दिल्ली के महरौली इलाके में हुए श्रद्धा वालकर हत्याकांड मामले (Shraddha Walkar Murder Case) में लगातार नए तथ्य सामने आ रहे हैं। ताजा मामले में अब एक नया खुलास यह हुआ कि पुलिस को माइटोकॉन्ड्रियल DNA रिपोर्ट मिल गई है। इस रिपोर्ट में यह पुष्टि हुई है कि पुलिस को जंगलों से जो हड्डियां और बालों के गुच्छे मिले थे वो श्रद्धा के ही थे।
रिपोर्ट के मुताबिक, श्रद्धा वालकर के बाल और हड्डी के नमूने को मिलान उन हड्डियों से हुआ है जो पुलिस को जांच के दौरान महरौली और गुरुग्राम के जंगलों में मिली थी। यह रिपोर्ट दिल्ली पुलिस को सेंटर फॉर डीएनए फिंगरप्रिंटिंग एंड डायग्नोस्टिक्स से मिली है। यह जानकारी स्पेशल सीपी सागर प्रीत हुड्डा ने दी है।
स्पेशल सीपी ने क्या कहा?
स्पेशल सीपी सागर प्रीत हुड्डा ने कहा, ”श्रद्धा हत्याकांड में माइटोकॉन्ड्रियल DNA रिपोर्ट में श्रद्धा वॉकर के साथ बाल और हड्डी के सैंपल मैच होने की पुष्टि हुई है। दिल्ली पुलिस को सेंटर फॉर DNA फिंगरप्रिंटिंग एंड डायग्नोस्टिक्स से रिपोर्ट मिल गई है।”
श्रद्धा के पिता और भाई के DNA से हुआ मिलान
इस खुलासे को लेकर पुलिस ने बताया कि माइटोकॉन्ड्रियल जांच का परिणाम प्राप्त हो गया है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी में कहा गया कि मृतक की कथित हड्डी का एक टुकड़ा और बालों का गुच्छा श्रद्धा के पिता और भाई के DNA के साथ मेल खाता है। इससे यह साबित हो ता है कि वह हड्डियां श्रद्धा की ही थी।
जंगल से मिले हड्डियों और बालों के गुच्छे श्रद्धा के ही थे
आखिरी बॉल पर जीता भारत, अक्षर की फिरकी में फंसे श्रीलंका के बल्लेबाज
भारत ने साल 2023 का पहला मैच जीत लिया है। उसने श्रीलंका को 2 रन से हराया। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने तीन मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली है। सीरीज का दूसरा मुकाबला 5 जनवरी को पुणे में खेला जाएगा। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 162 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका टीम 160 रन पर सिमट गई। मेहमान टीम से कप्तान दसुन शनाका ने 45 और कुसल मेंडिस ने 28 रन का योगदान दिया। डेब्यू मैच में शिवम मावी ने कमाल कर दिया। उनके खाते में 4 विकेट आए। उमरान मलिक और हर्षल पटेल को 2-2 सफलता मिलीं। इससे पहले भारत की ओर से दीपक हुड्डा 41 रन और अक्षर पटेल 31 रन ने छठे विकेट के लिए नाबाद 68 रनों की साझेदारी की। इसके अलावा ईशान किशान 37 रन और हार्दिक पंड्या ने 29 रन की पारी खेली।
IGI एयरपोर्ट पर दिल्ली से पेरिस जा रहे विमान की हुई इमरजेंसी लैंडिंग
एयर इंडिया की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। ये फ्लाइट दिल्ली से पेरिस जा रही थी। एयर इंडिया की फ्लाइट AI143 में खराबी (Flap Issues) की जानकारी मिलने के बाद वापस बुलाया गया था। लगभग 231 यात्रियों को लेकर विमान की सेफ लैंडिंग दिल्ली एयरपोर्ट पर हुई।
विमान और यात्री सुरक्षित
CISF के सूत्रों के मुताबिक सभी विमान और यात्री सुरक्षित हैं। इमरजेंसी लैंडिग को लेकर दिल्ली एयरपोर्ट पर पूरे इंतजाम किए गए थे। दिल्ली के अस्पताल ओर फायर विभाग को भी अलर्ट किया गया था।
इस बीच यहां ये भी बता दें कि रायपुर में खराब दृश्यता के कारण इंडिगो की उड़ान आईजीओ 6687 अहमदाबाद-रायपुर को दोपहर 12.37 बजे भुवनेश्वर की ओर मोड़ दिया गया। फ्लाइट एआईसी 651 मुंबई-रायपुर को सुबह 11 बजकर 53 मिनट पर खराब दृश्यता के कारण नागपुर की ओर डायवर्ट किया गया था।
सोनिया गांधी रूटीन चेकअप के लिए दिल्ली के गंगाराम में भर्ती हुई़ं
