मयोगी कृष्ण के प्रति समर्पित होने की छवियाँ हर मनुष्य को अपनी दिव्यता पहचान कर निष्काम कर्म करने की प्रेरणा देती है।

नौगांव में शून्य पर पहुंचा पारा

उत्तर भारत की तरफ से लगातार आ रही सर्द हवाओं के कारण मध्य प्रदेश में ठिठुरन बरकरार है। इसी क्रम में शुक्रवार को नौगांव में पारा शून्य पर पहुंच गया। छतरपुर, दतिया एवं गुना में शीतलहर चली। राजधानी में न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। यह सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहा। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक शनिवार को एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत को प्रभावित करने लगेगा। इसके असर से वहां के पहाड़ों पर बर्फबारी तो होगी, लेकिन हवाओं का रुख बदलने की वजह से मध्य प्रदेश में तापमान धीरे-धीरे बढ़ने लगेगा। पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने पर एक बार फिर सर्दी बढ़ने लगेगी।
मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में उत्तर भारत कड़ाके की ठंड की चपेट में है। वहां से आ रही सर्द हवाओं के कारण राजधानी सहित पूरे मध्य प्रदेश में ठिठुरन बनी हुई है। वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान और उसके आसपास बना हुआ है। इस मौसम प्रणाली के शनिवार को उत्तर भारत में प्रवेश करने की संभावना है। इसके असर से उत्तर भारत के पहाड़ों पर एक बार फिर बर्फबारी होगी। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हवा का रुख बदलने के कारण मध्य प्रदेश में तापमान में कुछ बढ़ोतरी होने लगेगी।

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज...

0
भोपाल | KOLAR18.COM | Social Welfare & Education News कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने...
Women and Child Development;

महिला एवं बाल विकास पर केंद्र-राज्य मंथन, पोषण और महिला सुरक्षा पर फोकस

0
नई दिल्ली। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का दो दिवसीय विभागीय सम्मेलन 8 और 9 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित किया जा...
yogi modi modal

उत्तर प्रदेश Social Welfare योजनाएं 2026: पेंशन, छात्रवृत्ति और सरकारी योजनाओं की जानकारी

0
पेंशन, छात्रवृत्ति, महिला कल्याण, दिव्यांगजन सहायता और गरीब परिवारों के लिए प्रमुख सरकारी योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी उत्तर प्रदेश में सामाजिक कल्याण योजनाओं का दायरा...
maaldhari-family

गुजरात में मालधारी परिवारों के पुनर्वास की नई योजना: ₹15 लाख सहायता, 100 वर्ग...

0
गुजरात। गुजरात सरकार ने बर्दा वन्यजीव अभयारण्य (Barda Wildlife Sanctuary) में रहने वाले मालधारी परिवारों के स्वैच्छिक पुनर्वास के लिए नई योजना की घोषणा...
mann ki baat 1st episode

विजयादशमी के दिन शुरू हुई थी ‘मन की बात’: 3 अक्टूबर 2014 से सितंबर...

0
विशेष जानकारी | मन की बात पहले 14 मिनट के प्रसारण से 100वें एपिसोड और 2026 के आधिकारिक रेडियो आर्काइव तक की महत्वपूर्ण तारीखें। शुरुआत 3 अक्टूबर 2014 अवसर विजयादशमी पहला...