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को सर गंगाराम अस्पताल में एडमिट किया गया है। जानकारी के अनुसार रूटीन चेकअप के लिए सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती हुई हैं। उनकी बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा उनके साथ अस्पताल गईं। सूत्र मुताबिक, सोनिया गांधी सांस संबंधी संक्रमण से जूझ रही हैं।
मंगलवार से अस्वस्थ हैं सोनिया गांधी-
सूत्रों ने कहा कि सोनिया गांधी मंगलवार से अस्वस्थ हैं, यही वजह है कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा मंगलवार शाम उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने वाली भारत जोड़ो यात्रा में सात किलोमीटर पैदल चलकर दिल्ली लौट आए थे।
उत्तर प्रदेश के बागपत के मवीकलां में रात रुकने के बाद कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा बुधवार सुबह छह बजे फिर शुरू हुई।
हालांकि, प्रियंका गांधी यात्रा में राहुल गांधी के साथ शामिल नहीं हुईं। पार्टी सूत्रों ने कहा कि दोपहर बाद उनके शामिल होने की संभावना है।
5 जनवरी से मध्य प्रदेश में पटवारी व अन्य के 9073 पदों के लिए आवेदन
पटवारी की सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर। मध्य प्रदेश सरकार के अधीन सम्बन्धित विभाग में पटवारी समेत कई अन्य पदों की कुल 9073 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया वीरवार, 5 जनवरी 2023 से शुरू होने जा रही है। आवदेन के इच्छुक उम्मीदवार मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल (MPESB) की आधिकारिक वेबसाइट, peb.mp.gov.in पर उपलब्ध कराए जाने वाले लिंक के माध्यम से या सीधे मध्य प्रदेश सरकार के ऑनलाइन पोर्टल, peb.mponline.gov.in पर अप्लाई कर सकेंगे। मण्डल द्वारा इन पदों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 19 जनवरी निर्धारित है।
मध्य प्रदेश पटवारी व अन्य पदों की भर्ती के लिए आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को 560 रुपये के शुल्क का भुगतान करना होगा। राज्य के एससी, एसटी और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए शुल्क 310 रुपये ही। निर्धारित तिथि तक आवेदन करने वाले उम्मीदवार अपने सबमिट किए गए अफ्लीकेशन में आवश्यक त्रुटि सुधार या जरूरी संशोधन 24 जनवरी 2023 तक कर सकेंगे।
एमपीईएसबी के पटवारी पदों के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवारों को किसी भी विषय में स्नातक और हिंदी टाइपिंग व कंप्यूटर की नॉलेज होनी चाहिए। अन्य पदों के लिए उम्मीदवारों को सम्बन्धित ट्रेड में आइटीआइट या डिप्लोमा या डिग्री उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही, उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी 2023 को 18 वर्ष से कम और 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, राज्य के आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में एमपी सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी, अधिक जानकारी के लिए भर्ती अधिसूचना देखें।
भारत-तिब्बत सीमा पर ‘चीन की ओर से होती है घुसपैठ’
सिक्योंग या तिब्बत की निर्वासित सरकार के अध्यक्ष पेनपा त्सेरिंग ने मंगलवार को कहा कि भारत-तिब्बत सीमा पर सभी घुसपैठ एकतरफा हैं और चीन की ओर से की गई हैं। एक साक्षात्कार में पेनपा ने कहा कि चूंकि तिब्बत ने 1914 की संधि पर हस्ताक्षर किए थे। इसने मैकमोहन रेखा के साथ उनकी मातृभूमि और भारत के बीच सीमा निर्धारित की थी। तवांग भारत का अभिन्न अंग है।
हम मैकमोहन रेखा पर मजबूती से खड़े हैं- पेनपा
पेनपा तवांग और लद्दाख में भारतीय सेना और चीन की पीएलए के बीच हालिया झड़पों के संदर्भ में बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा, ‘हम जानते हैं कि सभी घुसपैठ चीनी पक्ष की ओर से हो रही है। 1959 तक भारत और चीन के बीच कोई सीमा नहीं थी। यह तिब्बत के साथ थी, हम ब्रिटिश भारत और तिब्बत के बीच 1914 के शिमला समझौते के हस्ताक्षरकर्ता हैं और हम वैध सीमा के रूप में मैकमोहन रेखा पर बहुत मजबूती से खड़े हैं।’
पेनपा ने कहा, ‘हम तवांग को भारत का अभिन्न अंग मानते हैं।’ उन्होंने आगे कहा कि साल 1959 में तिब्बती सरकार के तत्कालीन प्रमुख दलाई लामा तिब्बतियों के विद्रोह के बाद भारत में भाग आए थे। चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने तिब्बतियों के विद्रोह को क्रूरता से कुचल दिया था। हालांकि, साम्यवादी चीन ने 1950 में तिब्बत पर आक्रमण किया था। मगर, दलाई लामा की सरकार ने बीजिंग के साथ एक व्यवस्था में अपनी सेना के साथ काम करना जारी रखा, जिसने तिब्बत को एक स्वायत्त क्षेत्र के रूप में नामित किया।
नोरा फतेही और आर्यन खान दुबई में एक ही पार्टी में स्पॉट हुए
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) लगातार मीडिया में छाए रहते हैं। आर्यन जल्द बॉलीवुड में अपना डेब्यू भी करने वाले हैं। वह अक्सर बॉलीवुड की पार्टी और अवॉर्ड शो में नजर आते हैं। हाल ही में आर्यन ने दुबई में अपने दोस्तों के साथ नया साल सेलिब्रेट किया था। सोशल मीडिया पर उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई थी। वहीं अब कुछ ऐसी फोटोज वायरल हो रही हैं जिससे उनका नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) के साथ जोड़ा जा रहा है।
सोशल मीडिया पर आर्यन खान और नोरा फतेही की तस्वीरें सामने आई हैं। दोनों तस्वीरों में एक ही जगह स्पॉट हुए। हालांकि साथ में आर्यन और नोरा की कोई तस्वीर नहीं है, लेकिन फोटो में नजारे एक जैसे ही है। उनके साथ नजर आ रहे दोस्त भी और जगह भी। फैंस दोनों को यूं एक ही जगह देख हैरान हो रहे हैं और तरह तरह की बातें कर रहे हैं। कुछ ने इसे दोस्ती तो कुछ ने रयूमर्ड कपल कह दिया है। हालांकि इन बातों की अभी तक किसी की ओर से भी पुष्टि नहीं हुई है।
आर्यन खान को दुबई बेहद पसंद है। ऐसे में वह अक्सर अपने फैमिली के साथ यहां आते रहते हैं। ऐसे में नए साल का जश्न उन्होंने इसी जगह सेलिब्रेट किया। इस पार्टीज में उनके हार्डी सिंधू के अलावा उनके कई दोस्त और अजीज नजर आए। बताया जा रहा है कि यहीं नोरा भी स्पॉट हुईं। बुधवार को आर्यन वापस मुंबई लौटे है।
लोक निर्माण विभाग के कार्यों की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा
लोक निर्माण विभाग के कार्यों की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि लोक निर्माण विभाग प्रदेश में खराब सड़कों की मरम्मत का कार्य तेजी से करे। बरसात के पहले सभी खराब सड़कों की मरम्मत पूरी कर ली जाए। विभाग के कार्य लगातार चलते रहें। मुख्यमंत्री चौहान मंत्रालय में विभाग के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव, राज्य मंत्री सुरेश धाकड़, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में विभाग द्वारा वर्तमान में किए जा रहे 18 हजार करोड़ रूपए के कार्यों को बिना व्यवधान के निरंतर जारी रखें। साथ ही 14 हजार 800 करोड़ रूपए के नये कार्यों की शुरुआत के लिए भी कार्य-योजना तैयार कर ली जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अटल प्रगति पथ के अंतर्गत 306 किलोमीटर सड़क का निर्माण होगा, इस पर 9 हजार 502 करोड़ रूपए व्यय होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल प्रगति-पथ के निर्माण कार्य को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किया जाए। मुख्यमंत्री चौहान ने वर्तमान एवं आगामी वित्तीय वर्ष के कार्यों और बजट संबंधी चर्चा भी की। बताया गया कि अटल प्रगति-पथ के लिए भू-अर्जन की कार्रवाई मई 2023 तक पूरी हो जाएगी। सड़क के निर्माण के लिए 30 दिसंबर 2022 तक एनएचएआई द्वारा दो पैकेज टेंडर लगाए गए हैं।
उत्तर भारत के पहाड़ों में बर्फबारी होने से बढ़ने लगी ठंड, अगले दो दिन छाया रहेगा घना कोहरा
उत्तर भारत के पहाड़ों में बर्फबारी होने से बढ़ने लगी ठंड, अगले दो दिन छाया रहेगा घना कोहरा
उत्तर भारत के पहाड़ों में बर्फबारी शुरू होने से एक बार फिर ठंड बढ़ने लगी है। इसका असर दिल्ली एनसीआर समेत पंजाब, हरियाणा और पूरे मैदानी भाग पर दिखाई दे रहा है। इसके चलते दिल्ली में जहां मंगलवार को दूसरा सबसे दिन का तापमान दर्ज किया गया। दिल्ली में अधिकतम तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पूर्व 26 दिसंबर को यह 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।
मौसम विभाग के मुताबिक अभी कुछ दिन कड़ाके की ठंड पड़ेगी। पहाड़ों की ओर से आ रही बफीर्ली हवा के कारण सप्ताहांत में शीतलहर की स्थिति भी बनी रह सकती है। अगले दो दिन घना कोहरा छाने की भी संभावना है। इसीलिए मौसम विभाग ने लगातार चार दिन के लिए यलो अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं, बर्फीली हवाओं के बीच पंजाब को धुंध की सफेद चादर ने ढके रखा।
मौसम विभाग ने बुधवार को मुख्य रूप से आसमान साफ रहने, न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमश: आठ व 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है। मंगलवार को मध्यम से घने कोहरे के कारण ²श्यता स्तर पर भी असर पड़ने की आशंका है।
हुजूर विधानसभा में विष्णु ने करवाया शंखनाद, लिया संकल्प 224 खेड़ापति हनुमान मंदिर में होगा हनुमान चालीसा पाठ
भोपाल, अभी तक विधानसभा चुनावों में हुजूर सीट पर पराजित रही काँग्रेस को मजबूत करने एवं काँग्रेस से जनता को जोड़ने के लिए कमलनाथ द्वारा शुरू करे गये हनुमान चालीस पाठ आयोजन से प्रेरित होकर हुजूर विधानसभा से 17 वर्षो से जिला पंचायत सदस्य के रूप में जुड़े रहे विष्णु विश्वकर्मा ने विधानसभा की सबसे घनी आबादी क्षेत्र कोलार के बीमाकुंज से 21 वेदपाठी ब्राह्मण वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शंखनाद किया और संकल्प लिया की हुजूर विधानसभा क्षेत्र के समस्त खेड़ापति श्री हनुमान मंदिरों में 51000 श्री हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया जाएगा। आयोजन में 252 पाठ 224 खेड़ापति हनुमान मंदिर 26 दिन तक होंगे। 51000 श्री हनुमान चालीसा पाठ पूरे होने के बाद 6 अप्रैल श्री हनुमान जन्मोत्सव को भव्य गदा भेंट करने समपर्ण यात्रा के साथ छिंद वाले दादा जी को भेंट कर संकल्प पूरा करेंगे।
कार्यक्रम के आयोजक और प्रदेश कांग्रेस महासचिव विष्णु विश्वकर्मा ने बताया की आज नववर्ष के पहले मंगलवार 3 जनवरी 2023 को कोलार के बीमाकुंज से 51000 श्री हनुमान चालीसा पाठ के लिए प्रकल्प का शुभारंभ कर रहे है। तीन माह से अधिक अवधि के इस प्रकल्प की कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी एवं विशेष अतिथि पूर्व मंत्री मुकेश नायक रहें। विशेष आमंत्रित सदस्य अतिथि सचिन वत्स रहे।














